न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हो रहे हैं कोरोना और कोल्ड के लक्षणों में कंफ्यूज, जानें कब टेस्ट करवाना बहुत जरूरी

कोल्ड और कोरोना के लक्षण लगभग एक समान हैं जिसमें सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार आता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 May 2020 2:48:16

हो रहे हैं कोरोना और कोल्ड के लक्षणों में कंफ्यूज, जानें कब टेस्ट करवाना बहुत जरूरी

मौसम में बदलाव की वजह से लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव होने लगता हैं। सामान्यतया कोल्ड की शिकायत सामने आती हैं। लेकिन कोल्ड और कोरोना के लक्षण लगभग एक समान हैं जिसमें सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार आता है। ऐसे में कई लोग कंफ्यूज हो रहे हैं कि क्या किया जाए और कौनसा इलाज लिया जाए। क्योंकि कोई भी अगर खांस या छींक रहा है या किसी को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो लोग उसे कोरोना वायरस से जोड़कर ही देखने लगे हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि सही जानकारी पाकर आप जागरूक हो। तो आइये जानते हैं इसके बारे में उचित जानकारी।

​घबराएं नहीं वरना इम्यूनिटी हो जाएगी कमजोर

डर और घबराहट की वजह से किसी भी समस्या का हल नहीं होता उलटा आपके शरीर में मौजूद स्ट्रेस हॉर्मोन कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है। इस वजह से आपकी इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है और यही मौका मिल जाता है वायरस को आपके शरीर पर हमला करने का। लिहाजा कोरोना वायरस से घबराने और परेशान होने की बजाए जागरुक बनें और वायरस को फैलने से रोकने के लिए जरूरी प्रिकॉशन्स का ध्यान रखें। लेकिन सबसे अहम सवाल ये कि आखिर कैसे पता चले कि किसी को सामान्य सर्दी-जुकाम है या फिर कोरोना वायरस? कब करवाना चाहिए कोरोना वायरस का टेस्ट?

Health tips,health tips in hindi,corona and cold,coronavirus

हल्का बुखार, सर्दी खांसी हो तो घर पर करें आराम

आपके मन में भी यह सवाल जरूर उठ रहा होगा तो दिल्ली के एम्स अस्पताल के पल्मोनॉलजिस्ट डॉ करण मदान इस सवाल का जवाब दे रहे हैं। डॉ मदान कहते हैं, कोरोना वायरस के ज्यादातर मामले कॉमन कोल्ड और फ्लू जैसे ही होते हैं। अगर किसी व्यक्ति को फ्लू के कुछ हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं तो उन्हें कोरोना वायरस का टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं। अगर आपको लो ग्रेड फीवर, सर्दी खांसी है तो घर पर आराम करें और खूब सारा लिक्विड और फ्लूइड लें।

​हाई ग्रेड फीवर और सांस लेने में तकलीफ हो तो टेस्ट करवाएं

लेकिन जिन मरीजों को हाई ग्रेड फीवर है, सांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही है, उन मरीजों को अपने लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉ मदान आगे कहते हैं, इन्फ्लूएंजा और कोरोना वायरस के लक्षण एक जैसे ही हैं और इसलिए इस वक्त मेडिकली इन दोनों में अंतर करना मुश्किल है। ऐसे में अगर आपकी नाक बह रही है, हल्का सर्दी जुकाम, खांसी और बुखार है तो आप ज्यादा से ज्याद रेस्ट करें, इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करें और ऐंटी-वायरल दवाइयों का सेवन करें।

Health tips,health tips in hindi,corona and cold,coronavirus

​पहले से कोई बीमारी हो तो लक्षणों को हल्के में न लें

साथ ही साथ आंकड़ों पर नजर डालें तो यह कोरोना वायरस मुख्य रूप से बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहा है। ऐसे में अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, डायबीटीज, दिल से जुड़ी बीमारी, स्ट्रोक या सांस से जुड़ी बीमारी है तो फ्लू जैसे लक्षणों को भी हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस की वैक्सीन बनने में अब भी 8 से 12 महीने का वक्त लग सकता है।

जरूरी प्रिकॉशन्स लें

- अपने हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोएं या हैंड सैनिटाइजर से साफ करें
- अपनी आंख, नाक, मुंह और चेहरे को अपने हाथ से बार-बार टच न करें
- अपने आस पास सफाई का ध्यान रखें
- किसी से भी हाथ मिलाने से बचें
- जो लोग भी बीमार नजर आ रहे हों उनसे कम से कम 3-4 फीट की दूरी पर रहें

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी