न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों के दिनों में अपने बच्चों को भी बनाए स्टाइलिश, एक बार जरूर आजमाकर देखें ये फैशन टिप्स

हम आपको बताते हैं कि कैसे आपके जूनियर्स फैशन से कदम से कदम मिला कर चलें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 27 Jan 2019 1:28:23

सर्दियों के दिनों में अपने बच्चों को भी बनाए स्टाइलिश, एक बार जरूर आजमाकर देखें ये फैशन टिप्स

अगर आपके लाडले बच्चे अपने पसंद के कपड़े पहनने की ज़िद करते हैं तो जान लीजिए कि यह इस दौर का ट्रेंड है और अगर आप अपने बच्चों की पसंद के साथ कदम से कदम मिला कर चलना चाहते हैं तो बच्चों के इस फैशन ट्रेंड पर गौर फर्माएं क्योंक वो हमारा बचपन हुआ करता था जब माता-पिता की पसंद के कपड़े ही हमारी पसंद हुआ करते थे आज-कल बच्चे अपनी पसंद से ही सब कुछ पहनना चाहते हैं। फैशन का दौर है, महिला, पुरुष, युवा सभी फैशन की बयार से अछूते नहीं हैं तो भला बच्चा पार्टी क्यों पीछे रहे? आखिर उन्हें भी तो हक है ज़माने के साथ-साथ चलने का। तो आइये, इस बार हम आपको बताते हैं कि कैसे आपके जूनियर्स फैशन से कदम से कदम मिला कर चलें।

* जींस बच्चों को कड़ाके की ठंड में गर्माहट का अहसास कराते हैं और ये आरामदायक भी होते हैं। जींस के बढिय़ा जूते बच्चों को पहनाने से वे और स्मार्ट नजर आएंगे।

* बाजार में चमड़े, कपड़े और विभिन्न मैटेरियल से बने काले और सफेद जूतों के अलावा नीले, पीले, लाल अदि कई आकर्षक रंगों में जूते उपलब्ध हैं। बच्चों के पैरों की सुरक्षा के लिए उन्हें जूते जरूर पहनाएं।

winter fashion tips,fashion tips for kids,kids fashion

* बच्चों को ज्यादा भारी-भरकम कपड़े न पहनाएं। उनके लिए सर्दियों का मतलब सिर्फ शरीर को गर्म रखना नहीं है। बच्चे को बहुत ज्यादा कपड़े पहना देने से वह खेल के मैदान में ज्यादा उछल-कूद भी नहीं कर पाएगा। अगर बच्चा खुद से सही कपड़ों का चुनाव करता है तो उसे करने दें।

* बच्चे हों या बड़े, सर्दियों में जैकेट हर किसी के मन को भाती है। आखिर क्यों न भाये, गर्मी के साथ-साथ स्टाइल भी तो ज़रूरी है। बच्चों को रंग-बिरंगी जैकेट हमेशा ही प्यारी लगती हैं। पापा की डॉल हो या मम्मा का प्रिंस, जैकेट आपके किड्स को सर्दी से बचाने के साथ-साथ स्टाइल में भी किसी से पीछे नहीं देगी। डेनिम, लेदर आदि की जैकेट्स बॉयज और गर्ल्स दोनों पर जंचती हैं।

* जब सभी बड़े अपनी पसंदीदा स्टोल्स से खुद को सजा सकते हैं तो भला बच्चा गैंग क्यों नहीं? आखिर उनके गले से लिपटा स्टोल आपको भी तो उन्हें सर्दी लग जाने की फ़िक्र से बचाए रखेगा। उनके नन्हे से गले के लिए नन्हे-नन्हे स्टोल चाहे खुद बनाइये और चाहे निकल चलिए बाज़ार की ओर। ढेरों डिजाईन और रंग मौजूद हैं आपकी बच्चा पार्टी के गले की शान बनने के लिए।

* कार्टून चरित्रों, फूलों के पैटर्न वाले मोजें बच्चों को बेहद पसंद आते हैं । बच्चों के पैरों को गर्माहट देने वाले मोजे पहनाना नहीं भूलें।

* खेलते-कूदते बच्चे कुछ ही देर में जैकेट उतार फेंकते हैं पर उनको सर्दी लग जाने की चिंता तो आपको रहती ही है। बच्चे ज्यादा एक्टिव रहते हैं इसीलिए उन्हें सर्दियों में हर वक़्त जैकेट की ज़रूरत नहीं होती। तो क्या करें? रंग-बिरंगे स्वेटर के रूप में विकल्प मौजूद है। चाहे खुद हाथ से बुनिये या बाज़ार से ले आइये । राउंड नेक, वी-नेक, स्क्वायर नेक, कॉलर नेक में अनगिनत वेरायटी आपको बचाएगी चिंता से और आपके लाडलों को सर्दी से।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता