न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में करें खानपान से जुड़े इन 5 नियमों का पालन, बचेंगे पेट की समस्याओं से

आज हम आपके लिए गर्मियों के खानपान से जुड़े कुछ नियमों की जानकारी लेकर आए हैं जिससे पेट की समस्याओं से बचा जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 May 2020 4:40:08

गर्मियों में करें खानपान से जुड़े इन 5 नियमों का पालन, बचेंगे पेट की समस्याओं से

गर्मियों का मौसम आ चुका हैं जिसमें अपनी सेहत को लेकर ज्यादा फिक्रमंद रहने की जरूरत होती हैं। खासतौर से गर्मियों के दिनों में अपने खानपान में सावधानी बरतने की जरूरत होती हैं। देखा जाता हैं की गर्मियों के दिनों में अपने स्वाद के चक्कर में सेहत से खिलवाड़ कर बैठते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गर्मियों के खानपान से जुड़े कुछ नियमों की जानकारी लेकर आए हैं जिससे पेट की समस्याओं से बचा जा सकता हैं।

पानी पीते रहें, पानी ही स्वस्थ जीवन का आधार है

पानी हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है इसलिए हम सभी पानी पीते ही हैं। मगर स्वस्थ रहने के लिए जितना पानी पीने की जरूरत होती है, ज्यादातर लोग उतना पानी नहीं पीते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में में कम से कम 3 लीटर (10-12) ग्लास पानी पीना चाहिए। पानी शरीर की गंदगी को पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देता है और भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ने में मदद करता है, जिससे पाचन जल्दी और अच्छी तरह होता है। इसलिए खाते भी रहें, लेकिन अपने शरीर का पानी का कोटा भी पीकर पूरा करते रहें।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,summer health tips

प्रोबायोटिक्स वाले आहार खाएं, बढ़ाएं पाचन क्षमता

प्रोबायोटिक्स वो फूड्स होते हैं, जिनमें नैचुरल बैक्टीरिया होते हैं, जो आपकी आंतों में जाकर आपके भोजन को पचाने में मदद करते हैं। इसके अंग्रेजी नाम पर मत जाइये। ऐसी ढेर सारी देसी चीजें हैं, जिनमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जैसे- दही, छाछ, योगर्ट, अचार, सिरका आदि। इसलिए गर्मियों में दही, छाछ और सिरका का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे आपका पेट स्वस्थ रहेगा और आपको जरूरी पोषक तत्व भी मिलेंगे।

सुबह पेटभर खाएं, रात में कम खाएं

गर्मियों में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में एक नियम जरूर शामिल करना चाहिए। आप सुबह का नाश्ता पेटभर कर करें। फिर दिन का खाना भी अच्छे से खा लें। लेकिन रात का खाना अपनी भूख से थोड़ा कम ही खाएं। विशेष मौकों की बात अलग है क्योंकि तब आप खुद को खाने से रोक नहीं सकते हैं। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले जरूर खा लें।

Health tips,health tips in hindi,healthy food,summer health tips

गर्मियों में आने वाले फाइबर से भरपूर फल-सब्जियां खाएं

गर्मी की सीजनल फल और सब्जियों में खीरा, ककड़ी, आम, तरबूज, खरबूजा, कद्दू, लौकी, तुरई, पालक, बैंगन, टमाटर आदि प्रमुख हैं। इसलिए इनका सेवन करें। इसके अलावा दूसरे फलों और सब्जियों का भी खूब सेवन करते रहें। इसका कारण यह है कि इन फूड्स में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होते हैं। इसलिए आपके शरीर के लिए इन्हें खाना बहुत हेल्दी होता है।

जंक फूड्स और मसालेदार भोजन जरा कम खाएं

गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण पेट की पाचन क्षमता कम हो जाती है। इसलिए गर्मी में आप अपनी मनपसंद चीजें खा सकते हैं, लेकिन जंक फूड्स और स्पाइसी फूड्स को जरा कम खाएं। जंक फूड्स आसानी से पचते नहीं हैं इसलिए इन्हें ज्यादा खाने पर आपका पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा मसालेदार भोजन शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं, इसलिए इनका सेवन करने से भी आपके शरीर का सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसलिए मसालेदार भोजन भी कम खाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स