न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हील्स खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें महिलाऐ #Fashion

हील्स खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे आपकी सेहत और खूबसूरती दोनों बनी रहीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 19 Jan 2018 4:56:50

हील्स खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें महिलाऐ #Fashion

आपने हनी सिंह का वो गीत तो सुना ही होगा "हाई हील्स ते नच्चे, ते तू बड़ी जच्चे"। और सही बात भी हैं हाई हील्स में लड़कियों की कद-काठी निखर के आती हैं। और आजकल की लड़कियों को हाई हील्स बहुत पसंद आती हैं। कोई भी फंक्शन या ड्रेस हो उस पर वे हाई हील्स आजमाना नहीं छोड़ती। हील्स सुन्दरता और पर्सनालिटी तो बढाती ही है लेकिन इसी के साथ यह स्वास्थ्य पर भी असर डालती हैं। इसलिए हील्स खरीदते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे आपकी सेहत और खूबसूरती दोनों बनी रहीं। तो आइये जानते हैं हाई हील्स खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में।

heels,buying tips for heels,fashion tips,fashion trends

* कैसा हो ब्रांड : हील्स के साथ अक्सर होने वाली ऊप्स मोमेंट से बचना है तो हील्स खरीदते समय हमेशा अच्छे ब्रांड की हील का ही चुनाव करें। कोशिश करें पॉइंटेड हील की बजाय थोड़ी चौड़ी हील को ही चुनें, क्योंकि पॉइंटेड हील्स में पैर मुड़ने की अधिक संभावना होती है। हील्स चुनने में कभी-भी जल्दबाज़ी न करें। क्योंकि केवल डिजाईन ही नहीं बल्कि हील पहनने में आरामदायक है या नहीं इस बात का भी ध्यान रखें। अच्छे ब्रांड की हील खरीदने से हील्स के कहीं भी निकल जाने का खतरा लगभग खत्म ही हो जाता है।

* दोपहर में खरीदें हील्स : दोपहर में आपका पैर सामान्य से थोड़ा बड़ा होता है, क्योंकि उस समय आपका पैर पूरी तरह एक्टिव होता है, ऐसे में हमेशा दोपहर के समय ही हील्स या जूते-चप्पल खरीदना अच्छा रहता है। ताकि आपके पैर के सही आकार का ही फुटवियर ख़रीदा जाए।

* अपने नाप की हील्स लें : अपने पैर का नाप ले लें, ऐसा इसलिए क्योंकि उम्र के साथ पैर का नाप भी बदलता रहता है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती हैं, पैर का नाप में भी फर्क पड़ता है।

* थोड़ा चलें : हील्स लेने से पहले उन्हें पहनकर इधर से उधर चलें। अगर आपको चलने में थोड़ी सी भी कठिनाई महसूस हो रही है तो बिल्कुल भी ये सोचकर ना लें कि रेग्युलर पहनने के बाद ठीक हो जाएगा। सैंडल और हाई हील्स के साथ ऐसा नहीं होता इसलिए ये चप्पलों से अलग होते हैं।

* हील कैप लगाएं : अधिकतर बार आपने कई महिलाओं के चलते वक्त नोटिस किया गया होगा कि उनके हील्स से टक-टक की आवाजें आती हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके हील्स से ये आवाजें ना आएं तो अपने हील्स के साथ हील्स कैप भी ले लें। इससे आपके आस पास के लोगों को आपके हील्स की आवाज़ नहीं आएगी और थो़ड़ा सपोर्ट भी मिलेगा।

* हील खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की आप उन्हें पहन कर सही से चल पा रही है या नहीं। आपको अपने पार्टनर की लंबाई के अनुसार ही हील खरीदनी चाहिए। सामान्यतौर पर दो या तीन इंच तक की ही हील पहननी चाहिए। जब भी शौपिंग पर जाए तो हील को सबसे आखिर में ही खरीदें। क्योंकि इस स्थिति में आपका पैर फ़ैल जाता है। और अगर इस समय आपको हील फिट आ रही है तो उसे खरीद लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत