सुशांत सिंह राजपूत के ओपोज़िट अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली सारा अली खान ने अपने लुक और मुस्कान से सबको अपना दीवाना बना दिया है। सारा अपने ग़ज़ब के फैशन की वजह से भी अक्सर लोगों के बीच चर्चा में रहती है। हाल ही में सारा रिप्ड जीन्स में नजर आई। जिसके साथ यलो टॉप का कॉम्बिनेशन उनपर काफी जंच रहा था। यलो क्रॉप टॉप और इस डेनिम में सारा का स्टाइलिश लुक बेहद खास नजर आ रहा था। इस पूरे लुक को कम्प्लीट कर रहा था यलो नेलपेंट। सारा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है हालाकि कुछ लोगों को सारा का ये अंदाज पसंद नहीं आया। देखे तस्वीरें...
![फटी जीन्स की दिवानी हैं सारा अली खान, देखे तस्वीरें sara ali khan fashion,sara ali khan fashion tips,sara ali khan,sara ali khan ripped jeans,denim jeans,yellow crop top,fashion,fashion tips]()
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही फिल्म 'लव आजकल 2' में नजर आएंगी। इस मूवी में उनके साथ कार्तिक आर्यन हैं। इस रोमांटिक फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा वह 'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी नजर आनेवाली हैं, जिसमें उनके साथ वरुण धवन नजर आए थे।