न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी कर रहे हैं ब्राईडल चूड़ा खरीदने की तैयारी, यहां जानें कौनसा रहेगा परफेक्ट

दुल्हन के लिए शादी के जोड़े के साथ कई चीजों की जरूरत होती हैं जिसमें से एक हैं चूड़ा जिसका भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Sep 2020 5:48:22

क्या आप भी कर रहे हैं ब्राईडल चूड़ा खरीदने की तैयारी, यहां जानें कौनसा रहेगा परफेक्ट

अभी अधिकमास जारी हैं जिसमें कोई मांगलिक कार्य नहीं होता हैं लेकिन अधिकमास के बाद मांगलिक कार्य और विवाह कार्य किए जाएंगे और इनकी तैयारी अभी से रहने वाली हैं। ऐसे में दुल्हन के लिए शादी के जोड़े के साथ कई चीजों की जरूरत होती हैं जिसमें से एक हैं चूड़ा जिसका भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व माना जाता हैं। ब्राईडल चूड़ा दुल्हन के लुक में निखार लाने का काम करता हैं। ऐसे में कई तरह के ब्राईडल चूड़ा बाजार में देखे जा सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपके लिए कौनसा ब्राईडल चूड़ा परफेक्ट रहेगा।

पिंक ब्राइडल चूड़ा

गुलाबी रंग यदि आपका पसंदीदा रंग है तो जाहिर सी बात है कि आप लहंगा भी गुलाबी ही लेंगी। इस गुलाबी लहंगे के साथ भला लाल या मैरून ब्राइडल चूड़ा कहां अच्छा दिखेगा। इसके साथ बेबी पिंक ब्राइडल चूड़ा जबर्दस्त दिखेगा। जैसा कि इन दिनों काफी ज्यादा पहना जा रहा है। पिंक रंग का चूड़ा हर लिबास से आसानी से मैच हो जाता है। देखा जाए तो यह बेबी पिंक ब्राइडल चूड़ा न सिर्फ गुलाबी बल्कि मिंट ग्रीन, पेल ब्लू, बेज, गोल्ड, ऑफ व्हाइट जैसे हल्के रंग के सारे लहंगों के साथ मैच करेगा।

fashion tips,fashion tips in hindi,bridal chura,types of bridal chura

लटकन वाला ब्राइडल चूड़ा

लाल रंग की चूड़ियों के साथ जर्कन चूड़ियां और इनके साथ तीन बड़े कड़े होते हैं, जिनके साथ लटकन अटैच्ड रहता है। यदि आपके लहंगे पर गोल्डन स्टोन वर्क किया हुआ है तो यह ब्राइडल चूड़ा सेट आपके लिए परफेक्ट है। साथ में स्लीक कलीरे कमाल के दिखेंगे।

लाल रंग का ब्राइडल चूड़ा

लाल रंग का ब्राइडल चूड़ा क्लासिक लुक देता है और पहनने में कंफर्टेबल भी रहता है। आप इसे किसी भी ओवर साइज्ड कलीरे के साथ मैच करके पहन सकती हैं। यह काफी ग्लैमरस दिखता है। लाल रंग के लहंगे के साथ यह कमाल का दिखता है और यदि इसमें हरे रंग के छोटे डिजाइन भी बने हों तो क्या कहने! आप लाल रंग के ब्राइडल लहंगे को हरे रंग के नेकपीस और इस तरह के रेड ब्राइडल चूड़ा के साथ पहन सकती हैं।

fashion tips,fashion tips in hindi,bridal chura,types of bridal chura

कोरल चूड़ा

यदि आप उन दुल्हनों में शामिल हैं, जिन्हें एक्पेरिमेंट और इनोवेशन पसंद है तो यह ब्राइडल चूड़ा आपके लिए है। यह आपके वेडिंग लुक को पूरा करता है। यदि आपने कोरल लहंगा पहना है तो कोरल चूड़ा जरूर पहनना चाहिए। यह काफी स्टाइलिश दिखता है। कोरल चूड़ा शादी के बाद भी बहुत सारे कपड़ों के साथ अपने आप मैच हो जाता है।

ट्रेडिशनल मैरून ब्राइडल चूड़ा

यदि आपको ट्रेडिशनल चीजें पसंद हैं और आप अपनी शादी भी ट्रेडिशनल स्टाइल से कर रही हैं तो ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने की जरूरत नहीं है। आप अपने लिए ट्रेडिशनल मैरून ब्राइडल चूड़ा पसंद कर लीजिए, जो मैरून या लाल रंग के ब्राइडल लहंगा से मैच करता है। इसकी दूसरी खास बात यह है कि इसे शादी के बाद भी कैरी करना आसान रहता है।

पीच कलर का चूड़ा

लहंगे के रंग के हिसाब से आजकल प्योर पीच लंहगे काफी ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा कंटरास्ट दुपट्टे के साथ भी पीच लहंगा दुल्हनों को भा रहा है। ऐसे में पीच चूड़ा भी खूब बिक रहा है। जो न सिर्फ देखने में सुंदर लगता है बल्कि लंबे समय तक लाईट कलर का चूड़ा आसानी से पहन सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत