न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ठीक होने के बाद दोबारा कोरोना संक्रमित होंगे या नहीं? WHO ने दिया बड़ा बयान

कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की खबरे सामने आ रही है उनमे से एक है कि जिन लोगों ने कोरोना से निजात पा लिया है उनको दोबारा कोरोना संक्रमण होगा की नहीं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Apr 2020 5:10:07

ठीक होने के बाद दोबारा कोरोना संक्रमित होंगे या नहीं? WHO ने दिया बड़ा बयान

कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की खबरे सामने आ रही है उनमे से एक है कि जिन लोगों ने कोरोना से निजात पा लिया है उनको दोबारा कोरोना संक्रमण होगा की नहीं। अब तक काफी लोग ये समझ रहे थे कि कोरोना से पीड़ित होने के बाद दोबारा बीमार पड़ने का खतरा कम है। लेकिन WHO ने कहा है कि इस विचार को लेकर ठोस सबूत नहीं हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, WHO ने उन देशों को चेतावनी दी है जो एंटीबॉडीज टेस्ट पर काफी पैसे खर्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। WHO ने कहा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की इम्यूनिटी की कोई गारंटी नहीं है।

इससे पहले कई मेडिकल एक्सपर्ट की ओर से ये कहा जाता रहा है कि एक बार संक्रमित होने के बाद ज्यादातर लोगों में इम्यूनिटी डेवलप हो जाएगी। हालांकि, दक्षिण कोरिया में 100 से अधिक मरीजों के दोबारा संक्रमित होने की खबर आ चुकी है। कोरिया ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे। हालांकि, कुछ मेडिकल जानकारों ने कहा था कि हो सकता है कि पहली बार गलती से ऐसे मरीजों के टेस्ट निगेटिव आ गए होंगे।

coronavirus,coronavirus outbreak,world health organization,coronavirus news,health news

ब्रिटिश सरकार 3 करोड़ 50 लाख एंटीबॉडीज टेस्ट किट चीन से खरीदने की योजना बनाई थी। इसके जरिए ये पता लगाना था कि कोई व्यक्ति पहले कोरोना से संक्रमित हो चुका है या नहीं। लेकिन जब मालूम चला कि चीनी कंपनी की ओर से बनाए गए किट बिल्कुल सही परिणाम नहीं देते तो सरकार अब अपना पैसा वापस लेने की कोशिश कर रही है।

हालांकि, अब भी कई देशों की सरकार बड़े पैमाने पर एंटीबॉडी टेस्टिंग की योजना बना रही है ताकि ये पता चले कि कौन लोग कोरोना से संक्रमित होकर अब ठीक हो चुके हैं। ऐसे लोगों को दोबारा काम पर भेजने की बात भी कही जा रही है।

लेकिन WHO के इमरजेंसीज प्रोग्राम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर माइक रयान का कहना है कि इसको लेकर सीमित सबूत हैं कि कोरोना से लड़ चुके लोग भविष्य में बीमारी से इम्यून हो जाएंगे। उन्होंने कहा- किसी भी व्यक्ति को ये पता नहीं है कि जिन लोगों के शरीर में एंटीबॉडीज हैं वे पूरी तरह बीमारी से सुरक्षित हैं। साथ ही कई टेस्ट में सेन्सिटिविटी इश्यू भी देखा गया है। उनमें गलत परिणाम मिल सकता है।

coronavirus,coronavirus outbreak,world health organization,coronavirus news,health news

डॉ रयान ने कहा कि एंटीबॉडी टेस्ट पर नैतिकता के सवाल भी हैं। हमें सावधानी से इस पर काम करना होगा। हमें यह भी देखना होगा कि एंटीबॉडी कितने वक्त तक हमें सुरक्षा दे सकता है।

WHO के ही अधिकारी डॉ मारिया वैन केरखोव ने कहा कि कई देश Serological Test के इस्तेमाल की बात कर रहे हैं। लेकिन इस बात के सबूत नहीं हैं कि ये टेस्ट बता पाएं कि कोई व्यक्ति कोरोना से इम्यून हो चुका है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी