न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सही मात्रा और सही समय पिया पानी आपकी सेहत के लिए हैं फायदेमंद, जाने कैसे

इससे ना केवल हमारे चेहरे पर चमक आती है बल्कि बालों का झड़ना, पेट की समस्या और मोटापे जैसे कई समस्याओं का हल पानी से ही होता है।आज हम आपको बताएंगे कि किस समय पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Wed, 03 Mar 2021 10:25:29

सही मात्रा और सही समय पिया पानी आपकी सेहत के लिए हैं फायदेमंद, जाने कैसे

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी का सेवन करना बेहद जरूरी है। संसार में जितने भी प्राणी हैं सभी को जल की आवश्यकता पड़ती है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।बचपन से लेकर आज तक हमें यही बताया गया है कि हमें रोज़ 8 गिलास पानी पीने की आदत डालनी चाहिये। पर हम पानी उतना ही पीते हैं जितना हमें प्यास होती है। पानी को सही समय पर पीना बहुत जरुरी है क्योंकि इससे हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं और तमाम तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। इससे सही मात्रा में सेवन से ना केवल हमारे चेहरे पर चमक आती है बल्कि बालों का झड़ना, पेट की समस्या और मोटापे जैसे कई समस्याओं से निजात मिलती है। आज हम आपको बताएंगे कि किस समय पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

best time to drink water,drinking water,benefits to drink water,healthy living,Health tips

सुबह उठते ही पियें 1 से 2 गिलास पानी

ऐसा करने से आपके शरीर से सारी गंदगियां आराम से निकलेंगी और आपके अंग सुचारू रूप से काम करेंगे।

खाना खाने के आधे घंटे पहले पिएं पानी

खाना खाने से पहले अगर आप पानी पिएंगे तो आपकी भूख थोड़ी कम हो जाएगी और आप कुछ कम खाएंगे, जिससे आपका फैट कम होगा। इसके साथ ही आपका पेट भी ठीक रहेगा।

खाना खाने के तुरंत बाद पानी ना पीना

खाना खाने के बाद पानी पीने की आदत बहुत बुरी होती है। अगर आप खाना खाने के तुरंत पहले या बाद में पानी पिएंगे तो खाना जल्दी हजम नहीं होगा। खाना खाने के आधे या एक घंटे बाद पानी पिएं, जिससे पेट में खाना पचाने वाला जूस अपना प्रभाव दिखा सके।

best time to drink water,drinking water,benefits to drink water,healthy living,Health tips

भूख लगने पर पानी पियें

अगर भूख लगे तो सबसे पहले पानी पियें और फिर 10 मिनट का इंतजार करें और फिर भी अगर भूख ना मिटे तो कुछ खाएं। ऐसा करने से आप बेकार का स्नैक खाने से बचेंगे।

नहाने से पहले पानी पिएं

नहाने से आधा घंटा पहले पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम करने में हेल्प मिलती है। अगर गर्म शॉवर ले रही हों तो नहाने से पहले ठंडा पानी पीने से बचें। ऐसा करने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

रात को इस समय पानी का सेवन करना है लाभदायक

रात को खाना खाने के आधे घंटे बाद पानी पीना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इस समय पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॅाक्सिन बाहर निकलते हैं। इस समय गुनगुना पानी का सेवन करने से डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरीके से काम करता है।

best time to drink water,drinking water,benefits to drink water,healthy living,Health tips

एक्सरसाइज के पहले और आखिर में पानी पियें

यह बहुत जरुरी है कि जब भी आप एक्सरसाइज करें तो उससे पहले पानी पी लें, जिससे आपकी मासपेशियों को एनर्जी मिल सके। पानी पीने से थकान कम लगती है। अगर आप ठीक से पानी नहीं पियेंगे तो आप जल्द ही थक जाएंगे।

पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन न करने के नुकसान

पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन न करने से कमजोरी होने लगती है। शरीर में पानी की कमी से कई तरहों की बीमारियों के होने का खतरा रहता है।

सोने से ठीक पहले पानी का सेवन न करें

सोने से ठीक पहले पानी का सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप सोने से ठीक पहले पानी का सेवन करेंगे तो आपको रात में बार-बार टॅायलेट जाना पड़ सकता है, जिससे आपकी नींद ठीक से पूरी नहीं हो पाएगी। नींद पूरी न होने से कई तरह की बीमारियों का खतरा बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!