Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाली तीज पर अपनाये मेकअप के ये उपाय और दिखे दूसरों से अलग

तीज त्योहार के लिए आप मेकअप के दौरान कुछ उपायों को अपनाकर न केवल सुंदर, बल्कि दूसरों से अलग भी दिख सकती हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 18 Jul 2017 6:30:51

हरियाली तीज पर अपनाये मेकअप के ये उपाय और दिखे दूसरों से अलग

महिलाओं की ख्वाहिश हमेशा ही सुंदर दिखने की होती है। अगर कोई खास दिन या त्योहार हो, तब तो इस मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए वे कोई कसर नहीं छोड़तीं। 26 जुलाई को होने वाले तीज त्योहार के लिए आप मेकअप के दौरान कुछ उपायों को अपनाकर न केवल सुंदर, बल्कि दूसरों से अलग भी दिख सकती हैं।

तीज में महिलाएं दुल्हन की तरह सजती और संवरती हैं। तीज जैसे विशेष त्योहार के लिए आप गोल्ड फांउडेशन का चयन भी कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाकर गीले स्पंज से ब्लेंड कीजिए। गालों को ब्लशर से उभारें। इसे चिकबोन पर लगाकर धीरे से ऊपर तथा नीचे की तरफ घुमाएं। इसके बाद चिकबोन पर हल्के रंग हाइलाइटर लगाकर अच्छे तरीके से ब्लेड करें।

सभी मेकअप टिप्स से पहले सबसे जरूरी है त्वचा साफ, सुथरी और निखरी होनी चाहिए। इसीलिए मेकअप से पहले अपने चेहरे की त्वचा को क्लींजिंग मिल्क से साफ कर कर लें।
tips to look gorgeous on hariyali teej यहां कुछ टिप्स के इस्तेमाल से आपके लिए बहुत मददगार हो सकते हैं :

1. आंखों की सुंदरता के लिए गोल्ड आई शैडो का प्रयोग करें। आंखों पर गहरे रंग के आई पेंसिल का प्रयोग करें।

2. रात के समय ब्लशर रंगों का होठों के रंगों से मेल जरूरी नहीं है, लेकिन टोन का रंग सामान्यता एक जैसा होना चाहिए।

3. आप लिपस्टिक में लाल गहरे लाल रंग की शेड की लिपस्टिक का प्रयोग कर सकती हैं। गहरा गुलाबी रंग भी काफी जंच सकता है।

4. उमस भरे मौसम में 3डी लुक पाने के लिए फेस पर ब्रांजिंग और हाइलाइटिंग बहुत जरूरी है। इसके साथ ही फेस पर बेस ब्लेंडेड करना भी बहुत जरूरी है। इसके साथ ही टोनिंग भी बेहद अनिवार्य है। इसके लिए आप किसी मलमल के कपड़े में बर्फ डालकर अपने चेहरे पर हल्के-हल्के से मल सकती हैं।

5. यूं तो मेकअप से पहले स्किन को मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है, लेकिन क्योंकि इस मौसम में पसीना ज्यादा आता है तो ऐसे में आप इसे छोड़ भी सकती हैं। लेकिन अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप मॉइश्चराइजिंग लोशन से कुछ मिनट तक हल्के-हल्के मसाज कर सकती हैं। tips to look gorgeous on hariyali teej 6. अपनी त्वचा से अनचाहे दाग-धब्बे छुपाने के लिए कंसीलर का यूज कर सकती हैं। कंसीलर को अपनी उंगली में लेकर प्रभावित स्थान पर हल्के से थपथपा कर लगाएं।

7. अगर आपकी ड्रेस ज्यादा भारी नहीं है तो बहुत डार्क मेकअप ना करें, बल्कि लिपस्टिक और आई शेड्स में हल्के रंगों के उपयोग करें। आंखों पर मस्कारा लगाएं। आप लिक्विड काजल की जगह पेंसिल वाला काजल भी यूज कर सकती हैं।

8. अगर आपकी ड्रेस हैवी है तो लिक्विड काजल का इस्तेमाल करें और मस्कारा लगाएं। साथ ही लिपस्टिक और आई शेड्स डार्क कलर के यूज करें। चाहें तो होठों के लिए लिक्विड लिप ग्लॉस का उपयोग भी कर सकती हैं।

9. ड्रेस के बाद बारी आती है हेयर स्टाइल की। आप चाहे कितना भी अच्छा मेकअप कर लें या ज्वेलरी पहने जब तक आपका हेयर स्टाइल सही नहीं है आपका लुक परफेक्ट नहीं लग सकता। इसलिए अपने लम्बे बालों को अच्छा सा हेयर स्टाइल दें।

10. अगर आपके बाल छोटे हैं तो उन्हें खुला ही छोड़ दें। खुले बालों में भी काफी स्टाइल दिए जा सकते हैं। जैसे कि आप अपने बालों को सामने की ओर से पफ दे सकती हैं या क्लिप्स की मदद से सामने के बाल थोड़े-थोड़े लेकर पीछे की ओर घुमाकर पिनअप कर सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
होर्मुज जलडमरूमध्य में LPG टैंकर पर हमला, एक भारतीय लापता
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
राजनाथ सिंह जापान पहुंचे, 19 नवंबर को भारत-जापान 2+2 वार्ता में होंगे शामिल
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का पहला गाना जी जी रे जी रिलीज, लावणी करती दिखीं अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा का पहला गाना जी जी रे जी रिलीज, लावणी करती दिखीं अभिनेत्री
OTT पर आज रिलीज होंगी मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस और कैंपस डायरीज 2, जानें कहां देखें
OTT पर आज रिलीज होंगी मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस और कैंपस डायरीज 2, जानें कहां देखें
astrology