न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 आदतों में बदलाव लाकर बचें खतरनाक बीमारियों से

आपको जरूरत होती हैं अपनी आदतों में सुधार लाने की जिनकी मदद से पर्सनल हाइजीन रखा जा सकता हैं और वायरस, बैक्टीरिया और तमाम तरह की बीमारियों से दूर रहा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 10:34:32

इन 5 आदतों में बदलाव लाकर बचें खतरनाक बीमारियों से

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि एक कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को हिलाकर रख दिया हैं और पूरी दुनिया में तबाही मची हुई हैं। यह दर्शाता हैं कि हमारे आसपास पनपने वाले वायरस, बैक्टीरिया और छोटे जीवाणु कितने खतरनाक हो सकते हैं। कई मौसमी बीमारियों का कारण खतरनाक वायरस बनते हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं अपनी आदतों में सुधार लाने की जिनकी मदद से पर्सनल हाइजीन रखा जा सकता हैं और वायरस, बैक्टीरिया और तमाम तरह की बीमारियों से दूर रहा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में।

अपने साथ रखें सैनिटाइजर

सैनिटाइजर वैसे तो बहुत सारे लोगों के लाइफस्टाइल का हिस्सा था, मगर इसकी जरूरत का एहसास पिछले कुछ समय में जितना ज्यादा हुआ है, उतना कभी और नहीं हुआ। हम में से ज्यादातर लोग जब भी बाहर कुछ खाते-पीते हैं, अस्पताल किसी बीमार से मिलने जाते हैं या पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो या तो हाथ नहीं धोते हैं या सादे पानी से हाथ धो कर फुरसत पाते हैं। मगर इन सभी कामों के बाद अपने हाथ या तो साबुन और पानी से या फिर सैनिटाइजर से जरूर साफ करने चाहिए। इसलिए अगली बार जब आप बाजार में गोलगप्पे खाएं, तो पहले अपने हाथ सैनिटाइजर से साफ करें। इसके लिए अपने बैग में हमेशा सैनिटाइजर का एक छोटा बॉटल जरूर रखें।

Health tips,health tips in hindi,personal hygiene,prevent from diseases,healthy habit

गर्मी में डियो इस्तेमाल करें

गर्मी के मौसम में अक्सर पसीना बहुत आता है। पसीना आना शरीर के लिए अच्छी प्रक्रिया है, इसलिए इसमें कोई बुराई नहीं है। मगर पसीने के साथ टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया भी आते हैं। ये बैक्टीरिया आपके शरीर में बदबू पैदा करते हैं और सेंसिटिव स्किन हो, तो त्वचा रोग भी पैदा करते हैं। इनसे बचने के लिए आपको अपने शरीर पर बॉडी डियोड्रेंट का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इन डियोज में एल्कोहल होता है, जिसके कारण बैक्टीरिया पनपते तो हैं मगर मर जाते हैं।

अपने अंडर गारमेंट्स रोजाना धोएं

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो रोजाना अंडरगारमेंट्स नहीं बदलते हैं या नहीं धोते हैं। पुरुष हो या महिला, बैक्टीरिया का सबसे ज्यादा खतरा उनके प्राइवेट अंगों में होता है। इसलिए एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि आपको हर दिन अपने अंडर गारमेंट्स साबुन से धोकर धूप में अच्छी तरह सुखाने चाहिए। अगर आप रोजाना नहीं धो सकते हैं, तो कम से कम रोज नए अंडर गारमेंट्स बदलें और सप्ताह में जिस दिन भी आपको समय मिले, सभी को धोएं। यानी कुल मिलाकर आपको एक दिन से ज्यादा एक कपड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

Health tips,health tips in hindi,personal hygiene,prevent from diseases,healthy habit

प्यूबिक हेयर साफ करते रहें

प्यूबिक हेयर का अर्थ है गुप्तांगों के आसपास वाले बाल। प्यूबिक हेयर साफ करने की आदत बहुत कम लोगों में पाई जाती है। ये आदत लड़के और लड़कियों दोनों के लिए ही खतरनाक है। प्यूबिक हेयर साफ न करने से कई तरह की एसटीडीज (STDs), इंफेक्शन और त्वचा रोगों का खतरा रहता है। इसलिए अधिकतम 2 सप्ताह में 1 बार अपने प्यूबिक हेयर जरूर साफ करें। अगर इसके लिए हेयर रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि इसमें केमिकल्स की मात्रा बहुत ज्यादा न हो, ताकि आपके गुप्तांग काले न पड़ जाएं।

पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई

लड़कियों को ऊपर बताई गई बातों के अलावा पीरियड्स के दौरान भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। पीरियड्स के दौरान वजाइना की अच्छी तरह सफाई करना जरूरी है। इस दौरान इंफेक्शन होने या एसटीडीज (STDs) की संभावना बहुत बढ़ जाती है। सफाई और स्वच्छता की दृष्टि से पैड्स का इस्तेमाल आसान है। इसलिए आपको पीरियड्स के दौरान पैड्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अपने साथ हमेशा बैग में एक्स्ट्रा पैड लेकर चलें। अगर ये आपके काम नहीं आया, तो किसी इमरजेंसी स्थिति में किसी और लड़की के काम आ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी