न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महिलाओं के मन में ब्रा से जुडी कई गलतफहमियां और उनके पीछे का सच

तो चलिए आज हम ब्रा से जुडी इन गलतफहमियों का सच जानते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Jun 2018 2:08:52

महिलाओं के मन में ब्रा से जुडी कई गलतफहमियां और उनके पीछे का सच

ब्रा महिलाओं के लिए सबसे अहम एस्सेसरीज मानी जाती हैं। महिलाओं की ब्रेस्ट को आकर्षक दिखाने में ब्रा अहम भूमिका निभाती हैं। शायद ही कोई लड़की या औरत होगी जिसने आजतक ब्रा नहीं पहनी होगी। आजकल ब्रा एक फैशन स्टेटमेंट की तरह अपनाई जाने लगी हैं। लडकियां आजकल नई-नई और आकर्षक दिखने वाली ब्रा का चुनाव ज्यादा करने लगी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अधिकांश महिलाओं के मन में ब्रा से जुडी कई गलतफहमियां हैं, जिनके बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं। तो चलिए आज हम ब्रा से जुडी इन गलतफहमियों का सच जानते हैं।

* हल्के रंग की ब्रा दिखती नहीं है

ज्यादातर लड़कियां सफेद या हल्के रंग के कपड़ों के नीचे सफेद रंग की ब्रा पहनती हैं, यह सोचकर की वह दिखेगी नहीं जबकि हकीकत यह है कि वाइट शर्ट के नीचे वाइट कलर की ब्रा ज्यादा हाइलाइट होगी। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो यह आपकी भारी भूल हो सकती है क्योंकि सफेद शर्ट के नीचे सफेद रंग की ब्रा की आउटलाइन साफ दिखती है। हल्के रंग के कपड़ों के नीचे सफेद रंग की बजाए न्यूड कलर की ब्रा पहनें।

* ब्रा को ज्यादा धोना नहीं चाहिए

यह पूरी तरह से एक मिथक है। आपको हर बार पहनने के बाद ब्रा को जरूर धोना चाहिए। जरा सोचिए आप दिनभर ब्रा को पहने रखती हैं। उसमें पसीने की वजह से कितने कीटाणु होते होंगे। ब्रा, आपकी स्किन से बिल्कुल अटैच रहती है, लिहाजा उसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना सबसे जरूरी है। इसलिए हर बार पहनने के बाद ब्रा को जरूर धोएं।

* आप इसे बार-बार पहन सकती हैं

ज्यादातर महिलाओं का ऐसा मानना है कि अगर एक ब्रा को लगातार दो दिन पहना जाए तो उसकी लाइफ बढ़ जाएगी लेकिन यह सच नहीं है। आपकी ब्रा को शेप में वापस आने की जरूरत होती है। इसे एक दिन से ज्यादा पहनने से इसकी इलास्टिक खराब हो जाती है।

myths about bra,fashion tips

* वाइट शर्ट के नीचे रेड ब्रा नहीं पहननी चाहिए

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि सफेद शर्ट के नीचे रेड कलर की ब्रा पहनने में कोई दिक्कत नहीं है और यह दिखती भी नहीं है। इसकी वजह यह है कि हमारी स्किन में रेड अंडरटोन और लाल रंग, वाइट शर्ट के साथ पूरी तरह से मिल जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि ट्रू रेड शेड की ब्रा ही पहनें और घर से बाहर निकलने से पहले खुद को आइने में देख लें कि यह ठीक लग रहा है या नहीं।

* हर ब्रैंड का साइज एक ही होता है

यह भी एक बहुत बड़ी गलतफहमी है जो अक्सर महिलाओं को होती है। ब्रा का बैंड या कप साइज, अलग-अलग ब्रैंड के हिसाब से अलग-अलग होता है। इसलिए कभी भी किसी नई ब्रैंड की ब्रा खरीदें तो आंख बंदकर के आप जो साइज पहनती हैं उसे न ले लें। पहले साइज को ट्राई करें, उसके बाद ही खरीदें।

* ब्रा को वॉशिंग मशीन में नहीं धोना चाहिए

आपको हर बार अपनी ब्रा को हाथ से धोने की जरूरत नहीं है। आप इसका शेप बिगाड़े बिना बड़ी आसानी से वॉशिंग मशीन में धो सकती हैं। आपको सिर्फ इतना करना है कि ब्रा का हुक बंद कर दें और उसे मेश बैग में डालकर ही वॉशिंग मशीन में डालें। ऐसा करने से आपकी ब्रा की शेप खराब नहीं होगी।

* ब्रा पहनने से होता है ब्रेस्ट कैंसर

अब तक कोई वैज्ञानिक तथ्य सामने नहीं आया है जो इस बात को प्रमाणित कर सके कि ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है। फिर चाहे गहरे रंग की ब्रा हो या फिर अंडरवायर वाली, किसी भी तरह की ब्रा से ब्रेस्ट कैंसर नहीं होता है। इसलिए बिना किसी फिक्र के हर दिन ब्रा पहनें।

* लंबे समय तक टिकती है ब्रा

आपकी एक ब्रा की लाइफ 6 से 9 महीने के बीच होती है। अगर आप एक ब्रा को 1 साल से ज्यादा समय तक पहनती हैं तो आप समझ लीजिए कि आप उसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसा करने पर ब्रा का हुक टूट सकता है और अंडरवायर भी खराब हो सकता है। अगर इस तरह के संकेत दिखें तो समझ लीजिए को ब्रा को बदलने का वक्त आ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत