न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सर्दियों में पाना चाहती है स्टाइलिश और डिफरेंट लुक, आजमाकर देखें ये फैशन टिप्स

हम आप महिलाओं के लिए कुछ फैशन टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप स्टाइलिश और डिफरेंट लुक पा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Jan 2019 10:09:29

सर्दियों में पाना चाहती है स्टाइलिश और डिफरेंट लुक, आजमाकर देखें ये फैशन टिप्स

मौसम में ठंडापन आ चुका हैं और इस मौसम के बदलाव के साथ ही हमारे दैनिक जीवन में भी कई बदलाव होते हैं, खासतौर से कपड़ो के चयन में। सर्दियों के दिनों में ऊनी कपडे वार्डरोब में अपनी जगह बनाने लगते हैं। लेकिन सर्दियों के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी आती है खुद को फैशनेबल और स्टाइलिश लुक देने में, जो कि हर महिला की ख्वाहिश होती हैं। इसलिए आज हम आप महिलाओं के लिए कुछ फैशन टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आप स्टाइलिश और डिफरेंट लुक पा सकती हैं। तो आइये जानते है इन फैशन टिप्स के बारे में।

* भारी-भरकम जैकेट्स पहनने से भले ही आपकी ठंड बच जाए, लेकिन देखने में ये बहुत अनकूल नजर आते हैं। ऐसे में खुद को ठंड से सुरक्षित रखते हुए फैशनेबल दिखना चाहती हैं तो लेयरिंग को सहारा लें। हल्के और पतले स्वेटर के साथ फैशनेबल टॉप काफी अच्छे दिखेंगे। इसके अलावा आप फुल स्लीव वाली टीशर्ट्स के ऊपर एक स्वेट-शर्ट पहन सकती हैं और इसके ऊपर लंबे स्वेटर्स पहनकर एक अलग लुक में नजर आ सकती हैं।

* अगर डेनिम जैकेट की बात करें तो ये लॉन्ग, शॉर्ट, हॉफ स्लीव्स, लॉन्ग स्लीव्स, कोल्ड शोल्डर और कई तरह की आती हैं। आप इन्हें अपनी ड्रेस के हिसाब से अलग-अलग तरह से पेयर कर सकती हैं।

winter fashion tips,fashion tips for men,latest fashion trends

* विंटर फैशन के लिहाज से स्टोल काफी महत्वपूर्ण है। फ्लॉवर प्रिंट, डॉटेड प्रिंट और अलग-अलग तरह के कलर कॉम्बिनेशन वाले स्टोल्स आप पर काफी फबेंगे। इन्हें आप एथनिक और कंटेंपरेरी तरह की ड्रेसेस के साथ कंबाइन कर सकती हैं। स्टोल्स को आप जीन्स के साथ पहनते हुए गले में अलग-अलग तरीके से रैप कर सकती हैं। आप चाहें तो न्यूज पेपर प्रिंट वाले स्टोल्स कैरी कर सकती हैं, ये काफी डिफरेंट लुक देते हैं।

* सर्दियों में किसी स्पेशल फंक्शन में अगर कोट या शरीर को पूरी तरह से ढंक लेने वाले जैकेट्स पहन लें, तो ड्रेसेस पूरी तरह से छिप जाती है। इसकी जगह आप वुलन पार्टी वियर कुर्तीज पहनें तो स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ ठंड से भी आप पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगी।

* वेलवेट ड्रेसेस अब सिर्फ रोमांटिक और शाम को गोथिक शैली की पार्टी में पहने जाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका दायरा काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस तरह के ड्रेसेस पहनने पर आप काफी जीवंत दिखती हैं। इन ड्रेसेस को दिन में भी पहना जा सकता है। वेल्वेट से बने ट्राउजर, बूट, ब्लेजर आदि पहनने पर शाम की पार्टी में आप सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आएंगी और हर किसी की निगाहें बस आप पर ही होंगी।

* हाई वेस्ट पैंट्स पहन रही हैं तो उसके साथ सही तरह के टॉप का चयन करें। हाई-वेस्ट पैंट्स के साथ क्रॉप टॉप, ब्लेजर और श्रग्स खूब जंचते हैं। क्रॉप टॉप के साथ हाई हील्स पहनें का लुक काफी अच्छा लगता है।

* हाई वेस्ट बॉटम पहनते हुए आप फुटवियर के कई अंदाज आजमा सकती हैं। इसके साथ स्टीलेटोज और न्यूड पम्प्स सबसे अच्छे अट्रैक्टिव लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
नेपाल बाढ़: महाराष्ट्र के 404 पर्यटकों में 338 सुरक्षित, 60 की तलाश जारी
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी ने खरगे के ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग की, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
बिस्किट से लेकर पैकेज्ड फूड तक? ज्यादा चीनी-नमक पर लाल चेतावनी लगाने की तैयारी
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging’ पर बढ़ा विवाद, प्रकाशन को लेकर कांग्रेस और BJP में तकरार
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
रक्षाबंधन पर कंगना रनौत को बाबा रामदेव का तोहफा, पुराने विवाद को खत्म करने की पहल
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
सलमान खान ने अर्पिता से बंधवाई राखी, पीछे दिखी जीसस की पेंटिंग ने खींचा सबका ध्यान
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रेलवे ट्रैक पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली, वंदे भारत से हुई जोरदार टक्कर
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
रक्षाबंधन के वीडियो में सेलिना जेटली का डीप नेक ब्लाउज बना चर्चा का विषय, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
‘टॉक्सिक’ ने रचा नया बॉक्स ऑफिस इतिहास, 3 दिन में कन्नड़ सिनेमा की टॉप-5 कमाई वाली फिल्मों में शामिल
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
H1N1 स्वाइन फ्लू की चपेट में आए इमरान हाशमी, बेंगलुरु का शो टला; बोले- ‘तबीयत बहुत खराब है’
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता