Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के साथ डायबिटीज पर भी दें ध्यान, इन 5 फूड्स से खतरा होगा कम

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिनके नियमित सेवन से डायबिटीज पर नियंत्रण रखा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 11:03:35

कोरोना के साथ डायबिटीज पर भी दें ध्यान, इन 5 फूड्स से खतरा होगा कम

वर्तमान समय में कोरोना वायरस बड़ी महामारी बनकर उभरी हैं और इससे अपना बचाव करना बहुत जरूरी हैं। लेकिन इसी के साथ ही डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी को अनदेखा करना पछतावे का कारण बन सकता हैं। डायबिटीज आज के समय में एक बड़ी आबादी के लिए परेशानी बना हुआ हैं और ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमित होना और भी चिंताजनक बात हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जो जिनके नियमित सेवन से डायबिटीज पर नियंत्रण रखा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में।

फैटी फिश

यह एक विशेष प्रकार की मछली होती है जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है। यह फैटी एसिड हमारे दिमाग की कार्य क्षमता के लिए बहुत सक्रिय माना जाता है। इसके साथ-साथ डायबिटीज के जोखिम को कम करने और इसका शिकार बनने से बचाने के लिए भी ओमेगा-3 फैटी एसिड सुरक्षा कवच का कार्य कर सकता है। इसके लिए आप सालमन मछली का सेवन कर सकते हैं।
Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes prevent foods,healthy food,coronavirus हरी पत्तेदार सब्जी

हरी पत्तेदार सब्जी का सेवन हमें कई प्रकार के पौष्टिक तत्वों की पूर्ति करता है। डायबिटीज की चपेट में आने से बचाए रखने के लिए भी केवल और पालक जैसी सब्जियां अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसका एक कारण यह भी है कि इसमें विटामिंस और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो हमारे शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को मेंटेन रखता है और डायबिटीज से शरीर को सुरक्षा प्रदान करता है।

​अंडा

कई लोग अंडे का नियमित रूप से सेवन करते हैं जो बॉडीबिल्डिंग के लिए भी बेहतरीन माना जाता है। अंडे का सेवन करने के कारण शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल यानी कि हाई डेंसिटी लिप्रोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल की मात्रा में बढ़ोत्तरी होती है और बैड कोलेस्ट्रॉल यानी लो डेंसिटी लिप्रोप्रोटीन का स्तर कम होता है। इसका सीधा असर डायबिटीज के खतरे से आपके शरीर को बचाए रखने में मदद करता है। इसलिए अंडे को आप भी अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। Health tips,health tips in hindi,diabetes,diabetes prevent foods,healthy food,coronavirus हल्दी

हल्दी को गुणों की खान भी कहा जाता है जो हमारी सेहत को कई सारे फायदे पहुंचाती है। इसका सेवन आमतौर पर सभी लोगों के द्वारा नियमित रूप से किया जाता है। इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व शरीर में ब्लड ग्लूकोज और ब्लड शुगर के लेवल को संतुलित बनाए रखता है। इसका प्रभाव डायबिटीज का शिकार होने से बचाए रखने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, यह किडनी स्वास्थ्य को भी काफी मेंटेन रखता है।

​ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स की बात करें तो बादाम, ब्राजील नट्स, काजू, हेजेल नट्स, पिस्ता और अखरोट का सेवन करने से डायबिटीज के खतरे को कई गुना तक कम किया जा सकता है। लोगों के द्वारा मेवा को अलग-अलग तरीकों से खाया जाता है। आप चाहें तो इसका नियमित रूप से दूध के साथ या फिर सामान्य तौर पर इसे दिन में किसी भी समय खाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व डायबिटीज के खतरे को कई गुना तक कम कर देते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology