Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अभी भी परेशान कर रहे कोरोना से जुड़े कई सवाल, यहां जानें इनके जवाब

आज हम आपके लिए कोरोना से जुड़े कुछ सवाल उनसे जुड़ी जरूरी और आवश्यक जानकारी लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 12:18:04

अभी भी परेशान कर रहे कोरोना से जुड़े कई सवाल, यहां जानें इनके जवाब

चीन के वुहान से उठा कोरोना आज 200 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 18 लाख को पार कर चुका हैं। इस संक्रमण के लिए देशों ने लॉकडाउन किया हुआ हैं और लोगों में जागरूकता और इससे बचाव के उपायों से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जा रही हैं। हांलाकि अभी भी लोगों के जहन में कई सवाल ऐसे हैं जो उन्हें परेशान कर रहे हैं। ऐसे में अफवाहों से बचना बहुत जरूरी हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कोरोना से जुड़े कुछ सवाल उनसे जुड़ी जरूरी और आवश्यक जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

मेरे पिता को कोरोना है। वह अस्पताल में हैं। हम अपना बचाव कैसे करें?

परिवार में किसी को कोरोना है तो आप सबसे पहले घर को आइसोलेट करें। घर से बाहर बिलकुल भी नहीं जाएं। मेडिकल टीम आपके पास हेल्पलाइन नंबर देकर गई होगी। आप प्रतिदिन घर में रहकर ही सर्दी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों पर गौर करें। घर में मौजूद सभी लोग भी एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। जरूरी नहीं है कि आपके घर में कोई कोरोना संक्रमित मिला है तो पूरा परिवार इसकी चपेट में आएगा।
Health tips,health tips in hindi,coronavirus,coronavirus treatment,coronavirus symptoms,coronavirus prevention क्या थूकने से कोरोना फैल सकता है?

बिलकुल, थूकने से भी कोरोना वायरस फैल सकता है। कोरोना वायरस थूक के जरिए फैल सकता है। इसीलिए आईसीएमआर ने पान मसाला, गुटखा इत्यादि का सेवन करने वालों से जगह-जगह न थूकने की अपील की है।

क्या कोरोना की बीमारी लाइलाज है?

नहीं ऐसा भी नहीं है। कोरोना वायरस का अब तक कोई इलाज नहीं है, लेकिन भारत में तेजी से संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर वापस भी जा रहे हैं। देश के तमाम डॉक्टर कोरोना के उपचार में जुटी हुई हैं और सरकार भी हर संभव जरूरतें पूरी कर रही है। कोरोना वायरस लाइलाज नहीं है। इसके लक्षणों का इलाज किया जा रहा है।

अगर खांसी या बुखार है तो क्या कोविड जांच करानी चाहिए?

कोरोना उन्हीं लोगों में मिल रहा है जो विदेश यात्रा से लौटे हैं या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। फिर भी अगर आप खांसी या बुखार से ग्रस्त हैं तो पहले किसी डॉक्टर से परामर्श करें। डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही तय करें कि कोविड जांच करानी चाहिए या नहीं। Health tips,health tips in hindi,coronavirus,coronavirus treatment,coronavirus symptoms,coronavirus prevention मेरे पड़ोस में कोरोना मरीज मिला है, अब मैं क्या करूं?

घबराएं नहीं। अगर आपके पड़ोस में कोई कोरोना संक्रमित मरीज मिला भी है तो आप सलाह का पालन करें। अपने घर में ही रहें। संक्रमित मरीज का परिवार आइसोलेट किया जा चुका होगा। आपको बस अपना और परिवार का ध्यान रखना है। कोरोना मरीज और उनके परिवार के सदस्यों से दूरी बनाकर रखें।

क्या कोरोना का संक्रमण हवा में फैलता है?

आमतौर पर नहीं। कोरोना एक दूसरे के संपर्क में आने से होता है। हालांकि कुछ रिसर्च सामने आई हैं कि जहां कोरोना के मरीज रहे हों, अस्पताल के उस कमरे के वातावरण में कोरोना वायरस पाया गया है। लेकिन यह बात जानना ज्यादा जरूरी है कि यह वायरस कोरोना संक्रमित मरीजों के छींकने या खांसने के दौरान उनके मुंह से निकले ड्रॉपलेट्स से फैलता है या फिर इन ड्रॉपलेट्स के संपर्क में आई सतहों को छूने से।

क्या कोरोना की कोई वैक्सीन है?

अभी तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आई है लेकिन वैक्सीन से ज्यादा कोरोना से बचाव सोशल डिस्टेंसिंग से हो सकता है। आप और आपका पूरा परिवार सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हैं तो आपको कोरोना वायरस से खतरा होने की आशंका बेहद कम होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology