न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोजन के तुरंत बाद ना करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोग अक्सर भोजन के तुरंत बाद करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 3:13:07

भोजन के तुरंत बाद ना करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

हर किसी की सेहत का नाता उसके खानपान से जुड़ा होता हैं और भोजन से जुड़ी गलतियां ही बिगडती सेहत का बड़ा कारण बनती हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि लोग भोजन करने के तुरंत बाद कुछ ऐसे काम करते हैं जो उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लोग अक्सर भोजन के तुरंत बाद करते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

फल खाना स्वास्थ्य सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है लेकिन क्या अगर फलों को खाली पेट खाया जाए तो यह ज्यादा फायदेमंद रहता है। खाना खाने के बाद फलों का सेवन करने से इन्हें पचाने में मुश्किल होती है, और फलों का पूरा लाभ हमारे शरीर को नहीं मिल पाता है। आप फलों को स्नैक्स को रूप में अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,mistakes after meals

कुछ लोग खाना खाने के तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं लेकिन यह स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदेह होता है क्योंकि खाना पचाने की प्रकिया के लिए एक निश्चित तापमान की आवश्यकता होती है, लेकिन नहाने की वजह से हमारा शरीर ठंडा हो जाता है जिससे खाना ठीक तरह से पच नहीं पाता है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद नहाने से बचना चाहिए।

पूरे दिन घर और ऑफिस के काम के बाद हम बहुत थक जाते हैं और अक्सर रात को खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। लेकिन खाने के बाद उसको पचाना भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए हमें खाना खाने के बाद कुछ देर टहलना जरुरी होता है। खाने के बाद तुरंत लेट जाने से सीने में जलन, नींद में खर्राटे लेने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Health tips,health tips in hindi,mistakes after meals

अक्सर गर्मियों के दिनों में हम खाना खाने के तुरंत बाद एक दम ठंडा पानी पीते हैं। लेकिन यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। ठंडा पानी पीने की वजह से खाने के गुच्छे जैसे बन जाते हैं, जिससे हमारी पाचन क्रिया में बाधा पड़ती हैं। इसलिए खाना खाने के कम से कम 45 मिनट के बाद ही पानी पीना सही रहता है। खाना खाने के बाद हल्का गुनगुना या कमरे के तापमान का पानी ही पीना चाहिए।

कुछ लोगों की आदत होती है कि उन्हें खाने के बाद चाय या कॉफी लेने की आदत होती है। लेकिन इसमें मौजूद टैनिन नामक तत्व हमारी डाइजेशन की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। जिसकी वजह से हमें भूख न लगना, चक्कर आना, हाथ पैर ठंडे होने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। जिसकी वजह से एनीमिया की शिकायत भी हो सकती है खाना खाने के एक या दो घंटों के बाद ही चाय या कॉफी का सेवन करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, कई इलाकों में बाढ़ का पानी, VIDEO आया सामने
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
निर्वस्त्र अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, मूर्ति लेकर तालाब में कूदी; मौत की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
Golden Boot की रेस में एमबापे सबसे आगे, मेसी को छोड़ा पीछे; विश्व कप इतिहास के टॉप गोल स्कोरर भी बने
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
पत्नी को जन्मदिन पर सरप्राइज देने घर लौटा पति, संदिग्ध हालात में मिली लाश; पत्नी और कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स