न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेट में बनी गैस बड़ी समस्या, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मिनटों में राहत

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको मिनटों में गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 7:56:37

पेट में बनी गैस बड़ी समस्या, इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी मिनटों में राहत

माना जाता हैं कि शरीर की अच्छी सेहत पेट से जुड़ी होती हैं और अगर पेट ही खराब हो तो आपकी सेहत तो खराब होनी ही हैं। आज के समय में पेट में गैस की समस्या बेहद सामान्य हैं लेकिन बहुत तकलीफ भी देती हैं। ऐसे में व्यक्ति को कुछ भी करने का मन नहीं होता है और साथ ही यह अन्य तकलीफों की जड़ भी बनती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपको मिनटों में गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में।

सौंफ

ऐसिडिटी की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करने से राहत मिलती है। आपको जब भी ऐसी कोई समस्या हो तो आप एक बड़ा चम्मच सौंफ 2 कप पानी में उबाल लें और इस मिश्रण को दिन में दो-तीन बार लें। इस उबले पानी से छोटी और बड़ी आंत दोनो को फायदा होता है। साधरण तौर पर खाना खाने के बाद एक छोटा चम्मच सौफ लेना भी फायदेमंद होता है।

Health tips,health tips in hindi,home remedies,gas and acidity problem

लौंग

लौंग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लौंग का इस्तेमाल तो मसालों में होता ही है लेकिन इसके अलावा खाना खाने के कुछ देर बाद एक या दो लौंग के खाने से पाचन आसान हो जाता है। लौंग के सेवन से पेट साफ रहता है। लौंग खाने से मसूड़े मजबूत होते हैं, जिससे खाना चबाना आसान होता है और पेट ठीक रहता है।

अजवायन

पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद है। अगर आपको ऐसिडिटी या गैस की समस्या है तो आप अजवाइन जरूर खाएं। अजवाइन पेट में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म करती है। आपको जब भी पेट में कुछ समस्या लगे तो एक छोटा चम्मच साबुत अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक या सेंधा नमक मिलाकर खा लें और आधा गिलास पानी पी लें। ऐसा करने से आपको बहुत आराम मिलेगा।

हींग

खाने में जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का खूब उपयोग होता है। हींग की सुगंध पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। हींग के सेवन करने से एंजाइम सही मात्रा में निकलता है जिससे पाचन तंत्र सही रहता है। साबूत हींग खाने के लिए आप एक चावल के दाने की मात्रा में हींग लें और इसे खाकर एक गिलास नॉर्मल या गुनगुना पानी पी लें। छोटे बच्चों के नाभि के ऊपर हींग लगाने से उन्हें गैस का समस्या नहीं होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका