Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्तमान में ये 5 बीमारियां बन रही जानलेवा, जानें लक्षण, रहें सावधान

आज हम आपके लिए वर्तमान समय की सबसे ज्यादा होने वाली बिमारियों के लक्षणों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी पहचान कर आप समय रहते सावधान हो सकते है और उचित इलाज करा सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Nov 2019 4:19:28

वर्तमान में ये 5 बीमारियां बन रही जानलेवा, जानें लक्षण, रहें सावधान

वर्तमान समय में व्यक्ति के गलत खानपान और अव्यवस्थित जीवनशैली ने व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को क्षीण कर दिया हैं। ऐसे में आए दिन व्यक्ति को कई प्रकार शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। आजकल कई तरह की जानलेवा बीमारियां भी होने लगी हैं जिनका सही समय पर पता लगा लिया जाए तो हने वाले नुकसान से बचा जा सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए वर्तमान समय की सबसे ज्यादा होने वाली बिमारियों के लक्षणों की जानकारी लेकर आए हैं जिनकी पहचान कर आप समय रहते सावधान हो सकते है और उचित इलाज करा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

डायबीटीज

डायबीटीज के साथ समस्या यह है कि इसके लक्षण इतने साधारण होते हैं कि अधिकतर लोग उन्हें पहचान नहीं पाते। हालांकि, अगर डायबीटीज का लंबे तक तक उपचार न हो तो मरीजों को अन्य बीमारियां होने का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आपके परिवार में डायबीटीज का इतिहास है तो आपको इस बीमारी के लक्षणों पर नजर रखनी चाहिए। दुर्भाग्य से, कुछ मरीज लक्षणों का तब अनुभव करते हैं जब वे बीमारी के चपेट में आ चुके होते हैं। इसका सबसे बड़ा संकेत अधिक प्यास लगना है, मरीज सामान्य से अधिक बार यूरीन के लिए जाते हैं, थकावट और कार्बोहाइड्रेट लेने की इच्छा बढ़ना, वजन में कमी आदि इसके लक्षण हैं।
Health tips,health tips in hindi,lif threatening illness,symptoms of disease लीवर की बीमारी

लीवर में अपना उपचार खुद करने की क्षमता होती है। यह आपके शरीर का एक बहुत महत्वपूर्ण अंग है। यह रक्त को साफ करता है, न्यूट्रिएंट्स को स्टोर करता है और हानिकारक तत्वों को बाहर करता है। लीवर को नुकसान होना आपके जीवन के लिए खतरा हो सकता है। पेट में दर्द, यूरीन का गहरा रंग, यूरीन में रक्त आना, डायरिया, लीवर की बीमारी बढ़ने पर स्किन का रंग पीला हो सकता है आदि इसके लक्षण हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर को लेकर डॉक्टर चेतावनी के शुरुआती संकेतों को पहचान सकते हैं। इस बीमारी को 'साइलेंट किलर' के नाम से जाना जाता है। अधिकतर मामलों में इसके लक्षण बीमारी बढ़ने पर ही दिखते हैं। इस वजह से अधिकतर डॉक्टर मरीज के उनके पास सलाह लेने के लिए आने पर हमेशा ब्लड प्रेशर जांचते हैं। छाती, सिर में दर्द, कुछ मरीजों को शुरुआत में नाक से रक्त आने धुंधला दिखाई देने की शिकायत हो सकती है, चक्कर आना आदि इसके लक्षण हैं। Health tips,health tips in hindi,lif threatening illness,symptoms of disease ह्रदय रोग

सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखेंदुनिया में बड़े जानलेवा जोखिमों में ह्रदय रोग शामिल है। इसके बहुत से शुरुआती संकेत होते हैं जिन पर समय रहते ध्यान देने से आप इस गंभीर बीमारी से बच सकते हैं। मीनाक्षी मिशन हॉस्पिटल ऐंड रिसर्च सेंटर, मदुरई के ह्रदय रोग विशेषज्ञ, डॉ। पी जयापांडियन का कहना है, 'जिन लोगों के परिवार में कोरोनरी आर्टरी डिजीज या अन्य लक्षणों का इतिहास रहा है, उन्हें भविष्य में ह्रदय रोगों से बचने के लिए अपनी जांच करवानी चाहिए।' थकान, सुबह उठने में परेशानी, मामूली मेहनत करने पर भी सांस लेने में परेशानी, छाती में दर्द, सूजन, कमजोरी जैसी परेशानियां, कमर के ऊपर दर्द रहना आदि इसके लक्षण हैं।

कैंसर

पिछला वर्ष कैंसर के उपचार के लिहाज से अच्छा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि साइंस के रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट में अच्छी प्रगति से कैंसर के इलाज में मदद मिली है। अधिकतर लोग जानते हैं कि कैंसर का शुरुआत में पता चलने पर उसका इलाज आसान होता है। वजन में बिना किसी कारण के बदलाव, स्किन के रंग में बदलाव, ब्लीडिंग होना, ऐसे घाव होना जिन्हें ठीक होने में समय लगे या वे ठीक न हों, ब्लाडर आदतों में बदलाव, ब्रेस्ट या किसी अन्य अंग के आसपास गांठ या सूजन का अनुभव आदि इसके लक्षण हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology