न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 100 दिनों में कोरोना ने हिलाई पूरी दुनिया, आने वाले सौ दिन और भी बड़ी चुनौती

कोरोना के 100 पूरे होने पर कहा कि ये सौ दिन मील का पत्थर साबित हुए हैं और आने वाले 100 दिन एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 11:12:04

इन 100 दिनों में कोरोना ने हिलाई पूरी दुनिया, आने वाले सौ दिन और भी बड़ी चुनौती

साल का पहला दिन अर्थात 1 जनवरी, 2020 जब चीन में एक नया और घातक वायरस सामने आया जिसको नाम दिया गया कोरोनावायरस। चीन के वुहान राज्य के मांस बाजार से फैला यह वायरस इन 100 दिनों में पूरे विश्व के लिए परेशानी बन गया और 1 लाख से अधिक लोगों की जान ले गया। यह वायरस वैश्विक स्तर पर बड़ी महामारी बना हैं। इस वायरस को आए 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इन 100 दिनों में इस वायरस ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के निदेशक टेड्रोस ऐडहॉनम गीब्रियेसस ने कोरोना के 100 पूरे होने पर कहा कि ये सौ दिन मील का पत्थर साबित हुए हैं और आने वाले 100 दिन एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,fight with corona

कैसे हुई थी शुरुआत

स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में 31 दिसंबर 2019 को निमोनिया के कई मामले सामने आए, जो इतने बिगड़ गए कि इन्हें अलग श्रेणी में रखा गया और इस बीमारी को कोरोनावयरस कहा जाने लगा। चीन से शुरु हुए इस वायरस के फैलने का क्रम इस कदर बढ़ गया कि पूरी दुनिया में लगातार फैलता ही गया। दुनिया के ज्यादातर देश इसकी चपेट में हैं और लगभग सभी देशों में रोजाना नए मामले सामने आ रहे हैं। हैरत की बात ये है कि सौ दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक इसकी वैक्सीन तक तैयार नहीं हो पाई है और न ही कोई कारगर दवा है, जिसके जरिए इसससे निपटा जा सके।

Health tips,health tips in hindi,coronavirus,fight with corona

अगले 100 दिन ज्यादा भारी

जिस तरीके से शुरुआत में कोरोना की रफ्तार थी उससे देखकर ये अंदाजा लगाया गया था कि इसे रोका जा सकता है लेकिन इंसानों से इंसानों में फैलने वाले इस वायरस को रोकना नामुमकिन साबित हुआ और आलम ये है कि विकसित देश सबसे ज्यादा मार झेल रहे हैं। हालांकि अब संकेत मिल रहे हैं कि इटली और स्पेन में संक्रमण के मामलों में कमी आनी शुरू हो गई है। यहां रोजाना आने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं ब्रिटेन और अमेरिका में मरीजों की संख्या का बढ़ना अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। भारत में भी संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है और भारत के लिए भी खतरे की घंटी बढ़ती दिखाई दे रही है। दुर्भाग्य की बात ये है कि अभी तक इस बीमारी का सटीक इलाज या फिर वैक्सीन की खोज नहीं हो सकी है। हालांकि मौजूदा वक्त में कोरोना को लेकर दुनियाभर में 40 से ज्यादा वैक्सीन पर काम चल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले 100 दिनों में वैक्सीन मिल जाए। हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि वैक्सीन बनने में 12 से 18 महीने तक का समय लग सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर