न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ब्राइडल लहंगा खरीदते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, कहीं पछताना ना पड़ें बाद में

लहंगा खरीदने के बाद किसी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान-

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 04 Dec 2019 11:24:32

ब्राइडल लहंगा खरीदते समय रखें इन 5 बातों का ध्यान, कहीं पछताना ना पड़ें बाद में

अपनी शादी के लिए हर लड़की के मन में ढेर सारे अरमान होते हैं. वो अपनी शादी वाले दिन सबसे खुबसूरत लगना चाहती है।दुल्हन की खूबसूरती बढ़ाने में उसके ब्राइडल लहंगे का बहुत बड़ा रोल होता है. इसके लिए बड़े बुटीक्स से लेकर डिजाइनर शोरुम्स हर जगह महिलाएं ढेर सारे लहंगे देखती हैं। लहंगे के रंग से लेकर उसके डिजाइन और उसकी चोली के स्टाइल तक, हर चीज पर बारीकी से ध्यान दिया जाता है। लेकिन कई बार बहुत रिसर्च करने के बाद भी लहंगे की शॉपिंग में कुछ गलतियां हो जाती हैं, जिसकी वजह से महिलाएं बाद में पछताती हैं। लहंगा खरीदने के बाद किसी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए इन 5 बातों का रखें ध्यान-

tips to buy bridal lehenga,bride lehenga fashion,fashion trends for bridal lehenga,trendy bridal lehenga,fashion tips

फैशन में चल रहे डिजाइन और पैटर्न के बारे पहले ही लें जानकारी

लहंगे की शॉपिंग में महिलाएं का काफी वक्त लगता है। ऐसे में डिजाइनर लहंगों और बुटीक्स पर जाने से पहले ऑनलाइन लहंगों के डिजाइन्स देख लेने से महिलाओं को अपनी पसंद के डिजाइन चुनने में आसानी होती है। अगर पहले से ये स्पष्ट हो कि किस तरह का डिजाइन, कलर और पैटर्न चुनना है तो लहंगे की शॉपिंग करना आसान हो जाता है और दुकान में जाने पर होने वाले कन्फ्यूशन से भी महिलाएं बच सकती हैं।

क्वालिटी से कोम्प्रोमाईज़ ना करें

20-30 परसेंट डिस्काउंट बहुत से दुकानदार दे देते हैं, लेकिन अगर कोई दुकानदार आपको लहंगे पर हैवी डिस्काउंट दे रहा है, तो यह देख लें कि कहीं लहंगे में कोई डिफेक्ट तो नहीं है। साथ ही लहंगे की फिटिंग भी चेक करना जरूरी है क्योंकि ढीला-ढाला या बहुत टाइट होने पर लहंगे का लुक बिगड़ जाता है।

tips to buy bridal lehenga,bride lehenga fashion,fashion trends for bridal lehenga,trendy bridal lehenga,fashion tips

बजट पहले से तय करें

लहंगे की शॉपिंग करने से पहले ये सोच लें कि आप उसके लिए कितना खर्च करेंगी। आमतौर पर लहंगे 3000 रुपये से शुरू होकर लाखों की कीमत में पहुंच जाते हैं। अपना बजट तय कर लेने पर आपको उस रेंज में लहंगे चुनने में आसानी होगी और आपका टाइम भी बचेगा। इससे आप ज्यादा संतुष्ट भी महसूस करेंगी।

ज्यादा लोगों की राय ना लें

कई बार महिलाएं लहंगे की शॉपिंग पर जाते समय अपने साथ घर के कई लोगों को साथ ले चलती हैं। शॉपिंग के एक्साइटमेंट में ज्यादा लोगों का साथ होना अच्छा लगता है, लेकिन इससे परेशानी भी बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जितने ज्यादा लोग साथ होते हैं, उतना ही कन्फ्यूशन भी बढ़ता है, क्योंकि उनकी पसंद भी उतनी ही अलग होती है।

tips to buy bridal lehenga,bride lehenga fashion,fashion trends for bridal lehenga,trendy bridal lehenga,fashion tips

लहंगे का वर्क ऐसा हो जिसका फैशन ज्यादा दिन तक चले

आमतौर पर महिलाएं शादी के बाद अपने लहंगे को संभाल कर रख देती हैं और फिर उसे पहनने का मौका ही नहीं लगता। अगर आप अपना लहंगा खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि उसे आप आगे किसी के वेडिंग फंक्शन में अलग लुक और स्टाइल से पहन सकती हैं तो उसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। साथ ही लहंगे की कढ़ाई और डिजाइन की भी बारीकी से जांच कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
शुद्धिकरण विवाद पर सियासी घमासान, रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का संदेश, बोले- ‘एकता और विविधता भारत के DNA में है’
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
पानी की टंकी पर चढ़े अभिजीत दीपके, सरकारी स्कूल की बदहाल व्यवस्था पर उठाए सवाल
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
राहुल गांधी के हाथों जूस पीकर अनशन खत्म करना चाहते थे सोनम वांगचुक, बताया 20 जुलाई का पूरा प्लान
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंची कमाई
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे