न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुबह की सैर करते समय ध्यान रखे ये बातें

ठंड के दिन शुरू होते ही सुबह की नींद बड़ी प्यारी लगती है। लेकिन अच्छी सेहत के लिए इस मौसम में सुबह की सैर के भी बेहतरीन फायदे होते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Oct 2017 2:44:26

सुबह की सैर करते समय ध्यान रखे ये बातें

ठंड के दिन शुरू होते ही सुबह की नींद बड़ी प्यारी लगती है। लेकिन अच्छी सेहत के लिए इस मौसम में सुबह की सैर के भी बेहतरीन फायदे होते हैं। टहलने से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक क्षमता भी बढ़ जाती है एवं तनाव दूर होता है। इस मौसम में प्रतिदिन कम से कम 3 किलोमीटर व सप्ताह में 5 दिन अवश्य सैर करनी चाहिए। लेकिन सैर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। जानिए कौन सी हैं वे बातें...

# सैर के लिए जाते समय जूते पहनें, ना कि चप्पल। इससे किसी प्रकार की मोच या असंतुलन की स्थिति नहीं बनेगी। पहने गए जूते आरामदायक हों ताकि चलते समय तकलीफ न हो।

# सैर करने के लिए शांत वातावरण वाली जगह को चुनें जहां चारों तरफ प्राकृतिक सौंदर्य हो। इस के लिए कोई बाग या बगीचा चुन सकते हैं या फिर किसी हरियाली वाली सड़क पर निकलकर सैर कर सकते हैं। ऐसे स्थान आपके तनाव को कम करते हैं।

# टहलते समय हल्की गहरी सांस लेने की आदत डालें और मुंह से सांस ना लें। इससे आप स्वच्छ और शुद्ध ऑक्सीजन अपने शरीर में लेंगे और सकारात्मकता महसूस करेंगे। यह दोनों ही चीजें आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।

things to keep in mind during morning walk,morning walk,precautions for morning walk,Health tips,healthy living

# शरीर का तापमान सामान्य रखने हेतु शरीर को अतिरिक्त पानी चाहिए, अत: सैर पर जाने से पहले और पश्चात एक गिलास पानी अवश्य पिएं। इससे तापमान सामान्य रहेगा और आप बीमार नहीं पड़ेंगे।

# टहलते समय अपने हाथों को ऊपर - नीचे की ओर करें और हाथ हिलाते हुए चलें। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होगा और स्फूर्ति बनी रहेगी। टहलते समय किसी प्रकार का मानसिक तनाव न रखें।

# सैर शुरू करते समय और समाप्त करते समय हमेशा चलने की गति धीमी रखें। धीरे-धीरे अपनी गति में इजाफा करें। इसके साथ ही सुबह की सैर के पश्चात संतुलित आहार की ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

# यदि आप हृदय रोग, रक्तचाप या कोई अन्य गंभीर समस्या से पीड़ित हैं, तो टहलना प्रारंभ करने से पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?