Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मास्क पहनते समय ना करें ये 5 गलतियां, हो सकते हैं कोरोना के शिकार

आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मास्क पहनते समय अक्सर देखी गई हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Apr 2020 12:21:07

मास्क पहनते समय ना करें ये 5 गलतियां, हो सकते हैं कोरोना के शिकार

कोरोना का संक्रमण पूरी दुनिया में कोहराम मचा रहा हैं और अब तक 26 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। इससे हुई मौत का आंकड़ा 1 लाख 75 हजार से भी अधिक हो चुका हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सभी को मास्क पहनने की हिदायत दी गई हैं और कई जगहों पर इसे कानूनन अनिवार्य भी कर दिया गया हैं। लेकिन मास्क पहनने का सही तरीका जानना भी जरूरी हैं ताकि आप कोरोना से अपना बचाव कर सकें। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मास्क पहनते समय अक्सर देखी गई हैं।

सिर्फ़ मुंह ढंकना है पहली ग़लती

एक अमेरिकी यूनिवर्सिटी में संक्रमण विभाग के प्रमुख थॉमस रसो के हवाले से हफपोस्ट ने लिखा है कि अगर आप मास्क से सिर्फ़ मुं​ह ढंकते हैं तो खुद संक्रमित होने का खतरा उठाते हैं या दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। चूंकि हम सांस मुख्य रूप से नाक से ही लेते हैं और छींकते भी नाक से हैं। ऐसे में सिर्फ़ मुंह ढंकने से संक्रमण से बचाव नहीं हो पाता।
Health tips,health tips in hindi,mistakes wearing mask,coronavirus,lockdown नाक को आधा अधूरा ढंकना दूसरी चूक

मास्क पहनते वक्त अगर आप नाक के नथुनों वाले हिस्से को ही सिर्फ़ कवर कर लेते हैं तो यह काफी नहीं है। सीडीसी ने ग्राफिक्स तक जारी कर बताया है कि आपको पूरी नाक यानी आंख के पास तक नाक के हिस्से को मास्क से ढंकना चाहिए। नाक को थोड़ा सा ढंकने से मास्क में गैप रह जाते हैं जिनके ज़रिये हवा में शामिल सूक्ष्म कण आपकी सांस में जा सकते हैं।

ढीला मास्क पहनना है तीसरी गड़बड़

अगर आप ग़ोर से देखें तो डॉक्टर जो एन 95 रेस्पिरेटर इस्तेमाल करते हैं, वो नाक और मुंह को कवर करते हुए चेहरे पर फिटिंग के साथ चिपके होते हैं, ढीले नहीं होते। आप सामान्य या घर पर तैयार किए गए कपड़े के मास्क पहनते हैं, तो ध्यान रखें कि ये ढीले न हों और सांस लेते समय अगल बगल के गैप इतने न हों कि हवा मास्क के अलावा इन गैप्स से नाक तक पहुंचे। Health tips,health tips in hindi,mistakes wearing mask,coronavirus,lockdown मास्क का शरीर या चीज़ों से टकराना भी गलत

अगर आपका मास्क ज़रूरत से ज़्यादा बड़ा है या ढीला है या असावधानी से हैंडिल किया जा रहा है तो यह खतरा पैदा होता है। आपके मास्क का अंदरूनी हिस्सा अगर आपके शरीर के अन्य अंगों जैसे माथे, बाल, गर्दन, हाथ या आपके कपड़ों से टकराता है और उसके बाद वह अंदरूनी हिस्सा फिर नाक और मुंह पर जाता है तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जब मास्क नाक और मुंह से हटाएं तो गर्दन पर लटकाकर न रखें, यह हिदायत भी दी जाती है।

मास्क की सफ़ाई न करना पांचवीं गलती

सीडीसी के निर्देश साफ कहते हैं कि आप अगर घर पर कपड़े से बने मास्क इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन्हें हाथ से या वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि जब भी बाहर जाएं तो लौटकर हर बार मास्क अच्छी तरह साबुन या वॉशिंग पाउडर से धो लें। इसके बाद ही दोबारा मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क को ठीक ढंग से साफ किए बगैर रीयूज़ करना संक्रमण का खतरा बढ़ाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology