Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Coronavirus : ऑफिस के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, संक्रमण से बचने में मिलेगी मदद

सभी अपने बचाव के लिए सतर्कता बरतते हैं तो ऐसे में ऑफिस में काम करने वालों को भी सतर्कता बरतने की जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 6:05:56

Coronavirus : ऑफिस के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, संक्रमण से बचने में मिलेगी मदद

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं और सरकार द्वारा इसके संक्रमण को बढ़ने से रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। कई राज्यों में सरकार द्वारा मॉल, सिनेमा हॉल और ऐसी जगहों को बंद रखने का ऐलान किया गया हैं जहां भीड़ जमा हो। जब सभी अपने बचाव के लिए सतर्कता बरतते हैं तो ऐसे में ऑफिस में काम करने वालों को भी सतर्कता बरतने की जरूरत होती हैं। ऑफिस में कई सारे लोग अलग-अलग एरिया से ट्रैवल करते हुए ऑफिस तक पहुंचते हैं। कुछ लोग हो सकता है कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में भी आते हों। इसलिए ऑफिस में काम करने वाले लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचे रहने के लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा।

ऑफिस पहुंचने के बाद डेस्क को खुद से भी करें साफ

आपकी ऑफिस में कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित है और वह इस बात से अंजान है तो ऐसे लोग आपकी डेस्क पर वायरस छोड़ सकते हैं। दरअसल संक्रमित व्यक्ति अगर आपकी डेस्क को टच करता है तो आपकी डेस्क कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाएगी। इसलिए किसी क्लीनिंग जेल को डेस्क पर छिड़क लें और एक टिश्यू पेपर लेकर डेस्क को अच्छी तरह साफ कर लें।
Health tips,health tips in hindi,coronavirus,coronavirus safety tips,safety tips for office सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगों से रहें दूर

कोरोना वायरस का लक्षण सर्दी-जुकाम से मिलता जुलता ही है। ऑफिस में कई लोगों को नॉर्मल सर्दी-जुकाम भी हो सकता है जबकि कुछ लोगों के लिए यह संदेह की स्थिति होगी। आपको ऑफिस में सर्दी-जुकाम से पीड़ित ऐसे लोगों से उचित दूरी बनाए रखने की जरूरत है। इस बात का ध्यान दें कि बहुत जरूरत पड़ने पर भी अगर आप ऐसे लोगों के पास जाएं तो एक डिस्टेंस जरूर मेंटेन करके रखें।

​ऑफिस में मिलने के दौरान इस बात का रखें सबसे ज्यादा ख्याल

कोरोना वायरस पर्सन टू पर्सन ही सबसे ज्यादा फैलता है, ऐसे में आपको इस बात का विशेष ध्यान देना पड़ेगा कि आप किन लोगों से मिल रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि ऑफिस में आपसे मिलने वाला सहकर्मी किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया हो और उससे मिलने के दौरान आप भी उस संक्रमण से पीड़ित हो सकते हैं। इसलिए ऑफिस में किसी से भी मिलें तो हैंडशेक न करें और कम से कम 1 मीटर की दूरी जरूर बनाएं रखें। कैंटीन में जाते समय इस बात पर दें ध्यान

कोरोना वायरस का लक्षण पूरी तरह से दिखने में कुछ समय लेता है। ऑफिस में अलग-अलग सेक्शन के लोग कैंटीन में जरूर मिलते हैं, जो कोरोना वायरस से संक्रमित भी हो सकते हैं। इसलिए कैंटीन में इन दिनों थोड़ा कम ही जाएं और अगर जाएं भी तो ऐसे ही लोगों के साथ रहें जो पूरी तरह से स्वस्थ हों।

​​सामान लेने से पहले और देने के बाद करें यह काम

ऑफिस में अपनी डेस्क वाले लोगों के साथ दिनभर में आप कुछ न कुछ जरूर शेयर करते हैं। इन शेयरिंग के दौरान आप कई लोगों के द्वारा छुई हुई चीजों को अपने हाथों से टच करते हैं। इस दौरान छींक या खांसी से परेशान लोग आपको फ्लू का संक्रमण भी दे सकते हैं। ऐसे में किसी भी सामान का आदान-प्रदान करने के बाद अपने हाथों को हैंड सैनिटाइजर से साफ करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology