न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi Special 2019: लडकियाँ इस तरह करें होली पर कपड़ों का चुनाव, पा सकेंगी स्टाइलिश लुक

हम आप लड़कियों के लिए कुछ फैशन टिप्स लेकर आए है कि होली के त्यौहार पर किस तरह करें आप कपड़ों का चुनाव ताकि आप अपना स्टाइलिश लुक पा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Mar 2019 1:44:49

Holi Special 2019: लडकियाँ इस तरह करें होली पर कपड़ों का चुनाव, पा सकेंगी स्टाइलिश लुक

होली का त्यौहार सभी को भाता है क्योंकि इस दिन सभी मिलकर इसे उत्सव के तौर पर मानते है और रंगों की बौछार देखने को मिलती हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी का कारण बनता है लड़कियों का अपने कपडे चुनना क्योंकि उन्हें अपनी स्किन की सुरक्षा के साथ ही खुद को स्टाइलिश भी दिखाना होता हैं। इसलिए आज हम आप लड़कियों के लिए कुछ फैशन टिप्स लेकर आए है कि होली के त्यौहार पर किस तरह करें आप कपड़ों का चुनाव ताकि आप अपना स्टाइलिश लुक पा सकें। तो आइये जानते हा इन फैशन टिप्स के बारे में।

होली पर बालों और स्किन के साथ-साथ कपड़ों की भी देखभाल बेहद ज़रूरी है। लेकिन आपका लुक और स्टाइल भी उतना ही जरूरी है। यहां आपको बता रहे हैं कि इस बार होली पर क्या पहनें और क्या नहीं।

होली पर रंगों से न सिर्फ बालों और स्किन को बचाने की जरूरत होती है बल्कि कपड़ों को भी खराब होने से बचाना पड़ता है। कपड़ों में अगर रंग लग जाए तो उसे हटाना तो मुश्किल होता ही है साथ ही रंग में मौजूद केमिकल कपड़ों को खराब कर उन्हें बदनुमा बना देते हैं। ऐसे में ज़रूरी है होली खेलने के लिए सही कपड़ों का चुनाव किया जाए। ज़्यादातर लोग होली आते ही पुराने कपड़ों की तलाश में लग जाते हैं ताकि उनके नए कपड़े खराब न हों। यह एक अच्छा तरीका है कपड़ों को रंगों से बचाने का, लेकिन आजकल होली पर भी फैशनेबल और स्टाइलिश दिखने का ट्रेंड है। लोग होली के लिए खासतौर पर वाइट कलर के कपड़े पहनते हैं क्योंकि वाइट कलर में अन्य रंग खिलकर आते हैं।

stylish look on holi,holi,fashion tips,holi fashion tips,simple fashion tips

* होली के रंगों से बचने के लिए पुराने कपड़े पहनें ताकि उनके खराब होने का दुख न हो। कोई भी त्यौहार ट्रडिशनल या एथनिक लुक में ही अच्छा लगता है। इसलिए इस बार होली पर आप एथनिक थीम रख सकती हैं और अपने दोस्तों और करीबियों से भी ट्रेडिशनल व एथनिक कपड़े पहनने के लिए कह सकती हैं।

* आप चाहे तो कुछ वैसा गेटअप ले सकती हैं, जैसा ऐक्ट्रेस रेखा ने 'रंग बरसे' गाने में लिया था। चिकनकारी कुर्ते और लैगिंग्स के साथ रंग खेलने का मज़ा दोगुना हो जाएगा। कुर्ते के साथ स्कार्फ या दुपट्टा भी आप कैरी कर सकती हैं।

* होली रंगों का त्यौहार तो फिर क्यों न इस मौके पर कपड़ों के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया जाए? होली पर आप चटख रंगों के कपड़े, जैसे सलवार-कुर्ता या फिर वेस्टर्न आउटफिट्स कैरी कर सकती हैं।

stylish look on holi,holi,fashion tips,holi fashion tips,simple fashion tips

* होली पर कपड़ों के चुनाव के साथ यह जानना भी ज़रूरी है कि इस त्यौहार के लिए कौन-सा फैब्रिक सही है। कॉटन फैब्रिक को होली खेलने के लिए सबसे सही मटीरियल माना जाता है। चाहे कितनी भी तेज धूप या गर्मी हो, कॉटन ठंडक का एहसास कराता है। खास बात यह है कि यह फैब्रिक शरीर में चुभता भी नहीं है।

* स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो फिर आप टॉप या कुर्ते को प्लाजो या शॉर्ट्स के साथ पहन सकती हैं। आजकल कुर्ते के साथ धोती पैंट पहनने का भी खूब चलन है।

* साड़ी होली पर पहनने वाला सबसे बेहतरीन परिधान है। साड़ी में आप ऐसा महसूस कर सकती हैं, जैसे रंगों से सराबोर कोई फिल्मी नायिका। लेकिन ध्यान रहे कि आपको साड़ी ठीक से और आत्मविश्वास से कैरी करनी होगी क्योंकि एक बार भींगने के बाद यह शरीर से चिपकने लगती है।

* होली खेलने के लिए जो कपड़े पहनें ध्यान रहे कि वे ज्यादा टाइट या शरीर से चिपकने वाले न हों। ऐसे में ये आपको भद्दा लुक तो देंगे ही साथ ही इरिटेशन भी पैदा कर देंगे। डीप नेकलाइन पहनने से बचें। हाफ स्लीव्स का कोई भी आउटफिट न पहनें। स्कर्ट पहनने से बचें, नहीं तो परेशानी में फंस सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे