न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में अदरक की चाय पीने के फायदे

अदरक की चाय को दवाई के रूप में भी देखा जा सकता है। अदरक की चाय पीने से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं, जो कुछ इस प्रकार से है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Nov 2017 6:01:51

सर्दियों में अदरक की चाय पीने के फायदे

अदरक का इस्तेमाल हम सभी अपने-पने घरों में करते हैं। कुछ लोग इसका इस्तेमाल मसाले के तौर पर करते हैं तो कुछ गार्निशिंग के लिए। इसके अरोमा और फ्लेवर से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वैसे तो अदरक को कई तरह से खाया जा सकता है लेकिन चाय में इसका इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद होता है। अदरक की चाय न सिर्फ आपको अच्छी लगेगी, बल्कि यह ठंड के दौरान होने वाली कई समस्याओं से भी आराम दिलाएगी। अदरक की चाय में की तरह के स्वास्थ्य गुण पाए जाते हैं, जो हमें मासिक धर्म की पीड़ा और मितली से भी राहत दिलाते हैं। क्योंकि अदरक की चाय में जीवाणु रहित, जलन नाशक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं। अर्थात अदरक की चाय को दवाई के रूप में भी देखा जा सकता है। अदरक की चाय पीने से हमें कई तरह के लाभ मिलते हैं, जो कुछ इस प्रकार से है।

benefits of ginger tea,ginger tea,health benefits,heath tips

# शरीर में गर्माहट : अदरक वाली चाय का सेवन आपको सर्दी और इससे होने वाली बीमारियों से बचाता है। चूंकि अदरक की प्रकृति गर्म होती है, यह शरीर में गर्माहट पहुंचाती है, साथ ही आलस को भी दूर भगाती है।

# मतली से आराम :
जब भी हम कहीं बाहर सफर के लिए जाते हैं, तो हमें उल्टी आती है लेकिन अगर हमने अदरक वाली चाय पी हो, तो हमें उल्टी नहीं आती और साथ ही मतली होने पर भी एक कप चाय से राहत पा सकते हो।

# रोग प्रतिरोधक क्षमता :
यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है, जिसके कारण भी आप शीतजनित बीमारियों से बचे रहते हैं। सर्दी के कारण होने वाले सिरदर्द के लिए अदरक की चाय एक बेहतरीन इलाज है।

# सांस लेने संबंधी समस्या : जब भी हमारा नाक बंद हो जाता है और हमें सांस लेने में तकलीफ होती है, तो हमें अदरक की बनी हुई चाय पीनी चाहिए, इसको पीने से हमें सर्दी जुकाम से राहत मिलती है। और जब आप को वातावरण की एलर्जी होने पर सांस लेने में तकलीफ होती है, तो आप को एक कप अदरक की चाय का लेना चाहिए, इससे आप ठीक हो जाओगे।

# रक्तचाप :
यह आपके रक्तचाप को सामान्य करने में भी सहायक है, साथ ही पाचन तंत्र को बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित करती है। यह वात, पित्त और कफ जैसे दोषों को दूर करने में मददगार है।

# मासिक धर्म की परेशानियों से राहत : मासिक धर्म की परेशानियों से राहत पाने के लिए अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए। शहद के साथ अदरक वाली चाय लेने से भी आप को राहत मिलती है।

# पेट रहे दुरुस्त :
अदरक वाली चाय का सेवन करने से हमारी पाचन क्रिया अच्छे से काम करती है। इसके अलावा जब हम ज्यादा खा लेते हैं तो उसे पचाने में भी मदद करती है।

# भूख बढ़ाने में सहायक : अगर आपको भूख नहीं लगती, तो अदरक वाली चाय पीना आपके लिए लाभप्रद है। अदरक भूख बढ़ाने में सहायक होता है। प्रतिदिन इसका सेवन आपको नियमित तौर पर भूख लगने और पाचन को सही करने में मदद करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?