न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वेलेंटाइन तक इस तरह बढाये अपने शरीर की इम्युनिटी पॉवर

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिनसे आपकी इम्युनिटी पॉवर में इजाफा हो।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 05 Feb 2018 4:03:21

वेलेंटाइन तक इस तरह बढाये अपने शरीर की इम्युनिटी पॉवर

वेलेंटाइन को अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस दिन का इंतज़ार प्रेमी जोड़े पूरे साल भर करते हैं। हर प्रेमी की चाहत होती है कि इस दिन को वह अपने और अपने पार्टनर के लिए यादगार बनाए। सभी चाहते हैं कि यह पूरा दिन बहुत हंसी-खुशी से बीते। लेकिन इस बदलते मौसम के चलते मौसमी रोग लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं, जिसकी वजह से उनका यह वेलेंटाइन का स्पेशल दिन बर्बाद हो जाता हैं। इसलिए ऐसे समय में बीमारी से बचने के लिए अपने इम्म्युन सिस्टम को स्ट्रोंग बनाना पड़ता है और उसके लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपाय जिनसे आपकी इम्युनिटी पॉवर में इजाफा हो। जिससे कि आप इन रोगों से दूरी बना सके और अपने वेलेंटाइन डे का मजा ले सकें। तो आइये जनते हैं किस तरह बढ़ाये इम्युनिटी पॉवर।

* सुबह की गुनगुनी धूप :
सूर्य संक्रमण और वायरस से लड़ने का सबसे शक्तिशाली स्त्रोत है। साथ ही यह हमारे शरीर को विटामिन डी और रोगों से लड़ने की सामर्थ्य भी देता है। सुबह 6 से 7 बजे के बीच की धूप में व्यायाम करें यह आपको बहुत से समस्याओं से बचाएगा।

valentine day,valentine week,Health tips,healthy living,boosting immunity

* पत्तेदार सब्जियां : वैसे तो प्रत्येक खाद्य पदार्थ में कोई ना कोई पोषक तत्व होता ही है लेकिन अगर आप अपने शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर, संक्रमण द्वारा फैलने वाली बीमारियों से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनके भीतर प्रतिजीवाणु तत्व होते हैं जो शरीर को बीमारियों से दूर रखने में सहायक साबित होते हैं।

* तुलसी : तुलसी के पत्तों में खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी रोगों से लड़ने की शक्ति है। बदलते मौसम में तुलसी की पत्तियों को उबालकर या चाय में डालकर पीने से नाक और गले के इंफेक्शन से बचाव होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में गजब का इजाफा होता है।

* लहसुन : लहसुन काफी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट बनाकर हमारे इम्यून सिस्टम को बीमारियों से लडने की शक्ति देता है। इसमें एलिसिन नामक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो शरीर को इन्फेक्शन और बैक्टीरिया से लडने की शक्ति देता है। प्रतिदिन भोजन में लहसुन का इस्तेमाल करने से पेट के अल्सर और कैंसर से बचाव होता है। रोजाना सुबह लहसुन की दो कलियों का सेवन हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखता है और इससे लंबे समय तक शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है।

* एक्सरसाइज : एक्सर्साइज करने से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में बढ़ोतरी होती है, मसल्स टोन होती हैं, कार्डिएक फंक्शन बेहतर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है। शरीर से जहरीले पदार्थ निकालने में भी एक्सर्साइज मदद करती है।

* पर्याप्त नींद : यदि आप स्वस्थ्य रहना चाहतें हैं, स्वस्थ्य आहार भी ले रहें हैं लेकिन फिर भी आप जल्दी बीमार हो जातें हैं तो इसमें आपका पर्याप्त नींद न लेना भी कारण हो सकता है। रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरुरी होती है।

* फ़ूड सप्लीमेंट : यदि आप अपने शरीर की इम्युनिटी पावर को बढ़ाना चाहते हैं तो फ़ूड सप्लीमेंट का सेवन बिल्कुल न करें, जंक फ़ूड का सेवन न करें, समय पर भोजन करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?