न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कुर्ती सिलवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग

यहां हम ऐसे ही कुछ टिप्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं जो आपको कुर्ती सिलवाते समय ध्यान रखनी हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 30 Apr 2020 4:17:19

कुर्ती सिलवाते समय रखें इन बातों का ध्यान, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग

वॉर्डरोब में कुर्ता एक ऐसी चीज़ है जो सबसे ज़्यादा वर्सटाइल कंफर्टेबल और प्रैक्टिल भी। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि कुर्ता एक ऐसा आउटफिट है जो कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होगा। इसके वर्सटाइल होने की वजह से एक ही कुर्ते को कई तरह से पहना जा सकता है। मगर कुर्ते की ये सारी खासियत तभी उभर कर आती हैं जब वो अच्छे से सिला गया हो और उसकी फिटिंग अच्छी हो। वैसे तो समय की कमी की वजह से आजकल बहुत सी लेडीज़ रेडीमेड कुर्ते ही खरीद लेती हैं। मगर जो गर्ल्स वाकई में कुर्ते के फैन हैं और ज़्यादातर कुर्ते ही पहनती हैं, वो आज भी कपड़ा खरीदकर ही कुर्ते सिलवाती हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ टिप्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं जो आपको कुर्ती सिलवाते समय ध्यान रखनी हैं।

correct fitting of the kurti,kurti fashion tips,kurti stitching tips,fashion tips,fashion trends

हर बार नाप दें

जब भी कुर्ता सिलवाने जाएं तो नाप ज़रूर दें। परफेक्ट फिटिंग के लिए ये बहुत ज़रूरी है। बहुत सी लेडीज़ टेलर के पास अपने पुराने नाप से या अपना कोई पुराना कुर्ता देकर उसी के हिसाब से नया कुर्ता सिलवा सकती हैं। ऐसा करने से कई बार आपके कुर्ते की फिटिंग में अंतर हो सकता है। जैसी कि हमने बताया कि हमारा वजन और साइज़ बढ़ता-घटता रहता है इसलिए अच्छी फिटिंग देने के लिए कुर्ते का नाप देना बहुत ज़रूरी है।

इंटरलॉकिंग ज़रूर करवाएं

जब भी कुर्ता सिलवाएं तो टेलर से अंदर की तरफ इंटरलॉकिंग करने को ज़रूर कहें। कई टेलर सिर्फ सिलाई कर के देते हैं, मगर इंटरलॉकिंग करने से कुर्ते को अच्छी फिनिशिंग मिलती है और लुक भी अच्छा आता है। इंटरलॉकिंग करने से अंदर से धागे खिंचने का या सिलाई खुलने का भी डर नहीं रहता है।

correct fitting of the kurti,kurti fashion tips,kurti stitching tips,fashion tips,fashion trends

बचे कपड़े के टुकड़े रख लें

कुर्ता सिलवाते वक्त कपड़ा बचना काफी आम है, ज़्यादातर टेलर इसे या तो फेंक देते हैं या अपने पास रख लेते हैं। अपने टेलर से वो कपड़ा मांग लें, इससे आप अपने दूसरे कपड़ों पर पैचवर्क, पाइपिंग या लटकन बनवा के लगवा सकती हैं। या फिर हो सकता है कि कभी आपके कुर्ते में किसी वजह से छोटा सा कट पड़ जाए। ऐसे में यही बचा हुआ कपड़ा देकर कपड़ा रफू करवाया जा सकता है।

कपड़ा धो कर सिलने दें

कई बार आपके साथ हुआ होगा कि कुर्ता सिल कर आने के बाद तो सही फिटिंग रहता है, मगर पहली बार धोने के बाद टाइट हो जाता है या कई हिस्सों से लटक जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कुछ फैब्रिक ऐसे होते हैं जो धोने के बाद सिकुड़ यानि श्रिंक हो जाते है और कुछ ऐसे भी होते हैं जो फैल जाते हैं। ऐसी परेशानी से बचने के लिए बेहतर ये है कि आप टेलर को कुर्ता सिलने के लिए दें उससे पहले फैब्रिक को रात भर पानी में भिगोकर रखें फिर छांव में सुखा लें।

correct fitting of the kurti,kurti fashion tips,kurti stitching tips,fashion tips,fashion trends

मार्जिन जरूर रखवाएं

वजन ऊपर-नीचे होना एक आम समस्या है, मगर इस समस्या के चलते अक्सर हमें अपने कई फेवरेट कपड़ों का त्याग करना पड़ता है। ढीले हुए कपड़े तो फिर भी टाइट करवाए जा सकते हैं, मगर टाइट हुए कपड़ों को अक्सर हमें किसी को देना ही पड़ जाता है। ऐसा ना हो इसके लिए अपने टेलर को हमेशा कुर्तों में मार्जिन रखने को कहें, जिससे टाइट होने पर इस मार्जिन को खोलकर ढीला किया जा सके। रेडीमेड कुर्तों में आपको कभी भी मार्जिन नहीं मिलेगा, मगर सिलवाए गए कुर्तों में आप अपने हिसाब से मार्जिन रख सकती हैं

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
Adidas में बड़ी छंटनी से मचा हड़कंप, गुड़गांव टेक हब के करीब 50% कर्मचारियों की नौकरी गई
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत