Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सेहत के लिए सुपर फूड है ऊंटनी का दूध, जाने इसके फायदों के बारें में

दिमागी रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह दूध बेहद फायदेमंद हैं। जानिए ऊंटनी के दूध के और भी चमत्कारी फायदे।

Posts by : Megha | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 1:15:23

सेहत के लिए सुपर फूड है ऊंटनी का दूध, जाने इसके फायदों के बारें में

हमारे देश में सभी को पता है कि देश में गाय, भैंस, बकरी आदि पशुओं का दूध बेचा जाता है। अपने देश में ज्यादातर लोग गाय या भैंस का दूध ही पीते हैं। लेकिन अब वह दिन भी दूर नहीं है जबकि जल्द ही ऊंटनी का दूध भी बाजार में आसानी से उपलब्ध होने लगेगा। इतना ही नहीं, इस तरह से बिकने वाला कैमल मिल्क भी कई तरह के फ्लेवर में मिल सकेगा जिसका स्वाद भी काफी अच्छा होगा। साथ ही, इस दूध से मिठाइयां, चॉकलेट आदि बनाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे ऊंटनी का दूध क्यूँ। तो क्यूँ नहीं ये है ही इतना फायदेमंद। सेहत के लिए सुपर फूड है ऊंटनी का दूध, जिसके सेवन से कुछ माह में ही जबरदस्त फायदे मिलते हैं। ऊटंनी के दूध में कायाकल्प करने के गुण होते हैं। इसमें बहुत सारे तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर को निरोगी और सुंदर बनाते हैं। साथ ही डायबीटिज के लिए यह दूध रामबाण का काम करता है। दिमागी रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह दूध बेहद फायदेमंद हैं। जानिए ऊंटनी के दूध के और भी चमत्कारी फायदे।
camel milk,Health tips,healthy living,camel ilk benefits
* दिमागी रूप से कमजोर बच्चों के लिए : एक शोध से पता चला है कि ऊंटनी का दूध का दिमागी रूप से कमजोर बच्चों के लिए अमृत के समान है। शोध से पता चला है कि ऊंटनी के दूध का कुछ माह तक सेवन करने से ऑर्टिम जैसी बिमारियां और मानसिक विकार दूर हो जाते हैं। इसलिए राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र ने ऊंटनी के दूध से बने कई तरह के उत्पाद भी बाजार में उतार दिए हैं ताकि लोगों ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके।

* मधुमेह ठीक करे : ऊंटनी का दूध मधुमेह के लिए सबसे रामबाण इलाज माना जाता है। इससे सालों का मधुमेह महीनों में ठीक हो जाता है। ऊंटनी के एक लीटर दूध में लगभग 52 यूनिट इंसुलिन की मात्रा होती है। जो कि अन्य पशुओं के दूध में पाई जाने वाली इंसुलिन की मात्रा से काफी अधिक है। इंसुलिन शरीर में प्रतिरोधक क्षमता तैयार करता है और मधुमेह जैसी बीमारियां ठीक करता है।

* मजबूत हड्डियां : ऊंटनी के दूध में कैल्शियम बड़ी मात्रा में पाया जाता है। जिससे इसके सेवन से हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। तो वहीं इसमें लेक्टोफेरिन नामक तत्व पाए जाने से कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी लड़ने की क्षमता शरीर में तैयार होती है। इतना ही नहीं यह खून से टॉक्सिन्स दूर करता है और लिवर को साफ करता है

* त्वचा निखारे : बीमारियों के अलवा ऊंटनी का दूध त्वचा निखारने का भी काम करता है। इस दूध में अल्फा हाइड्रोक्सिल अम्ल पाया जाता है। जो कि त्वचा को निखारने का काम करता है। इसीलिए इसका इस्तेमाल सौंदर्य संबंधी पोडक्ट बनाने में भी किया जाता है।

* इन रोगों में भी फायदेमंद : ऊंटनी का दूध मधुमेह, दमा, ऑटिज्म, बच्चों में दूध की एलर्जी, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न रोगों से लड़ने में कारगर साबित हो रहा है। इसके अलावा मलेरिया के लिए भी यह दूध काफी कारगर है। ऊंटनी के दूध में प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज्यादा होता है जिसे पीने के बाद लोगों को अनेक रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
आराध्या बच्चन 15 साल की हुईं, अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में दी बधाई
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
IFFI 2026 में दिखाई जाएंगी 230 से ज्यादा फिल्में, 'धुरंधर' से होगा आगाज
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology