न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्म पानी का सेवन हर मौसम में फायदेमंद, जाने इससे होने वाले फायदें

सुबह खाली पेट व रात को खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी दिक्कते खत्म हो जाती है व कब्ज और गैस जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको गर्म पानी का सेवन करने के फायदों के बारे में बताएंगे...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 04 Mar 2021 4:35:56

गर्म पानी का सेवन हर मौसम में फायदेमंद, जाने इससे होने वाले फायदें

पानी अमृत है, हमारे शरीर में 70 प्रतिशत पानी पाया जाता है। यही नहीं पानी हमारी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है साथ ही हमे कई सारी बिमारियों से भी दूर रखता है। कहा जाता है कि कई सारी रोज़मरा की छोटी छोटी बिमारियों का इलाज हम पानी पीके दूर कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आप गर्म पानी का सेवन भी कर सकते हैं। गर्म पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर को पूरी तरह डिटॉक्स करने में मदद करता है। आमतौर पर लोग सर्दियों में गर्म पानी का सेवन करते हैं, परंतु गर्म पानी का सेवन हर मौसम में फायदेमंद रहता है। सुबह खाली पेट व रात को खाने के बाद पानी पीने से पाचन संबंधी दिक्कते खत्म हो जाती है व कब्ज और गैस जैसी समस्याएं परेशान नहीं करती हैं। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको गर्म पानी का सेवन करने के फायदों के बारे में बताएंगे...

गर्म पानी का सेवन हर मौसम में फायदेमंद, जाने इससे होने वाले फायदें

पाचन

गर्म पानी पाचन क्रिया के लिए भी फायदेमंद होता है। एक रिसर्च कहती है कि खाना खाने के बाद अगर आप ठंडा पानी पीते हैं तो ये आपके खाये गए खाने में मौजूद तेल को ठोस कर देता है। इससे आपकी आंत की इनर वाल में वसा जमा होती रहती है जिसकी वजह से आंत के कैंसर की समस्या शुरू हो जाती है। हालाँकि अगर आप गर्म पानी पीते हैं तो आपको ये समस्या कभी नहीं होगी और आपकी पाचन क्रिया भी स्वस्थ रहेगी।

मुँहासे और पिंपल्स

लड़कियों में मुँहासे और पिंपल्स की समस्या आम बात है लेकिन आज कल तो यह परेशानी लड़कों में भी देखी गयी है। इससे बचने के लिए रोज़ सुबह खली पेट एक गिलास गर्म पानी पिए।

वजन घटाने

नियमित रूप से गर्म पानी पीने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। जब गर्म पानी हमारे शरीर में जाता है, तो यह मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर कैलोरी को बर्न करता है। खाने से पहले गर्म पानी पीने से भूख भी कम लगती है और आप कम खाते हैं। खाली पेट नींबू के रस के साथ गर्म पानी पीने से फैट बर्न करने में मदद मिलती है, जिससे वजन कम होता है।

गर्म पानी का सेवन हर मौसम में फायदेमंद, जाने इससे होने वाले फायदें

त्वचा

गर्म पानी का सेवन त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना गर्म पानी का सेवन करने से त्वचा में निखार आने लगता है। बढ़ती उम्र के साथ चेहरे का निखार भी गायब होने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे का निखार बना रहे तो रोजाना गर्म पानी का सेवन करें।

नाक और गले

गर्म पानी पीना जुकाम, कफ और गले की खराश के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। ये अधिक कफ और बलगम को आपकी श्वसन प्रणाली से आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है और इससे गले की खराश से भी राहत मिलती है। गर्म पानी नाक में जमाव को साफ़ करता है।

ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है

अगर शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं है तो आपको कई सारी बीमारियाँ घेर सकती हैं। इसे बचने के लिए गर्म पानी पियें और ब्लड सर्कुलेशन नार्मल रखे

गर्म पानी का सेवन हर मौसम में फायदेमंद, जाने इससे होने वाले फायदें

बालों

गर्म पानी का सेवन बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। रोजाना गर्म पानी का सेवन करने वाले लोगों के बाल काफी मजबूत होते हैं। जिन लोगों को बालों के झड़ने की समस्या रहती है उन्हें गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।

जोड़ों का दर्द दूर होता है

गर्म पानी का सेवन करने से जोड़ों का दर्द भी दूर हो जाता है। गर्म पानी का सेवन मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

अस्वीकरण : यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
बेवफा हसीनाएं! सिया गोयल से सोनम रघुवंशी तक, जब प्रेम संबंधों ने लिया खौफनाक मोड़ और जीवनसाथी बने साजिश का शिकार
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
भगवान राम पर टिप्पणी से भड़के विष्णु दास, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले को देंगे 5 लाख रुपये
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
फ्लाईओवर पर आधी रात को मनाया पत्नी का जन्मदिन, सड़क पर बिछाया रेड कार्पेट; वायरल वीडियो के बाद पति समेत 14 लोग पुलिस के शिकंजे में
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
पहले कुत्ते पर आजमाया जहर, फिर एक-एक कर आठ लोगों की ले ली जान; गांव में दहशत फैलाने वाला कथित साइको किलर गिरफ्तार
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों की बस्ती में भीषण आग, करीब 200 अस्थायी आवास जलकर राख; घंटों चला राहत अभियान
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
महरौली रेप-मर्डर केस: जिस जगह मासूम के साथ हुई थी दरिंदगी, वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
जिस हुडी से पहचान छिपाने की कोशिश की, वही बनी गिरफ्तारी की वजह; सिया के प्रेमी तक ऐसे पहुंची पुलिस
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
'सरेंडर के बाद भी बेटे को गोली मारी गई', भरत तिवारी की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट पार्ट तक नहीं छोड़ा
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
रिटायरमेंट से महज 6 दिन पहले रिश्वत लेते धरा गया इंजीनियर, छापेमारी में 5 लाख से ज्यादा नकदी बरामद
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
क्या परियों के देश में खो गई बबीता पांडे? 27 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, फिर चर्चा में आई उत्तराखंड की रहस्यमयी लोककथा
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
पद्म भूषण सम्मान के बाद छलका अलका याग्निक का दर्द, सेहत को लेकर साझा किया बड़ा अपडेट, बोलीं- अब भी आसान नहीं है सफर
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
राम मंदिर में चढ़ावे का विवाद गहराया, 3500 करोड़ की नकदी और आभूषणों का रिकॉर्ड नहीं, 2020 की रिपोर्ट आई चर्चा में
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन
ग्लैमर से दूर प्रकृति की गोद में पहुंचीं भूमि पेडनेकर, फार्म पर मिला सुकून और अपनापन