Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हेयर कलर चुनने से पहले रखे इन खास बातों का ध्यान

अपने आपको एक अलग लुक देने के लिए अक्सर लड़कियां पैसे खर्च कर देती हैं लेकिन आप चाहे तो कम पैसे में भी अपने आपको एक अलग लुक दे सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 23 Nov 2017 7:07:15

हेयर कलर चुनने से पहले रखे इन खास बातों का ध्यान

अपने आपको एक अलग लुक देने के लिए अक्सर लड़कियां पैसे खर्च कर देती हैं लेकिन आप चाहे तो कम पैसे में भी अपने आपको एक अलग लुक दे सकती हैं। इसके लिए सबसे आसान तरीका हैं अपने बालों को एक अलग ही अंदाज में पेश करना और इसके लिए आप हेयर कलर का प्रयोग कर सकती हैं। आजकल बालों को कलर करना सभी को बहुत पसंद आता है। हांलाकि बालों को कलर करना उनकी सेहत के लिए बहुत अच्छा नहीं है। मगर मामला फैशन का है और हेयर कलरिंग ट्रेंड में है। सबसे बड़ा कनफ्यूजन इस बात को लेकर होता है कि बालों के लिए कौन सा कलर परफेक्ट होगा। बाजार में हर तरह के हेयर कलर मौजूद है बस जरूरत है सही पहचान की। हेयर कलर चुनने से पहले आपको कई बातों का खयाल रखना पड़ता है। सिर्फ बालों को कलर करना ही फैशन नहीं है उससे भी ज्यादा जरूरी है उस हेयर कलर का आपके चेहरे से मेल। इसी समस्या के समाधान के लिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जो आपको सही हेयर कलर चुनने में मदद करेंगे।

* स्किन टोन के हिसाब से चुनें हेयर कलर :


अपने बालों को कलर कराते समय इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए की आपकी त्वचा की रंग कैसा है। क्योकि यह जरुरी नहीं है की आप पर हर तरह का कलर सूट करे। इतना ही नहीं अगर आप दूसरों को देख कर अपने लिए हेयर कलर का चुनाव करती हैं तो वो भी गलत होगा तो अच्छा होगा की आप अपनी त्वचा के रंग को ध्यान में रख कर ही अपने लिए हेयर कलर का चुनाव करें।

* विग से करें ट्रायल :


अगर आप अपने नैचुरल हेयर कलर से काफी अलग कलर कराने की सोच रही हैं, तो भी जल्दबाजी से बचें। पहले इस कलर को विग के साथ अपने चेहरे पर ट्राई करें। इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि आपका मनचाहा कलर आपके चेहरे पर सूट करेगा या नहीं।
perfect hair color,fashion tips,latest fashion trends,hair color * कपड़ों के अनुसार हेयर कलर :

अगर आप लाल, नारंगी, सुनहरे पीले और ऑलिव ग्रीन में ज्यादा जंचते हैं तो आपको गोल्डन ब्लांड, गोल्डन ब्राउन, स्ट्राबेरी ब्लांड रंग वाले हेयर कलर का प्रयोग करना चाहिए। जो लोग ब्लूईश रेड, रॉयल ब्लू, ब्लैक व पाइन ग्रीन रंग के कपड़ों में ज्यादा अच्छे लगते हैं, उन्हें कूल टाइप का हेयर कलर यूज करना चाहिए जैसे प्लैटिनम, एश ब्लांड, एश ब्राउन, बर्गडीं व जेट ब्लैक हेयर कलर आदि। अगर आपको लाल और बैगनी रंग के कपड़े पसंद हैं तो आप पर सैंडी ब्लांड, बीज ब्लांड व चॉकलेट ब्राउन जैसा हेयर कलर अच्छा लगेगा।

* आंखों के अनुसार हेयर कलर :

वार्म टोन्स लिया हुआ हेयर कलर जैसे लाल और सुनहरा कलर उन लोगों के लिए ठीक होता है जिनकी आंखों का रंग भूरा, हरा या हेजल होता है। यह कलर पीली बेस वाली आंखों के लोगों पर भी अच्छा लगता है। जिनकी आंखों नीली या ग्रे होती है उनके बालों पर गोल्ड या ऐश रंग ज्यादा जंचेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
रात में धमाकों से दहला कुवैत, बहरीन में भी लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, मारा गया लश्कर कमांडर लतीफ भट
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
Quad Summit 2026: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने AI और समुद्री सुरक्षा पर बनाई नई योजना
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
पीवी सिंधु चार साल बाद फिर दुनिया की टॉप-5 बैडमिंटन खिलाड़ियों में शामिल, पांचवें स्थान पर पहुंचीं
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
स्क्रब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
Hair Color के बाद बालों की देखभाल कैसे करें? जानें 10 जरूरी टिप्स
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
13वें दिन रामायण ने कमाए 28.70 करोड़, भारत में कुल कलेक्शन 821.30 करोड़
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology