न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहतमंद जिंदगी

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे काम लेकर आए हैं जो रात को सोने से पहले जरूरी किए जाने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Oct 2019 3:23:27

सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम, अच्छी नींद के साथ मिलेगी सेहतमंद जिंदगी

हर किसी की चाहत होती हैं की वह रात में अच्छी नींद ले और दिनभर स्वस्थ सेहत के साथ ऊर्जावान रहें। इसके लिए जरूरी हैं की अपनी आदतों में सुधार लाया जाए और गलतियों से बचा जाए। आमतौर पर हममें से ज्यादातर रात में सोते समय कई गलतियां करते हैं, जिसके कारण न तो नींद अच्छी आती है और न ही सोने के बाद शरीर की थकावट कम होती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे काम लेकर आए हैं जो रात को सोने से पहले जरूरी किए जाने चाहिए। तो आइये जानते हैं उनके बारे में।

बिस्तर पर जाने से पहले हाथ-पैर धोएं

अगर आप गहरी और अच्छी नींद चाहते हैं, तो बिस्तर पर जाने से पहले अपने हाथ-पैर को ठंडे पानी से धो लें। हाथ-पैर में ठंडे पानी के स्पर्श से आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है और नर्व्स रिलैक्स हो जाती हैं। इसलिए आप ज्यादा गहरी और शांत नींद सोते हैं।

Health tips,health tips in hindi,things do before sleeping,healthy life,good sleep

रिलैक्स होकर लेटें

रात में बिस्तर पर पहुंचते ही अपनी सभी चिंताएं छोड़ दें। इसके लिए सोने से 20 मिनट पहले 1 ग्लास पानी पिएं। अब अगले दिन के बारे में चिंता करना छोड़ दें और बीते दिन के बारे में सोचना बंद कर दें। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि अगर आप गाने सुनना पसंद करते हैं, तो कोई मनपसंद गाना हेडफोन पर लगाएं और आंखें बंद कर लें। अगर आपको पढ़ने का शौक है, तो अपनी पसंद की किताब के 2-3 पन्ने पढ़ें और फिर आंखें बंद करके लेट जाएं। इससे आपका दिमाग धीरे-धीरे रिलैक्स हो जाएगा।

सोने से पहले गैजेट्स को कहें ना

अक्सर लोग सोने से पहले देर तक मोबाइल स्क्रॉल करते रहते हैं और चैटिंग, वीडियोज देखने या ब्राउजिंग में लगे रहते हैं। कुछ लोगों की आदत ये भी बोती है कि वो सोते समय टीवी देखते हैं या लैपटॉप मूवी/सीरीज देखते हैं। अगर आपमें भी इनमें से कोई आदत है, तो समझ लीजिए कि आपको लंबे समय में अनिद्रा (इन्सोम्निया) नामक बीमारी होने का खतरा बहुत ज्यादा है। इसलिए अगर आप शांत और अच्छी नींद चाहते हैं, तो सोने से पहले 30 मिनट ही अपने सभी गैजेट्स को बंद कर दें और अपने से दूर रख दें और पेशाब करके ही लेटें।

Health tips,health tips in hindi,things do before sleeping,healthy life,good sleep

रात का खाना जल्दी खाएं

अगर आप जिंदगी भर स्वस्थ रहना चाहते हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे- मोटापा, डायबिटीज और अनिद्रा से बचना चाहते हैं, तो आपको रात का खाना हमेशा सोने से 2-3 घंटे पहले खा लेना चाहिए। दरअसल आपके खाने को पूरी तरह पचने में 2-3 घंटे का समय लग जाता है। इसके अलावा यह भी जानने की बात है कि आपके सोने के बाद धीरे-धीरे आपके शरीर के अंग भी आराम करने लगते हैं और कुछ जरूरी अंगों को छोड़कर बाकी अंग काम बंद कर देते हैं, जिनमें से एक पाचनतंत्र भी है। इसलिए रात का खाना हमेशा सोने से 2 घंटे पहले जरूर खा लें।

रात का खाना हल्का खाएं

आपको रात का खाना हमेशा हल्का खाना चाहिेए। अगर आप रात में भारी खाना खा लेते हैं, तो इसे पचने में बहुत समय लगता है। इसलिए रात का खाना ऐसा होना चाहिए, जो आसानी से पच जाए। हल्का भोजन करने से आपका खाना पचाने के लिए आपके पाचनतंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है, जिससे शरीर काफी रिलैक्स रहता है। इशके अलावा अगर आप गरिष्ठ खाना खा लेते हैं, तो आपको पेट भारी-भारी लगता है, जिसके कारण जल्दी नींद नहीं आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका