न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ना करें इन 5 आहार को कच्चा खाने की गलती, सेहत को होगा बड़ा नुकसान

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें लोग कच्चा खाने की गलती कई बैठते हैं और सेहत को नुकसान झेलना पड़ता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 19 Sep 2020 12:13:56

ना करें इन 5 आहार को कच्चा खाने की गलती, सेहत को होगा बड़ा नुकसान

स्वस्थ जीवन के लिए स्वस्थ आहार होना बहुत जरूरी हैं। इसके लिए लोग अपने आहार में कई ऐसी चीजों को शामिल करते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होती हैं। लेकिन अधूरी जानकारी के चलते कई बार सेहतमंद चीज भी नुकसान पहुंचा सकती है। जी हां, हर आहार को खाने का एक सही तरीका होता हैं जिससे वह शरीर को उचित पोषण दे पाए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें लोग कच्चा खाने की गलती कई बैठते हैं और सेहत को नुकसान झेलना पड़ता है।

कसावा

इसमें साइनाइड नामक तत्व होता है, जो इसे कीड़ें लगने से बचाता है। ऐसे में इसे कच्चा खाने से शरीर के लिए नुकसावनदायक हो सकता है। अगर आप इसे खाना ही चाहते हैं तो पहले इसे अच्छे से धोएं। फिर पकाकर ही खाए।

Health tips,health tips in hindi,healthy diet,healthy food,food mistakes,never eat raw food

अंडा

हाई रिच प्रोटीन से भरपूर अंडे को ज्यादातर लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। पौष्टिक गुणों से भरा होने के चलते इसके सेवन से शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। मगर इसे अच्छे से पकाकर ही खाना चाहिए। अगर कहीं इसे कच्चा खाया जाए तो इससे पेट में दर्द, गड़बड़ी साथ ही इससे जुड़ी अन्य बीमारियों के लगने का खतरा बढ़ता है।

राजमा

किडनी बींस यानि राजमा में कलप्रिट नाम का एक विषैला पदार्थ पाया जाता है। ऐसे में इसे कच्चा खाने से पेट में दर्द, सूजन, सिरदर्द, मतली, जी- मचाला व उल्टी आने की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए इसे खाने से पहले हमेशा 4-5 घंटे भिगोकर या उबाल कर ही सेवन करना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,healthy diet,healthy food,food mistakes,never eat raw food

हरा आलू

अगर कहीं आलू के ज्यादा धूप लग जाए तो उसका कुछ भाग हरे रंग में बदल जाता है। इसतरह के आलू में सोलेनाइन नाम का केमिकल बनता है। ऐसे में इसे आलू को कच्चा खाने की जगह पकाकर खाने में ही भलाई नहीं तो शरीर में कमजोरी, थकान, सिर में दर्द, मतली होने के साथ पेट से संबंधित शिकायतें हो सकती है। अगर आप अपने आलू को हरा होने से बचाना चाहते हैं तो इसके लिए उसे हमेशा ठंडे स्‍थान पर ही रखें। साथ ही जितना हो सके हरे आलू को खाने से परहेज रखें।

चिकन

अगर आप भी चिकन को कच्चा खाते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लें। इसे कच्चा खाने से पेट की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में पेट में बैक्टीरिया पनपने की परेशानी हो सकती है। साथ ही यह परेशान आगे बढ़कर आपको फूड प्‍वॉयजनिंग का शिकार बना सकती है। इससे बचने के लिए चिकन को हमेशा अच्छे से साफ कर और पकाकर ही खाए। इसे पकाने का तापमान 165 डिग्री रखने पर इसमें पाएं जाने वाले सभी बैक्टीरिया मर जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का किया ऐलान, बोले- छात्रों को सांसदों से मिलने की मिले अनुमति
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
23 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, CJP प्रतिनिधियों से मिले जेपी नड्डा
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
अनशन खत्म होने लगे, 23 दिन बाद तीन छात्रों ने तोड़ी भूख हड़ताल; सोनम वांगचुक के अगले कदम पर टिकी निगाहें
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
'एक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी नहीं ले सकते', CJP के संसद मार्च के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा हमला
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स