न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वर्कआउट के दौरान कपड़ों का सही चुनाव बेहद जरूरी, मिलता है पूरा फायदा

हम आपके लिए वर्कआउट के दौरान कपड़ों का सही चुनाव किये जाने से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Mar 2019 2:35:26

वर्कआउट के दौरान कपड़ों का सही चुनाव बेहद जरूरी, मिलता है पूरा फायदा

आज के समय में ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जो फैशन से अछूता हैं। जी हाँ, यहाँ तक कि जिम में वर्कआउट करने के दौरान भी कपड़ों के चुनाए में ध्यान रखा जाता हैं, अन्यथा इनकी वजह से आपको वर्कआउट के दौरान परेशानी का सामना कर पड़ सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए वर्कआउट के दौरान कपड़ों का सही चुनाव किये जाने से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* पसीना सोखने की क्षमता

वर्कआउट के दौरान पसीने की समस्या ज्यादा होती है, इसीलिए वर्कआउट के लिए कपड़े खरीदते वक्त हमेशा ध्यान रखें कि उन कपड़ों के भीतर की लेयर जल्दी पसीना सोखने सकें। वर्कआउट के दौरान लायक्रा या फिर सिंथेटिक ब्लेंड आउटफिट ज्यादा बेहतर रहते हैं।

gym clothes,fashion tips

* मौसम

हर मौसम में एक्सरसाइज के लिए अलग तरह के कपड़े पहनने की जरूरत होती है। जैसे गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीने और गर्मी से बचने के लिए इहल्के और पसीना सोखने वाले कपड़े पहनने चाहिये। वहीं सर्दियों में वर्कआउट के दौरान ठंड से बचाव के लिये एक्सरसाइज के दौरान आने वाले पसीने को निकलने दें और खुद को इतना ना ढकें कि बेचैनी महसूस होने लगे। बरसात के मौसम मं में नमी और पसीना सोखने वाले फैब्रिक का चुनाव करें।

* फिटिंग पर ध्यान दें

एक्सरसाइज करने के लिए उसी के मुताबिक कपड़े की फिटिंग होनी चाहिए। हेवी एक्सरसाइज़ या उपकरणों के साथ कसरत करते वक्त थोड़े ढीले और कंफर्टेबल लोवर और टी-शर्ट आपको अच्दा लूक और आराम दे सकते है। उसी तरह योगा या पिलाटे जैसी वर्कआउट के लिए स्ट्रेचेबल और फिट आउटफिट पहनें।

gym clothes,fashion tips

* फैब्रिक

वर्कआउट के समय पसीना ज्यादा आता है, इसलिए ऐसे फैब्रिक वाले कपड़े पहनें जो पसीना जल्दी सोख लें। कॉटन, लाइक्रा आदि फैब्रिक में आजकल कई तरह के स्पोर्ट्स वियर मौजूद हैं, अपनी पसंद और जरूरत के मुताबिक आप चुनाव कर सकते हैं। प्योर कॉटन के कपड़े पहनने से बचें क्योंकि ये पसीना सोख तो लेते हैं, मगर जल्दी सुखाते नहीं हैं।

* कम्फर्ट

वर्कआउट के लिए आउटफिट चुनते समय आपको स्टाइल से ज्यादा कम्फर्ट का ध्यान रखना चहिये। आजकल सभी लोग हमेशा फैशनेबल नज़र आना चाहते हैं इसीलिए ऐसे आउटफिट का चुनाव करें जिसमें आप खुलकर सांस ले सकें।

* अंडर गारमेंट

बाजार में वर्कआउट के लिए खासतौर से डिजाइन किए गए अंडर गारमेंट्स मिलते हैं। तो जिम जाने से पहले उन्हें खरीद लें। पुरुष खासतौर पर सपोर्टर लेना न भूलें। वहीं महिलाओं को सपोर्टिव स्पोर्ट्स ब्रा पहननी चाहिए। ध्यान रखें कि अंडर गारमेंट की फिटिंग सही होनी चाहिए तभी आप ठीक से एक्सरसाइज कर पाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, लोकसभा से पास हुआ नया विधेयक
UPI पेमेंट पर अब लगेगा चार्ज, लोकसभा से पास हुआ नया विधेयक
'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकी जाए', युसूफ पठान समेत तीन सांसदों ने अमित शाह से की हस्तक्षेप की मांग
'मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकी जाए', युसूफ पठान समेत तीन सांसदों ने अमित शाह से की हस्तक्षेप की मांग
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की अपील, स्थानीय कपड़ों को अपनाएं, GRWM वीडियो करिए शेयर
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर पीएम मोदी की अपील, स्थानीय कपड़ों को अपनाएं, GRWM वीडियो करिए शेयर
गोबरधन योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, CNG और PNG में 5% तक बायोगैस मिलाने की तैयारी
गोबरधन योजना को कैबिनेट की हरी झंडी, CNG और PNG में 5% तक बायोगैस मिलाने की तैयारी
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
भाजपा की कांग्रेस से गुजारिश, सदन चलने दीजिए, अमित शाह हर सवाल का देंगे जवाब
भाजपा की कांग्रेस से गुजारिश, सदन चलने दीजिए, अमित शाह हर सवाल का देंगे जवाब
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
19 साल पहले लिया गया लोन अब बना बड़ी मुसीबत, 16.61 करोड़ रुपये बकाया; राजपाल यादव की पैतृक संपत्ति की होगी नीलामी
19 साल पहले लिया गया लोन अब बना बड़ी मुसीबत, 16.61 करोड़ रुपये बकाया; राजपाल यादव की पैतृक संपत्ति की होगी नीलामी
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक दे रही इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर दस्तक दे रही इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा', जानिए कब और कहां देख पाएंगे फिल्म
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह