Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शोध में खुलासा, सांस लेने और बोलने से भी फैल सकता है कोरोना वायरस

सांस लेने और बोलने से कोरोना वायरस फैल सकता है। ये दावा अमेरिका के एक वैज्ञानिक ने किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 10:00:35

शोध में खुलासा, सांस लेने और बोलने से भी फैल सकता है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस (Coronavirus, Covid-19) के मामले पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे है। इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया में 14,29,437 लोग संक्रमित हो गए है, वहीं, इस वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 82,074 तक पहुंच गया है। फिलहाल इस वायरस की अभी तक कोई दवाई नहीं बनी है। इस वायरस से बचाव ही अभी इसका एक मात्र इलाज है। ऐसे में इस वायरस को लेकर अलग-अलग तरह के शोध हो रहे है। कोरोना वायरस के आम लक्षणों में सर्दी, खांसी, बुखार, सांस में दिक्कत और गले में खराश जैसी समस्याएं है। इन लक्षणों के अलावा सांस लेने और बोलने से कोरोना वायरस फैल सकता है। ये दावा अमेरिका के एक वैज्ञानिक ने किया है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में इन्फेक्शस डिजीज के प्रमुख एंथोनी फॉसी ने अमेरिका के न्यूज चैनल Fox News को बताया कि हाल ही में मिली सूचनाओं के आधार पर ये बात सामने आई है कि कफ और खांसने के अलावा ये वायरस सिर्फ बात करने से भी फैल सकता है। एंथोनी फॉसी ने बीमार लोगों के अलावा आम लोगों से भी मास्क पहनने की अपील की।

इससे पहले नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज (NAS) ने भी व्हाइट हाउस को एक पत्र लिख कर इस रिसर्च के बारे में बताया था। हालांकि एनएएस का कहना था कि इस शोध के नतीजों के बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन अभी तक के अध्ययन के अनुसार सांस लेने से इस वायरस का एरोसोलाइजेशन हो सकता है। यानी ये हवा में भी फैल सकते हैं। इससे पहले अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसियों का कहना था कि कोरोना वायरस बीमार लोगों के छींकने और खांसने से निकलने वाली छींटों से फैलता है, जो आकार में लगभग एक मिलीमीटर के होते हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया था कि SARS-CoV-2 वायरस एरोसोल बन सकता है और हवा में 3 घंटे तक रह सकता है।

हालांकि कई वैज्ञानिकों ने इस स्टडी की आलोचना भी की। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि इस अध्ययन के लिए रिसर्च टीम ने नेबुलाइजर मशीन का इस्तेमाल किया, ताकि जानबूझकर वायरल धुंध बनाई जा सके जबकि स्वाभाविक रूप से ये संभव नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology