न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है कुर्मासन,जाने और फायदे

योग में कई तरह के आसन होते हैं और इस कड़ी में आज हम आपको जिस आसन की विधि और फायदे बताने जा रहे हैं वो हैं कुर्मासन।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Jun 2018 7:56:51

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है कुर्मासन,जाने और फायदे

वर्तमान समय में जिस तरफ नजर दौड़ाई जाए व्यक्ति को किसी ना किसी रोग ने घेर रखा हैं। और हर व्यक्ति चाहता है कि वह रोगमुक्त रहें। इसके लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना बहुत जरूरी हैं और इसमें योग आपकी बहुत मदद करता हैं। योग में कई तरह के आसन होते हैं और इस कड़ी में आज हम आपको जिस आसन की विधि और फायदे बताने जा रहे हैं वो हैं कुर्मासन। तो चलिए जानते हैं कुर्मासन की विधि और फायदे के बारे में।

* कुर्मासन करने की विधि

पैरों को सामने फैलाकर जमीन पर बैठ जाएं। पंजों को जितना संभव हो दूर-दूर फैला लें। एड़ियों को जमीन के सम्पर्क में रखते हुए घुटनों को थोड़ा मोड़ लें। कूल्हों से सामने की ओर झुकें और हाथों को घुटनों के नीचे रखें। हथेलियां ऊपर की ओर रखें या नीचे की ओर भी रख सकते हैं। कुछ और आगे झुकें और धीरे-धीरे भुजाओं को पैरों के नीचे से पीछे की ओर ले जाएं। क्षमता अनुसार आप घुटनों को और मोड़ सकते हैं। हाथों को पीछे की और बढ़ाते जाएं। जब तक कि कोहनियां घुटनों के पीछे के भाग के निकट ना आ जाएं। पीठ की पेशियों में तनाव न आने दें। धीरे से एड़ियों को आगे की ओर ले जाएं और पैरों को अधिक से अधिक सीधा करें। हाथों और पैरों पर दबाव पड़ने के कारण शरीर अपने आप आगे की ओर झुकने लगेगा। आराम-आराम से शरीर को आगे की तरफ झुकाएं। तब तक झुकाएं जब आपकी ठोड़ी जमीन को न छू लें। आगे शरीर को करते समय किसी प्रकार का बल प्रयोग न लगाएं। हाथों को पीठ के चारों ओर लपेट लें और कूल्हों के पीछे दोनों हाथों की उंगलियों को फंसा लें। पूरे शरीर को आराम दें, आंखें बंद कर लें और धीरे-धीरे सांस लेते रहें। जितना संभव हो उतना इस अवस्था को बनाये रखें। फिर पुरानी अवस्था में वापस आ जाएं।

kurmasana,yoga tips,yoga benefits

* कुर्मासन करने के फायदे

- यह आसन शुगर, पेट की गैस और कब्ज जैसे रोगों से राहत दिलाता है।

- इससे रीढ़ की हड्डी में रक्त-संचार बढ़ता है, तंत्रिकाएं शांत होती हैं और सिर एवं गर्दन का दर्द दूर होता है।

- यह आसन मासिकता को शांत करता है और धैर्य को बढ़ाता है।

- इस आसन को करने से वासना, डर और गुस्सा कम होता है।

- इस आसन को करते रहने से शरीर और मन को नयी शक्ति प्राप्त होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?