न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रिंटेड लेगिंग्स देगी आपको बेहतरीन लुक, आकर्षक बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी

जरूरी होता है कि प्रिंटेड लेगिंग्स पहनते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे आपके लुक को आकर्षक और बेहतरीन बनाया जा सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 17 Mar 2019 3:32:08

प्रिंटेड लेगिंग्स देगी आपको बेहतरीन लुक, आकर्षक बनाने के लिए इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी

आज के समय में लडकियाँ हूँ या महिलाऐं अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में लेगिंग्स ही पहनना पसंद करती हैं। कई लडकियाँ तो अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए प्रिंटेड लेगिंग्स का सहारा लेती हैं। लेकिन उनकी कुछ गलतियाँ उनके लुक को खराब कर सकती हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि प्रिंटेड लेगिंग्स पहनते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाए जिससे आपके लुक को आकर्षक और बेहतरीन बनाया जा सकें। तो आइये जानते है प्रिंटेड लेगिंग्स से जुड़े इन टिप्स के बारे में।

* प्रिंट हो कुछ अलग

भीड़ में अलग नजर आने के लिए बोल्ड प्रिंट्स वाली लेगिंग्स यकीनन एक बेहतरीन विकल्प है, लेकिन इन्हें तभी पहनना चाहिए, जब आपमें इन्हें पहनने का आत्मविश्वास हो। अगर आप बहुत अधिक प्रयोग करना पसंद नहीं करतीं, तो लंबी-पतली लाइन, छोटे पोल्का डॉट्स, चेक्स जैसे बेसिक प्रिंट्स वाली लेगिंग्स का चयन करें।

printer leggings,buying printer leggings,fashion tips

* लंबाई हो सही

लेगिंग्स मुख्य रूप से घुटनों से ठीक नीचे तक या टखनों वाली लंबाई में आ रही हैं। फैशनेबल दिखने के लिए सही लंबाई वाली लेगिंग्स का चयन बेहद जरूरी है। अगर आपकी लंबाई कम है तो आप पर एड़ी तक लंबी लेगिंग्स ही अच्छी लगेंगी।

* फिटिंग से न करें समझौता

बहुत कसी हुई या बहुत ढीली लेगिंग्स किसी पर नहीं अच्छी लगती हैं। ऐसी लेगिंग्स चुनें जिसकी फिटिंग आपके शरीर के हिसाब से ठीक हो। जिसे पहन कर आप आराम से चल और बैठ पाएं। अगर बैठते वक्त लेगिंग का फैब्रिक बहुत ज्यादा फैल रहा हो, तो एक साइज बड़ी लेगिंग खरीदें। आजकल बाजार में ‘स्टैंडर्ड साइज लेगिंग्स’ भी बेची जा रही हैं जिनके बारे में दावा किया जाता है कि वो सभी को फिट आ सकती हैं। यह व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है, इसलिए ऐसे दावों के चक्कर में न पड़ें। अगर आपके शरीर का निचला हिस्सा भारी है तो प्रिंटेड लेगिंग्स पहनने से बचें। ऐसे में आप पर गहरे रंग वाली किसी एक रंग की लेगिंग्स अच्छी लगेंगी।

printer leggings,buying printer leggings,fashion tips

* मायने रखता है टॉप का चुनाव

चूंकि लेगिंग्स फिटिंग वाली होती है, इसलिए इसके साथ एक रंग का हल्के फिटिंग वाला टॉप ही चुनें। ढीली-ढाली बॉयफ्रेंड टीशर्ट इसके साथ बेहद खूबसूरत लगेगी। अगर प्रिंटेड या कशीदाकरी वाला टॉप चुन रही हैं, तो ध्यान रखें कि उसके प्रिंट्स बेहद छोटे आकार के हों और लेगिंग्स के प्रिंट्स के साथ अच्छे लग रहे हों। कैजुअल लुक के लिए बिना बाजू या तीन-चौथाई बाजू वाली टी-शर्ट पहन सकती हैं। वहीं फॉर्मल लुक के लिए शर्ट और ब्लेजर का कॉम्बिनेशन अच्छा लगेगा।

* पार्टी लुक पाने के लिए

अगर आप अपनी किसी प्लेन शॉर्ट ड्रेस को सहजता से नहीं पहन पाती हैं, तो उसे किसी बोल्ड प्रिंटेड लेगिंग के साथ पहन सकती हैं। पार्टी लेगिंग्स में कई बार प्रिंट्स के साथ स्टोन वर्क और कशीदाकारी भी होती है। बस लेगिंग्स का रंग और प्रिंट आपकी ड्रेस से मेल खाता हुआ होना चाहिए। अगर आप एथनिक लुक पाना चाहती हैं, तो गुजराती, राजस्थानी या दक्षिण भारतीय प्रिंट्स वाली लेगिंग्स को किसी प्लेन ड्रेस या टॉप के साथ पहनें।

* एक्सेसरीज का चयन

प्रिंटेड लेगिंग्स के साथ ज्वेलरी और एक्सेसरीज को लेकर भी प्रयोग की काफी संभावनाएं हैं। अगर आपने एथनिक प्रिंट्स वाली लेगिंग्स के साथ कोई एक रंग वाला टॉप पहना है तो आप इसके साथ झुमका पहन सकती हैं। इसी तरह अगर आपने स्माइली प्रिंट वाली लेगिंग्स के साथ किसी एक रंग का टॉप पहना है, तो आप प्लास्टिक ज्वेलरी और फंकी बैग साथ ले सकती हैं।

* ऐसे चुनें फुटवियर

अगर आपकी लंबाई कम है तो प्रिंटेड लेगिंग्स पहनना लंबाई अधिक दिखाने का अच्छा तरीका है। इनके साथ ओपेन टो-हील्स और वेजेज सबसे अच्छी लगती हैं। आप इनके साथ काउबॉय लुक वाले एंकल लेंथ बूट्स भी पहन सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, लोकसभा से पास हुआ नया विधेयक
UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, लोकसभा से पास हुआ नया विधेयक
'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकी जाए', युसूफ पठान समेत तीन सांसदों ने अमित शाह से की हस्तक्षेप की मांग
'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकी जाए', युसूफ पठान समेत तीन सांसदों ने अमित शाह से की हस्तक्षेप की मांग
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की अपील, स्थानीय कपड़ों को अपनाएं, GRWM वीडियो करिए शेयर
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की अपील, स्थानीय कपड़ों को अपनाएं, GRWM वीडियो करिए शेयर
गोबरधन योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, CNG और PNG में 5% तक बायोगैस मिलाने की तैयारी
गोबरधन योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, CNG और PNG में 5% तक बायोगैस मिलाने की तैयारी
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
भाजपा की कांग्रेस से गुजारिश, सदन चलने दीजिए, अमित शाह हर सवाल का देंगे जवाब
भाजपा की कांग्रेस से गुजारिश, सदन चलने दीजिए, अमित शाह हर सवाल का देंगे जवाब
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
19 साल पहले लिया गया लोन अब बना बड़ी मुसीबत, 16.61 करोड़ रुपये बकाया; राजपाल यादव की पैतृक संपत्ति की होगी नीलामी
19 साल पहले लिया गया लोन अब बना बड़ी मुसीबत, 16.61 करोड़ रुपये बकाया; राजपाल यादव की पैतृक संपत्ति की होगी नीलामी
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक दे रही इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक दे रही इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह