न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये 5 तरह के दुप्पटे

आजकल सूट से ज्यादा दुपट्टे सुन्दर सुन्दर मिलते हैं, जिन्हें लेकर पूरा सूट बनवाया जा सकता है। जानिए 5 ऐसे दुपट्टे जो जरूर आपके वार्डरोब में होना ही चाहिए।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 06 May 2020 3:01:40

अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करें ये 5 तरह के दुप्पटे

बहुत सी महिलाये सूट पहनना ही चाहती हैं, क्युंकि वे आरामदायक होते हैं और काम करने में भी आसानी होती है। अगर कहीं बाहर भी जाना पड़ जाएं तो भी सूट ही आरामदायक होते हैं। बाजार में भी सूट की बहुत से प्रकार मिल जाते हैं। आजकल सूट से ज्यादा दुपट्टे सुन्दर सुन्दर मिलते हैं, जिन्हें लेकर पूरा सूट बनवाया जा सकता है। जानिए 5 ऐसे दुपट्टे जो जरूर आपके वार्डरोब में होना ही चाहिए।

types of dupattas,types of stoles,fashion tips,fashion trends,trendy dupatta,trendy scarves,trendy stoles

फुलकारी दुप्पटा

अगर आप पंजाबी गानें सुनती हैं तो आपने कई गानों में पंजाबी कुड़ियों की खूबसूरती के साथ उनके सलवार सूट, परांदों, जूतियों और उनके फुलकारी दुपट्टे की भी तारीफ सुनी होगी। पंजाब की खासियत इन थ्रेडवर्क वाले दुपट्टों की खासियत होती है रंग-बिरंगे धागों से किया गया बारीक थ्रेडवर्क। इनमें से ज़्यादातर दुपट्टों पर ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाए जाते हैं और कुछ पर मिररवर्क भी होता है। फुलकारी दुपट्टे ज़्यादातर ब्राइट और वाइब्रेंट होते हैं इसलिए इनके साथ प्लेन और न्यूट्रल रंगों के सलवार सूट पेयर करना बेस्ट रहेगा।

types of dupattas,types of stoles,fashion tips,fashion trends,trendy dupatta,trendy scarves,trendy stoles

बनारसी सिल्क दुपट्टा

बनारसी साड़ी के साथ ही बनारसी सिल्क दुपट्टा भी इन दिनों फैशन में है और बड़ी संख्या में लेडीज इसे पसंद भी कर रही हैं। सिंपल फुल स्लीव्स कुर्ता और चूड़ीदार को भी स्टाइलिश और एथनिक लुक देना चाहती हैं तो उसके साथ कैरी करें ब्राइट कलर का हेवी बनारसी सिल्क दुपट्टा। आप चाहें तो ऑल-ब्लैक, ऑल-वाइट, या ऑल-येलो कुर्ता-चूड़ीदार संग रेड, ब्लू, ग्रीन या रानी पिंक कलर का हेवी वर्क वाली बनारसी सिल्क दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

types of dupattas,types of stoles,fashion tips,fashion trends,trendy dupatta,trendy scarves,trendy stoles

चंदेरी दुप्पटा

अगर आप भारी-भरकम और ज़्यादा चमकीली-भड़कीली चीज़ों की फैन नहीं हैं तो चंदेरी के दुपट्टे आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। मिनिमल ज़री वर्क और लाइट एम्ब्रॉयडरी वाले ये दुपट्टे आपके कॉटन सलवार-सूट के साथ परफेक्ट रहेंगे। चंदेरी के दुपट्टे सिल्क कॉटन, प्योर सिल्क और चंदेरी कॉटन फैब्रिक्स में मिल जाएंगे। आप अपने सूट्स को कॉन्ट्रास्ट कलर के चंदेरी दुपट्टों के साथ पेयर कर सकती हैं।

types of dupattas,types of stoles,fashion tips,fashion trends,trendy dupatta,trendy scarves,trendy stoles

गोटा-पत्ती दुप्पटा

अगर आपका स्टाइल मिनिमल और बेसिक है और आप हेवी वर्क और ब्लिंगी चीज़ों से दूर रहती हैं तो आपके लिए एक और अच्छा ऑप्शन है राजस्थानी गोटा-पत्ती वर्क वाले दुपट्टे। ये एक तरह का एप्लीक वर्क है जिसमें गोल्डन या सिल्वर ज़री रिबन्स से बॉर्डर और डिज़ाइन बनाए जाते हैं। ट्रेडिशनल राजस्थानी ब्राइडल लहंगों और पोशाक में गोटा-पत्ती वर्क आम है। लहरिया या बांधनी दुपट्टों पर गोटा-पत्ती वर्क करवा के एक अच्छा पार्टीवेयर दुपट्टा तैयार किया जा सकता है।

types of dupattas,types of stoles,fashion tips,fashion trends,trendy dupatta,trendy scarves,trendy stoles

कलमकारी दुप्पटा

कलमकारी का मतलब होता है पेन यानि कि कलम से की गई फ्रीहैंड ड्रॉइंग। इसके साथ ही इसमें हैंडपेंटिंग, ब्लॉक प्रिंटिंग, ब्लीचिंग और डाइंग (रंगना) भी शामिल हैं। इसमें आपको पौराणिक कथाओं, लोकल कहानियों और नेचर से इंस्पायर्ड मोटिफ्स ज़्यादा मिलते हैं, जैसे मोर, फूल-पत्तियां और कलगी। ये आपके फॉर्मल या ऑफिस वॉर्डरोब के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत