न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंसी के दौरान करें ये 4 एक्सरसाइज, बनी रहेगी मां और बच्चे की सेहत

आज हम आपके लिए प्रेग्नेंसी के दौरान की जाने वाली कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो जच्चे-बच्चे की अच्छी सेहत बनाने रखती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 15 Oct 2019 1:55:01

प्रेग्नेंसी के दौरान करें ये 4 एक्सरसाइज, बनी रहेगी मां और बच्चे की सेहत

किसी भी महिला के लिए प्रेग्नेंसी (Pregnancy) का समय बहुत ही महत्व रखता हैं क्योंकि इस दौरान उनके ऊपर उनके बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी जिम्मेदारी भी आ जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं स्वस्थ खानपान और लाइफस्टाइल से अपनी सेहत का का ध्यान रखा जाए। प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज (Exercise) करना भी जरूरी होता हैं ताकि मां और बच्चे की अच्छी सेहत (Health) बनी रहे। इसलिए आज हम आपके लिए प्रेग्नेंसी के दौरान की जाने वाली कुछ एक्सरसाइज लेकर आए हैं जो जच्चे-बच्चे की अच्छी सेहत बनाने रखती हैं। तो आइये जानते हैं इन एक्सरसाइज के बारे में।

Health tips,health tips in hindi,pregnancy tips,exercises during pregnancy,health of mother and child

ऐबडौमिनल एक्सरसाइज

इस अभ्यास से पेट की मांसपेशियां (Muscles) मजबूत बनती हैं। जमीन पर पैरों को मोड़ कर बैठें और पीठ एकदम सीधी रखें। अब अपने पेट को अंदर की तरफ लें और उन्हें टाइट रख कर 10 सैकंड तक रखें। लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि ऐसा करते वक्त आप को सांस नहीं रोकनी है। इस के बाद आराम से अपनी प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं।

कैट ऐंड कैमल एक्सरसाइज

यह अभ्यास आप की पीठ और पेट को मजबूत बनाता है। इस अभ्यास को करने के लिए चटाई पर हाथों और घुटनों के बल बैठ जाएं। घुटने आप के कूल्हे की सीध में होने चाहिए और कलाई कंधों की सीध में। साथ ही यह सुनिश्चित कर लें कि पेट लटक न रहा हो। अब अपना सिर झुकाएं और अपने पेट को अंदर की तरफ ले जाएं। अपनी रीढ़ की हड्डी को ऊपर की तरफ निकालें। इस अवस्था में 10 सैकंड तक रहें। लेकिन सांस लेना बंद न करें।

Health tips,health tips in hindi,pregnancy tips,exercises during pregnancy,health of mother and child

स्क्वाट्स

यह पैरों के लिए बहुत अच्छा एक्सरसाइज है। पैरों को कंधे के बराबर में खोलें। अपनी रीढ़ की दिशा में नाभी को अंदर खीचें और एबडौमिनल्स को टाइट करें। धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे की ओर झुकाएं जैसे कि आप कुरसी पर बैठी हों। यदि आप इतनी नीचे जा सकें कि आप के पैर आप के घुटनों की सीध में आ जाएं तो अच्छा होगा। लेकिन ऐसा न हो तो आप जितनी कोशिश कर सकती हैं उतना ही नीचे जाएं। यह सुनिश्चित कर लें कि आप के घुटने आप के पैरों की उंगलियों के पीछे हैं। 4 तक गिनती गिनें और फिर धीर-धीरे अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में वापस ले आएं। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।

केगेल एक्सरसाइज

केगेल एक्सरसाइज मूत्राशय, गर्भाशय और आंत का समर्थन करने वाली मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। गर्भावस्था के दौरान इन मजबूत मांसपेशियों के सहारे आप आराम से प्रसव पीड़ा को झेल सकती हैं और शिशु को जन्म दे सकती हैं। केगेल करने के लिए आप को ऐसा सोचना पड़ेगा जैसे आप मूत्र के प्रवाह को रोकने का प्रयास कर रही हों। ऐसा करते वक्त आप पैल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को नियंत्रित करेंगी। ऐसा करते वक्त 5 बार गिनती गिनें। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। यह एक्सरसाइज दिन में 3 बार करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका