न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुषों के लुक में जान डाल देंगे ये ग्रूमिंग टिप्स

आज हम पुरुषों के लिए कुछ ऐसे ग्रूमिंग टिप्स लाये हैं जिन्हें अपनाकर आप भी लगेंगे एकदम परफेक्ट।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Dec 2017 5:47:28

पुरुषों के लुक में जान डाल देंगे ये ग्रूमिंग टिप्स

टिप-टॉप दिखने के लिए ग्रूमिंग की जरूरत सिर्फ महिलाओं को नहीं पुरुषों को भी होती है। पुरुषों में ग्रूमिंग मूलभूत रूप से व्यक्तिगत प्रभाव को बढ़ाती है। पुरुषों में ग्रूमिंग की शुरुआत व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ और फैशनेबल केश, नाखूनों की देखभाल, दांतों की सफाई, फेशियल, हेयर मेकअप, खुशबू और कपड़ों से होती है। आप मानें या न मानें लेकिन महिलाओं को प्रभावित करने के लिए सिर्फ अच्छे लुक्स ही काफी नहीं हैं बल्कि अपना खयाल रखना भी उतना ही जरूरी है। इस सीजन में जितना जरूरी महिलाओं के लिए अपनी त्वचा की देखभाल है, पुरुषों के लिए भी उनकी त्वचा की देखभाल उतनी ही जरूरी है। ऐसे में पुरुषों के लुक में जान डालने वाले इन उपायों पर जरूर गौर करें। आज हम पुरुषों के लिए कुछ ऐसे ग्रूमिंग टिप्स लाये हैं जिन्हें अपनाकर आप भी लगेंगे एकदम परफेक्ट।

men grooming tips,fashion tips,grooming tips

* शेविंग क्रीम नहीं है : अगर आप दाढ़ी बनाना चाहते हैं लेकिन आपके पास शेविंग क्रीम नहीं है तो आप इसकी जगह फेशियल सोप, कंडीशनर या लोशन का उपयोग कर सकते हैं। चेहरे के बालों को नर्म करने के लिए शॉवर लें, ताकि रेजर आसानी से आपकी त्वचा पर प्रयोग किया जा सकता हैं।

* बालों के लिए कंडिशनर
: अक्सर पुरुष बालों पर शैंपू लगाने के बाद कंडिशनर का इस्तेमाल जरूरी नहीं समझते लेकिन बालों के लिए कंडिशनर की जरूरत पुरुषों को भी उतनी ही है, जितनी महिलाओं को है। इससे बालों की नमीं और चमक लंबे समय तक बरकरार रहेगी।

* फेस स्क्रब
: बहुत से पुरुष अपने चेहरे की सफाई के लिए फेसवाश का इस्तेमाल करते हैं। फेसवाश हमारे चेहरे की बहुत अच्छी तरह से सफाई करते हैं लेकिन सिर्फ फेस वाश से काम नही चलता। अगर आप को अपने चेहरे की अच्छी तरीके से सफाई करनी है तो फिर आपको सप्ताह में एक बार फेस स्क्रब का भी इस्तेमाल करना चाहिए। स्क्रब के इस्तेमाल से हमारे चेहरे की डेड स्किन निकल जाती है जिससे हमारा चेहरा ज्यादा साफ़ और अच्छा दिखाई देता है।

* हेयर स्टाइल : चेहरे के शेप के अनुसार हेयर स्टाइल और दाढ़ी रखें। कई लोग ट्रेंड फॉलो करने के फेर में ऐसी स्टाइल अपना लेते हैं जो उनपर अच्छी नहीं लगती। इससे बचें और वहीं स्टाइल अपनाएं जो आपके व्यक्तित्व पर अच्छा लगे।

* दांत की देखभाल : अगर आप अपने दांत ब्रश करना भूल गए है। तो अपने प्यारे दांतों के लिए सेब को चबाना अच्छा रहता है। यह फल आपके लिए टूथब्रश की तरह काम करता है। इसके अलावा नींबू में नमक को मिलकार भी आप अपने दांतों को रगड़ सकते हैं।

* मॉश्चयराइजिंग
: पुरुषों की त्वचा का सामना धूल और प्रदूषण से अधिक होता है इसलिए उनकी त्वचा की नमीं का खोना लाजिमी है। ऐसे में रोज सोने से पहले व नहाने के बाद हल्के मॉश्चयराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

* सांसों की बदबू : सांसों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए आपको सिर्फ शुगर-फ्री गम की जरूरत होती है। यह लार के उत्पादन में मदद करती है और बैक्टीरिया को दूर करती है। इसके अलावा, अगर आप अपनी नाक से सांस लेते हैं तो यह लार को सुखने से भी रोकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म