समय के साथ फैशन का ट्रेंड भी बदलता हैं और हर महिला की चाहत होती है कि वे नए फैशन ट्रेंड के अनुरूप खुद को दिखा सकें। ऐसे में आपको फैशन से जोड़ता है आपका बैग। जी हाँ, बैग जिसे आप अपने साथ हमेशा कैरी करती है वह आपको फैशन से जोड़ता हैं। ऐसे में जरूरी है कि बैग का चुनाव अपने फैशन के अनुरूप किया जाए। आज हम आपको बैग के चुनाव से जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।
* ओरेंजे कलर का बेग इस सीजन का पसंदीद बेग है जिसे आप किसी भी समारोह मे आसानी से ले जा सकती है और यह आपको बिंदास लुक भी देगा।
* ब्लैक और वाइट कलर का बेग कभी भी फैशन के बाहर नहीं होगा। इस बेग से आप कभी भी अपने आप को फैशन से अलग नहीं पाएंगे।
![आपका बैग जोड़े रखेगा आपको फैशन से, चुनते समय ध्यान में रखें ये बातें buying purse,fashion tips,shopping tips]()
* डस्की ब्राउनिश ग्रे कलर वाला शेड वाला यह ट्हृयूप कलर का हैण्ड बैग इस सीजन में बेहद चल रहा है जो आप पर काफी अच्छा लगेगा।
* सिल्वर शेड का यह पर्स सभी को पसंद आता है, क्योंकि इस सीजन मे सिल्वर कलर का बेग सभी को लेना पसंद होता है। यह आसानी से कही पर भी ले जाया जा सकता है।
* गुलाबी रंग के पर्स से आप किसी मैडम से कम नहीं लगेंगी। यह आपको कोमल और मुलायम सा अनुभव कराएगा।