Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरीर में आए ये बदलाव दर्शाते है कैंसर का खतरा, ना करें इन्हें नजरअंदाज

आज हम आपके लिए उन संकेतों की जानकारी लेकर आए हैं जो कैंसर (Symptoms of Cancer) को दर्शाते हैं और इन्हें समय रहते जानकर कैंसर से बचा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Jul 2019 6:04:28

शरीर में आए ये बदलाव दर्शाते है कैंसर का खतरा, ना करें इन्हें नजरअंदाज

वर्तमान समय में बिमारी का शिकार होना एक आम बात हैं। आजकल का खानपान काफी दूषित हो चुका है जिसकी वजह से आए दिन व्यक्ति को किसी ना किसी शारीरिक व्यथा से जूझना पड़ता हैं। ये छोटी परेशानियां कब बड़ी बन जाए कुछ कह पाना मुश्किल हैं। जी हाँ, आजकल कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बिमारी एक आम बात हो गई हैं और इसकी शुरुआत शरीर में आने वाले छोटे-छोटे बदलावों से होती हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए खतरे से खाली नहीं। इसलिए आज हम आपके लिए उन संकेतों की जानकारी लेकर आए हैं जो कैंसर (Symptoms of Cancer) को दर्शाते हैं और इन्हें समय रहते जानकर कैंसर से बचा जा सकता हैं।

खून का बहना

अगर कैंसर की संभावना है तो इसके कारण खून मलाशय के द्वारा बाहर निकलता है। इसके साथ ही यदि मल-मूत्र त्यागने के समय अगर पीड़ा होती है या मूत्र में रक्त की मौजूदगी पाई जाती हो तो ये प्रोस्टेट कैंसर अथवा डिम्बग्रंथि कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।

लगातार खांसी आना


कोल्ड और फ्लू के अलावा धूम्रपान करने वालों को खांसी आती है। मगर, बिना किसी कारण से लगातार खांसी आए तो डॉक्टर से चेकअप करवाएं। यह लंग कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। वहीं, अगर खांसी के साथ खून भी आए तो जांच करवाने में देरी ना करें।
cancer,cancer symptoms,symptoms of cancer,what is cancer in hindi,signs of cancer,Health,Health tips आंत में समस्या

आंतों में सामान्य समस्या होना बड़ी बात नहीं लेकिन बार-बार ऐसा होना कोलेन या कोलोरेक्टल कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। साथ ही बार-बार डायरिया और अपच की समस्या होना भी कैंसर का संकेत हो सकता है।

रात में पसीना निकला

किसी दवा के रिएक्शन या इंफेक्शन की वजह से रात में सोतचे वक्त पसीना आ सकता है। वहीं, अगर यह स्थिति ज्यादा समय तक बनी रही तो यह कैंसर का इशारा भी हो सकता है।

बार-बार इंफैक्शन होना


अधिकतर लोग स्किन इंफैक्शन को मामूली समस्या समझ लेते है जोकि बिल्कुल गलत हैं। अगर इंफेक्शन बार-बार हो रही है तो यह कैंसर की ओर भी इशारा करती हैं। इसके कारण रोगी को स्किन, फेफड़ों, गले और मुंह में इंफैक्शन आदि होने लगता है। ऐसे स्थिति में तुरंत अपनी जांच करवाए और सही ट्रीटमेंट लें।

यूरिन का लाल रंग


नेशनल हेल्थ सर्विस ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आपको यूरिन में लाल रंग दिखाई देता है तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं। यह लाल रंग खून भी हो सकता है, जोकि कैंसर का संकेत भी हो सकता है। cancer,cancer symptoms,symptoms of cancer,what is cancer in hindi,signs of cancer,Health,Health tips सीने में जलन

भले ही सीने में जलन और अपच आम समस्या हो लेकिन ऐसा लगातार होना चिंता का कारण हैं। अगर आपको भी हफ्ते से ज्यादा यह प्रॉब्लम्स है तो चेकअप करवाने में देरी ना करें।

शरीर पर निशान पड़ना


खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाना भी ब्लड कैंसर का लक्षण हो सकता है। प्लेटलेट्स की संख्या कम होने के कारण त्वचा के नीचे छोटी रक्त वाहिकाएं टूट जाती हैं जिसकी वजह से शरीर पर नीले या बैगनी कलर के निशान पड़ जाते हैं।

वजन कम होना


अगर बिना किसी कारण आपका वजन कम हो रहा है तो इसे नजरअंदाज ना करें क्योंकि यह कैंसर का संकेत भी हो सकता है। भूख लगने में कमी होना, ज्यादा खाना नहीं खा पाना भी इसी बीमारी के लक्षण है। यदि बिना किसी प्रयास के शरीर का वजन 5-6 कि.लो. से ज्यादा कम हो जाए तो तुरंत चेकअप करवाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology