न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिल्क की साड़ी से मिलेगा परफेक्ट लुक, रखें इन बातों का ध्यान

सिल्क की साड़ी आप पर परफेक्ट लगे, इसके लिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं कि बाजार से आप किसी महंगी साड़ी को उठा लें, बल्कि इसके लिए आपको कुछ स्टाइलिश टिप्स अपनाने की जरूरत है।

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 14 Apr 2020 5:16:35

सिल्क की साड़ी से मिलेगा परफेक्ट लुक, रखें इन बातों का ध्यान

सिल्क की साड़ी की बात जहां आती है वहां क्लास की बात तो होती ही है। सिल्क की साड़ी को लेकर कई लोगों को ये तकलीफ होती है कि ये बहुत झंझट भरी हो जाती है। सिल्क की साड़ियां देखने में जितनी अच्छी लगती हैं उससे कहीं ज्यादा इन्हें पहनने में परेशानी आती है। अधिकतर महिलाओं को इस बात की टेंशन हो जाती है कि आखिर इस साड़ी को किस तरीके से पहना जाए कि यह उन पर अच्छी तरह से जंचे और उनकी खूबसूरती इसमें निखर कर सामने आए। दरअसल, सिल्क की साड़ी बहुत अलग तरह की होती है। इतनी चिकनी होती है कि संभालना इसे बहुत ही मुश्किल हो जाता है। सिल्क की साड़ी आप पर परफेक्ट लगे, इसके लिए यह बिल्कुल जरूरी नहीं कि बाजार से आप किसी महंगी साड़ी को उठा लें, बल्कि इसके लिए आपको कुछ स्टाइलिश टिप्स अपनाने की जरूरत है।

tips to keep in mind while wearing silk sari,wearing silk sari,tips to wear silk sari,fashion tips,fashion tips for silk sai

सही रंग चुनना बहुत जरूरी है

सिल्क की साड़ी का सबसे बड़ा काम होता है कि अपने कॉम्प्लेक्शन के हिसाब से सही रंग चुना जाए। ये समझ लीजिए अगर ऐसा हुआ तो आपने आधी जंग जीत ली। अपने कॉम्प्लेक्शन और मौके के हिसाब से सिल्क पहननी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि सिल्क में थोड़ी चमक होती है और कई बार ये ज्यादा भड़कीली भी लग सकती है। अगर डार्क शेड लिया है या सिल्क थोड़ी ग्रेडिएंट स्टाइल है तो उसे शाम के किसी फंक्शन के लिए रखें। अगर लाल या नीला रंग है जो थोड़ा चटख है तो उसे दिन के फंक्शन के लिए भी रख सकती हैं। पर नियॉन रंगों को दिन में पहनने से बचें। इसके अलावा, हल्के रंगों को और व्हाइट बेस सिल्क को दिन में पहनें। ये स्टाइलिंग टिप्स आपकी तस्वीरों से लेकर आपके पूरे लुक के लिए सही रहेंगी।

tips to keep in mind while wearing silk sari,wearing silk sari,tips to wear silk sari,fashion tips,fashion tips for silk sai

ब्लाउज़ को दें थोड़ा फैशनेबल टच

सिल्क की साड़ियों पर हम किसी और फैब्रिक का ब्लाउज़ नहीं पहन सकते। ऐसे में आपको अपनी साड़ी से मिलता-जुलता ब्लाउज ही पहनना होगा। अगर आप अपनी सिल्क की साड़ी को किसी बड़े फंक्शन में पहनने के लिए तैयार कर रही हैं तो कोशिश करें कि इसका ब्लाउज़ थोड़ा फैशनेबल हो। ऐसा इसलिए मोहतरमा क्योंकि सुंदरता के साथ-साथ स्टाइल भी बहुत मायने रखता है। अगर आप अपनी ब्लाउज़ को थोड़ा बहुत भी स्टाइलिश लुक देंगी तो ये आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देगा। साथ ही साथ मेकअप, स्टाइलिंग और ज्वेलरी से आपकी साड़ी और भी ज्यादा ग्रेसफुल लगेगी।

tips to keep in mind while wearing silk sari,wearing silk sari,tips to wear silk sari,fashion tips,fashion tips for silk sai

सिल्क की साड़ी को ऐसे पहनें

बहुत मेहनत भरा काम माना जाता है सिल्क की साड़ी को पहनना। वैसे, एक अच्छी चीज यह है कि एक बार आपने यदि सिल्क की साड़ी को अच्छी तरह से बांध लिया तो इससे आप बेहद स्टाइलिश दिखने लगती हैं। संभव है कि आपने मम्मी-दादी को यह कहते हुए सुना होगा कि ज्यादा सेफ्टीपिन का इस्तेमाल सिल्क की साड़ियों में नहीं किया जाता है। इस वजह से इसके प्लेट्स हमेशा सरकते रहते हैं। हालांकि, हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, इसे बांधने पर सब निर्भर करता है। जिस सिल्क की साड़ी को आप पहन रही हैं, उसका अच्छी तरह से प्रेस होना जरूरी है। इसके बाद आपको इसे लपेटना है। आपकी साड़ी के प्लेट्स यदि अच्छे नहीं बन रहे हैं तो आप किसी और की भी मदद इसमें ले सकते हैं।

tips to keep in mind while wearing silk sari,wearing silk sari,tips to wear silk sari,fashion tips,fashion tips for silk sai

ज्वेलरी पहनने का तरीका

सिल्क साड़ी में कुछ अधूरा सा लगेगा अगर आपने उसके साथ अच्छी ज्वेलरी नहीं पहनी है। जरूरी नहीं कि इसके साथ बहुत भारी सेट पहना जाए क्योंकि साड़ी के साथ ज्वेलरी का ट्रेंड बदलता रहता है। ये पहनने वाले पर भी निर्भर करता है। इसी के साथ, कड़ा और झुमके ज्यादा असरदार होते हैं। आप अपने लिए एंटीक लेकिन हल्के सेट भी ले सकती हैं ताकी बहुत ज्यादा भड़कीला न लगे। सिल्क वैसे भी ग्रेसफुल लगेगी।

मेकअप और बाल हैं सबसे खास

हमने सब कुछ तो अच्छे से कर लिया लेकिन उस तरीके का मेकअप नहीं किया जैसा किया जाना था। ऐसे में आप मान लीजिए कि आपने अभी तक जितनी भी मेहनत की थी वो पूरी तरह से बर्बाद है। जी हां, सिल्क की साड़ियों के साथ ही नहीं बल्कि आप जब भी साड़ी पहनने का मन बनाएं तो उसके हिसाब से ही मेकअप करें। साड़ी को सुंदर और ग्रेसफुल दिखाने के लिए मेकअप और बाल सही रखना बहुत जरूरी है। बात करें हेयरस्टाइल की तो आप सिल्क की साड़ियों के साथ चोटी या जूड़ा कुछ भी ट्राई कर सकती हैं। दोनों ही इनके ऊपर खूब फबते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें