न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन टिप्स की मदद से चुन सकेंगी आप अपने लिए परफेक्ट ब्लाउज, जानें और अपनाए

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने लिए परफ़ेक्ट ब्लाउज का चुनाव कर सकेंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 03 May 2019 6:09:07

इन टिप्स की मदद से चुन सकेंगी आप अपने लिए परफेक्ट ब्लाउज, जानें और अपनाए

भारत देश में महिलाओं द्वारा सबसे पसंदीदा और ज्यादा पहने जाए वाला परिधान है साडी जो उनकी ख़ूबसूरती को बढाने का काम करती हैं। इसलिए महिलाऐं साडी चुनते समय कई चीजों पर ध्यान देती हैं। लेकिन क्या आप जानती है कि साडी के साथ ब्लाउज पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी हैं क्योंकि इसकी मदद से आपकी साड़ी के लुक को और भी बेहतरीन बनाया जा सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपने लिए परफ़ेक्ट ब्लाउज का चुनाव कर सकेंगी। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* ज्यादा कारीगरी से बचें

अगर आपका लहंगा और दुपट्टा, दोनों बहुत भारी हैं तो बेहतर होगा कि ब्लाउज हल्का ही रखें। पूरे ब्लाउज पर काम करवाने की बजाय सिर्फ गले और बाजुओं पर खूबसूरत काम (डिटेलिंग) करवाएं, क्योंकि दुपट्टा लेने के बाद सिर्फ गले और बाजू का हिस्सा ही नजर आता है और ब्लाउज जितना हल्का होगा, उतना ही पहनने में भी आरामदायक रहेगा। दरअसल, ब्लाउज पर जरूरत से ज्यादा काम करवाने से कपड़ा लटकने लगता है और फिटिंग भी ठीक नहीं आती। नतीजतन या तो ब्लाउज का गला लटकने लगता है या फिर बाजुएं चुस्त फिटिंग की नहीं बन पाती, जो देखने में बहुत भद्दा लगता है।

* फैशन अपनाएं सोच-समझकर

चलिये, माना कि आप फैशन के हर ट्रेंड पर गहरी नजर रखती हैं और फिल्मों में दिखाई देने वाले सभी ताजा ट्रेंड्स आपके मन को बहुत भाते हैं। लेकिन परदे पर और असल जिंंदगी में दिखाई देने वाली चीजों में बहुत अंतर होता है। जरूरी नहीं कि ब्लाउज का जो डिजाइन फिल्म में किसी हीरोइन ने पहना हो, वह आप पर भी उतना ही आकर्षक लगे। इसलिए किसी भी बिल्कुल लीक से हटकर डिजाइन को अपनाते समय एक बार उसकी ड्रेस रिहर्सल जरूर कर लें, ताकि आप यह समझ पाएं कि आप उसमें कितना सहज महसूस कर रही हैं। वर्ना कहीं ऐसा न हो कि डीप नेकलाइन, औसत से छोटी लंबाई का ब्लाउज, जरूरत से ज्यादा चुस्त बाजू या पूरी तरह बैकलेस स्टाइल फैशनेबल के बजाय फूहड़ लगने लगे।

fashion tips,fashion tips in hindi,women fashion,perfect blouse for womens

* फिटिंग पर दें ध्यान

किसी भी साड़ी या लहंगे जैसी ड्रेस की लुक का सारा दारोमदार उसके साथ पहने जाने वाले ब्लाउज की लुक पर निर्भर करता है। मान लीजिए आपने बेहद खूबसूरत लहंगा खरीदा है, लेकिन अगर उसके साथ के ब्लाउज की फिटिंग ठीक नहीं है, तो उस लहंगे की चमक फीकी पड़ जाएगी। हर बॉडी शेप के हिसाब से अलग-अलग कट के ब्लाउज बनाए जाते हैं। इसलिए अपनी कद-काठी के हिसाब से ही अपने लिए सही स्टाइल का चुनाव करें, साथ ही इस बात पर भी विशेष ध्यान दें कि ब्लाउज के नीचे लाइनिंग (अस्तर) कैसा लगाया जा रहा है। लाइनिंग का ब्लाउज की फिटिंग पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अपने ब्लाउज में हमेशा इतना अतिरिक्त कपड़ा जरूर रखवाएं कि जरूरत के हिसाब से भविष्य में उसे ढीला या कसा जा सके।

* दुपट्टा लें कुछ इस तरह

आपके ब्लाउज की पूरी लुक का पसंद किया जाना बहुत हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप दुपट्टा कैसे लेने वाली हैं। मान लीजिए, ब्लाउज आपने बहुत हैवी वर्क का बनवा लिया है और उतना ही काम दुपट्टे पर भी है, तो संभव है कि दुपट्टा ब्लाउज में उलझता रहे। यह देखने में बहुत अटपटा सा लगेगा। या फिर वेलवेट के दुपट्टे के साथ वेलवेट का ही हैवी वर्क वाला ब्लाउज, कुछ खास नहीं लगेगा, क्योंकि ब्लाउज का सारा काम तो दुपट्टे के नीचे ही छिप जाएगा। इसलिए दुपट्टा हमेशा ऐसे पहनें कि ब्लाउज की खूबसूरती निखर कर आए। याद रखिये कि दुपट्टे और ब्लाउज में से सिर्फ एक ही चीज भारी-भरकम चाहिये। वैसे आजकल हैवी ब्लाउज के साथ नेट के चौड़े बॉर्डर वाले दुपट्टे बहुत चलन में हैं।

* फाइनल लुक से पहले

आपने अपनी पसंद का लहंगा भी खरीद लिया और अपने मन पसंद स्टाइल का ब्लाउज भी सिलवा लिया और उसके साथ की मैचिंग ज्वेलरी भी तैयार है। लेकिन अपने खास मौके पर अपनी इस पोशाक को पहनने से पहले एक बार पूरी ड्रेस को ज्वेलरी के साथ पहनकर ट्राई करना बेहद जरूरी है, ताकि आप इस बात का अंदाजा लगा सकें कि चुन्नी किस तरह से पहननी है। आपकी ज्वेलरी आपकी ड्रेस के साथ अच्छी लग रही है या नहीं और आपका ब्लाउज पहनने में आरामदायक है या नहीं? मतलब यह है कि कहीं से ब्लाउज ज्यादा कसा हुआ तो नहीं है या कहीं एक तरफ से ज्यादा लटक तो नहीं रहा? नीचे झुकने पर गला कहीं लटक तो नहीं रहा और सबसे बड़ी बात यह है कि अपना डिजाइनर ब्लाउज पहनने के बाद क्या आप आराम से सांस ले पा रही हैं? क्योंकि कई बार महिलाएं अपने वजन को छुपाने के चक्कर में जरूरत से ज्यादा कसा हुआ ब्लाउज बनवा लेती हैं। और अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात यह कि हमेशा एक सिंपल फैब्रिक में मैचिंग ब्लाउज आड़े वक्त के लिए जरूर बनवा कर रखें, ताकि कोई दिक्कत होने पर आप असमंजस की स्थिति से तुरंत बच सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, लोकसभा से पास हुआ नया विधेयक
UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, लोकसभा से पास हुआ नया विधेयक
'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकी जाए', युसूफ पठान समेत तीन सांसदों ने अमित शाह से की हस्तक्षेप की मांग
'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकी जाए', युसूफ पठान समेत तीन सांसदों ने अमित शाह से की हस्तक्षेप की मांग
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की अपील, स्थानीय कपड़ों को अपनाएं, GRWM वीडियो करिए शेयर
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की अपील, स्थानीय कपड़ों को अपनाएं, GRWM वीडियो करिए शेयर
गोबरधन योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, CNG और PNG में 5% तक बायोगैस मिलाने की तैयारी
गोबरधन योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, CNG और PNG में 5% तक बायोगैस मिलाने की तैयारी
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
भाजपा की कांग्रेस से गुजारिश, सदन चलने दीजिए, अमित शाह हर सवाल का देंगे जवाब
भाजपा की कांग्रेस से गुजारिश, सदन चलने दीजिए, अमित शाह हर सवाल का देंगे जवाब
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
19 साल पहले लिया गया लोन अब बना बड़ी मुसीबत, 16.61 करोड़ रुपये बकाया; राजपाल यादव की पैतृक संपत्ति की होगी नीलामी
19 साल पहले लिया गया लोन अब बना बड़ी मुसीबत, 16.61 करोड़ रुपये बकाया; राजपाल यादव की पैतृक संपत्ति की होगी नीलामी
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक दे रही इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक दे रही इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह