न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गलत समय पर खाएंगे ये आहार, फायदा नहीं होगा नुकसान

फिट रहने के लिए अपनी डाइट में हरी-सब्जियां और फल को शामिल करना बहुत जरूरी है। वहीं, हर चीज को खाने का एक सही समय होता है लेकिन हम हमेशा अपने मर्जी के हिसाब से खाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 18 Nov 2017 2:16:54

गलत समय पर खाएंगे ये आहार, फायदा नहीं होगा नुकसान

फिट रहने के लिए अपनी डाइट में हरी-सब्जियां और फल को शामिल करना बहुत जरूरी है। वहीं, हर चीज को खाने का एक सही समय होता है लेकिन हम हमेशा अपने मर्जी के हिसाब से खाते हैं। हम सबको पता है कि दूध, दाल, सेब, बीन्स और अखरोट खाने से शरीर को फायदा मिलता है, लेकिन अगर आप इसे सही समय पर नहीं खाएंगे, तो ये फायदा देने के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है, क्या आपको पता है कि कौन से फूड को खाने का सही समय क्या होता है, अगर नहीं पता, तो आइये आपको बताते हैं, कि कौन सा फूड खाने का सही समय क्या होता है, जिससे आपकी सेहत को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।

* दही :

दही की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसे रात में नहीं खाना चाहिए। रात को दही खाने से सर्दी-जुकाम और खांसी हो जाती है। दही में अधिक मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे में दिन में दही का सेवन करें।

* दूध :

दूध पीना सेहत के लिये काफी फायदेमंद होता है, रात को गरम दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है, दिन में दूध पीने के फायदा तभी होता है, जब आप अच्छे से कसरत करते हैं, नहीं तो दूध ठीक से पचता नहीं है।

* मीठे खाद्य पदार्थ :

शाम के समय में कभी भी मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे नींद पर असर पड़ता है। अधिक चीनी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। सुबह या फिर दिन में मीठी चीजों का सेवन करें। दिन में ये चीजें आसानी से पच जाती है।

food,food for health,Health tips,Health,healthy living

* केला :

केला भी स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है, लेकिन रात में इसे खाने से बलगम बनती है, जुकाम होता है और खांसी भी हो सकती है। केला को मैग्नीशियम का स्त्रोत माना जाता है, इसलिये इसे खाली पेट भूलकर भी ना खाएं, नहीं तो ये नुकसान पहुंचाएगा।

* दाल और बीन्स :

दाल और बीन्स को प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है, ये आपकी सेहत के फायदेमंद माना जाता है। सुबह दाल और बीन्स खाने से भूख तेज होती है, जिससे आप जरुरत से ज्यादा भी खा लेते हैं। दोपहर को दाल और बीन्स खाने से खाना अच्छे से पचता है, और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है, सिर्फ इतना ही नहीं इस समय फाइबर से भरपूर दाल और बीन्स खाने से नींद भी अच्छी आती है और शरीर निरोग रहता है।

* चावल :

चावल में कार्बोहाइड्रेट्स उचित मात्रा में पाए जाते हैं। रात के समय चावल खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि रात को शरीर कोई भी एक्टिविटी नहीं करता। एेसे में शरीर का वजन बढ़ता है। अगर आप चावल खाने के शौकीन हैं तो इसे लंच में लें।

* मीट :

मांसाहार पसंद करने वाले लोग मीट खूब खाते हैं, लेकिन मीट को डाइजेस्ट करना आसान नहीं है, इसमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है, जिससे शरीर में ताकत आती हैं, मीट खाने का अच्छा समय दोपहर ही माना जाता है, क्योंकि रात में खाना खाकर सोने से ये आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है, जिसकी वजह से आप रात को आराम से सो नहीं पाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?