गर्मियों के लिए बेस्ट रहेंगे सारा के ये सिंपल लुक, कैजुअल में भी दिखेंगी आकर्षक
सारा अली खान जितनी अपनी अदाकारी के लिए जानी जा रही है, उतनी ही अपने फैशन के लिए भी मशहूर हैं।
Posts by : Ankur Mundra |
Updated on: Mon, 03 Jun 2019 11:55:34
गर्मियों के दिनों में सभी की चाहत होती है कि खुद को सहज रखा जाए और परेशानियों से बचा जाए। गर्मियों के दिनों में ऐसे कैजुअल लुक को अपनाने की जरूरत होती हैं जो आपको गर्मियों में दिक्कत ना दे और लुक को भी बेहतरीन बनाए रखें। ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के सिंपल लुक ट्राई कर सकते हैं जो आपको आकर्षक भी दिखाएँगे। जी हाँ, सारा अली खान जितनी अपनी अदाकारी के लिए जानी जा रही है, उतनी ही अपने फैशन के लिए भी मशहूर हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सारा अली खान के सिंपल लुक लेकर आए हैं। तो आइये डालते हैं एक नजर इन पर।