न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बार-बार चेहरा छूने से हो सकते है कोरोना वायरस का शिकार, ऐसे बचे

अगर हम प्रैक्टिकल में जाए तो ऐसा करना काफी मुस्किल है लेकिन कुछ तरीकों से हम मुंह, नाक, आंखों या कान को कम से कम छूने की प्रैक्टिस सीख सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 2:30:24

बार-बार चेहरा छूने से हो सकते है कोरोना वायरस का शिकार, ऐसे बचे

कोरोना वायरस (coronavirus) से बचने के लिए साबुन से हाथ धोने या फिर हैंड-सैनिटाइजर के इस्तेमाल के लिए बार-बार लोगों से कहा जा रहा है। ऐसे में एक और चीज जिसके बारे में बताया जा रहा है वो है चेहरे को छूने से बचना। हालाकि, अगर हम प्रैक्टिकल में जाए तो ऐसा करना काफी मुस्किल है लेकिन कुछ तरीकों से हम मुंह, नाक, आंखों या कान को कम से कम छूने की प्रैक्टिस सीख सकते हैं।

साल 2015 में Sydney University ने 26 मेडिकल प्रोफेशनल्स पर एक स्टडी की। इसके तहत वीडियो के जरिए उनपर चौबीसों घंटे नजर रखी गई कि वे दिन में कितनी बार अपना चेहरा छूते हैं। स्टडी के अंत में पाया गया कि डॉक्टर होने और चेहरा छूने से नुकसानों से वाकिफ होने के बावजूद 1 घंटे में औसतन 23 बार उनके हाथ चेहरे पर गए। ऐसे ही कुछ दिनों पहले ही कैलीफोर्निया की एक हेल्थ ऑफिशियल Sara Cody की वो वीडियो वायरल हुई जिसमें वे प्रेस कॉफ्रेंस में लोगों को कोरोना के बचने के लिए सचेत कर रही थीं। चेहरा छूने का उपाय देते हुए वो ऑफिशियल मुंह में ऊंगली लगाते हुए पन्ने पलट रही थीं।

बार-बार चेहरा छूने से हो सकते है कोरोना वायरस का शिकार, ऐसे बचे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का वो बयान भी चर्चा में रहा, जिसमें वे कोरोना के जिक्र पर कहते हैं कि मैंने हफ्तों से अपना चेहरा नहीं छुआ। मैं वो 'मिस' करता हूं। ये और बात है कि बयान के तुरंत बाद ही ट्रंप की गालों पर ऊंगलियां रखे हुए फोटो वायरल हुई थी। यानी चेहरे (मुंह, आंखें, नाक) को छूने से बचना उतना आसान नहीं है, जितना सुनाई पड़ता है।

चेहरा छूने पर क्या होता है

चलिए ऐसे में हम आपको बताते है कि बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से हमें कितना नुकसान हो सकता है। World Health Organization (WHO) द्वारा शुरू से कहा जा रहा है कि अगर कोरोना वायरस से बचना है तो अपना चेहरा यानी आंखें, नाक और मुंह को छूने से बचें। चूंकि ये वायरस प्लास्टिक, लकड़ी, कपड़ों या मेटल पर घंटों रह सकता है इसलिए अगर संक्रमित व्यक्ति इनके संपर्क में आने के बाद चला भी जाए तो भी उसकी खांसी, छींक के जरिए वायरस इनपर रह जाते हैं। ऐसे में अगर हम इन चीजों के संपर्क में आते हैं और फिर चेहरा छूते हों तो आंख, नाक और मुंह में मौजूद म्यूकोसल मेंब्रेन के माध्यम से वायरस हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं।

बार-बार चेहरा छूने से हो सकते है कोरोना वायरस का शिकार, ऐसे बचे

ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल जो सामने आता है कि कैसे हम अपने चेहरे, नाक , आंखे और मुंह को छूने से बच सकते है। इसके कई तरीके हो सकते हैं। जैसे हाल ही में एक नया एप आया है- donottouchyourface.com ये एक वेब बेस्ड एप है जो लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से चेहरा छूने से सचेत करता है। वेबकैम के जरिए ये हमपर नजर रखेगा और जैसे ही हम अपने चेहरे की तरफ हाथ बढ़ाएं, ये चेतावनी के लिए आवाज निकालेगा।

ऐसे में एक और तरीका है अपने हाथों में ग्लव्स या ऊंगलियों पर कुछ भी ऐसा बांध लें कि चेहरे पर हाथ जाते ही हम खुद अलर्ट हो जाएं। ऐसे में अगर आप कोई कपड़ा या ग्लव्स का इस्तेमाल करते है तो ध्यान रहे इन चीजों को अच्छी तरह से कीटाणुनाशक से धोकर इस्तेमाल करे।

अपने चेहरे को हाथों से छूने से बचाने के लिए एक और तरीका है वह यह कि जब भी चेहरे की ओर हाथ जाएं तो तुरंत ऊंगलियों को कुहनियों या कंधे की तरफ मोड़ दें। मनोविज्ञान की भाषा में इसे habit reversal कहते हैं जिसमें एक आदत का इलाज करने के लिए दूसरी अपेक्षाकृत कम हानिकारक आदत डाली जाती है। ये शोध Weill-Cornell School of Medicine की प्रोफेसर Gail Saltz ने किया। Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार नियमित तौर पर हाथ धोना और पानी न होने की दशा में ऐसा सैनेटाइजर इस्तेमाल करना, जिसमें 70% तक अल्कोहल हो, ये भी वायरस से बचाव का एक आसान लेकिन बहुत कारगर तरीका है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
मंगेतर सिया और प्रेमी चेतन ने कैसे रची केतन की मौत की साजिश? पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित होंगे सतीश शाह, भाई बोले- काश यह सम्मान उनके रहते मिलता
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा