न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैशन टिप्स : अगर सर्दियों में दिखना है STYLISH तो इन अंदाज़ में पहने साड़ी

नौकरियों और परिवारों में महिलाओं को साड़ी ही पहननी पड़ती है। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपको साड़ी में भी सर्दियों में ठंड नहीं लगेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 15 Nov 2017 7:03:42

फैशन टिप्स : अगर सर्दियों में दिखना है STYLISH तो इन अंदाज़ में पहने साड़ी

ठंड आते ही हम मोटे और गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देते हैं। लेकिन कुछ नौकरियों और परिवारों में महिलाओं को साड़ी ही पहननी पड़ती है। ऐसे में कुछ तरीके हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपको साड़ी में भी सर्दियों में ठंड नहीं लगेगी। सर्दियां मतलब शादी का सीज़न। शादी में हर कोई परफेक्ट दिखना चाहता है। इसके लिए ट्रेंडी साड़ी या लहंगे के साथ उसका ब्लाउज़ सबसे ज़्यादा मायने रखता है। लेकिन सर्दियों में डीप नेक, स्लीवलेस और होल्टर नेक ब्लाउज़ या सूट्स पहनने से पहले 10 बार सोचना पड़ता है। क्योंकि एक तरफ तो ठंड से बुरा हाल होता है और दूसरी तरफ आपको स्टाइलिश भी दिखना होता है। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे सर्दी भी न लगे और आप स्टाइलिश भी दिखे।

* लैगिंग्स :

पेटीकोट की जगह आप साड़ी के नीचे गर्म लैगिंग्स या पैंट पहन सकती हैं। ऐसा करने में असहज महसूस करें तो आप पेटीकोट के नीचे ही गर्म पैंट पहन लें, ये आपके शरीर की गर्माहट बनाए रखेगा।

* वेलवेट ब्लाउज़ :

रिच सिल्क और वेलवेट पहनने के लिए सर्दियां बिल्कुल सही सीज़न है। आप नेट साड़ी पहनें या फिर जॉर्जेट साड़ी, वेलवेट ब्लाउज़ सबके साथ अच्छा लगेगा। फुल-स्लीव्ज़ का एम्ब्रॉइडरी वाला वेलवेट ब्लाउज़ न सिर्फ आपकी साड़ी बल्कि लहंगे पर भी बहुत खूबसूरत लगेगा।

* पल्लू :

साड़ी पहनने के बाद गले पर स्कार्फ न बांधे, ये अटपटा लगता है। इसकी जगह आप पल्लू को ही गले में बांधे। ये स्टाइलिश लुक देने के साथ ही सर्दी से भी बचाएगा।

saree,winter fashion tips,fashion tips,latest fashion tips,fashion

* वेलवेट जैकेट :

विंटर वेडिंग के लिए बेस्ट है जैकेट स्लाइल ब्लाउज़। ये आपको सर्दियों में गरम रखता है और एलिगेंट लुक भी देता है। इसके लिए आप शॉर्ट बॉडिस स्टाइल जैकेट या लम्बी जैकेट पहन सकती हैं। इसे साड़ी, लहंगा, अनारकली सूट या पेंसिल पैंट सभी पर पहना जा सकता है। अगर आपकी पियर शेप बॉडी है तो लॉग जैकेट पहनें। अगर आप लंबी हैं तो पेंसिल पैंट के साथ नी-लेंथ बटन्ड वेलवेट जैकेट पहनें।

* स्वेटर :

ब्लाउज की जगह आप छोटे स्वेटर भी पहन सकते हैं। आजकल क्रॉप टॉप की तरह गर्म क्रॉप स्वेटर भी बाजार में उपलब्ध हैं। फिटिंग वाला छोटा स्वेटर खरीदकर आप उससे ब्लाउज का काम ले सकती हैं।

* वेलवेट अनारकली :

नेट या जॉर्जेट अनारकली वैसे तो बहुत आम है लेकिन कभी आपने वेलवेट अनारकली के बारे में सोचा है? अगर नहीं तो अब सोचिए। एंटीक गोल्ड काम वाला काला वेलवेट सूट और इसके साथ एक कॉन्ट्रेस्टिंग दुपट्टा शानदार लगेगा। वेलवेट बॉडीस और नेट की कलियों वाली अनारकली भी अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा स्ट्रेट फिट वेलवेट कुर्ता या कमीज़ और एम्बेलिश्ड पेंसिल पैंट के साथ भी पहन सकती हैं।

* वेलवेट दुपट्टा :

अगर आपको वेलवेट ब्लाउज़ बहुत कॉमन लगता है तो आप वेलवेट दुपट्टा ट्राय करें। क्रोशे या लेस अनारकली सूट के साथ कॉन्ट्रेस्टिंग वेलवेट दुपट्टा ट्रेंडी लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती