फैशन कभी एक जैसा नही रहता है। इस बदलते फैशन के दौर में ऐसा कोई नही है जो इस बचा हुआ हो। सभी फैशन के अनुसार चलना पसंद करते है। ऐसे में वेस्टर्न ड्रेस को पहनना सभी पसंद करते है और साथ अगर पारम्परिक आभूषण भी शामिल कर लिए जाये तो आपको फंकी लुक मिलता है। जिसमे सभी की निगाहे आपकी और ही रहती है। आजकल फैशन परिद्रश्य में इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। तो आइये जानते है इस बारे में...
* विभिन्न रंगों के भारतीय रत्न सफेद ड्रेस के साथ खूब जंचते हैं, यह बेहतरीन संयोजन आपकी खबूसरती बढ़ाएगा।
* मोती जड़े और सोने के लंबे कई लेयर वाले हार लंबे ब्लैक ड्रेस के साथ पहनें, इससे आपको रॉयल लुक मिलेगा।
* वेस्टर्न कपड़ों के साथ छोटी झुमकी या छोटे कान के लटकन बहुत जंचते हैं। जैसे टक्सीडो जंपसूट के साथ छोटी झुमकी आपको एक अलग लुक देगी।
![वेस्टर्न ड्रेस के साथ पहने पारम्परिक आभूषण और खुद को दे नया लुक #Fashion Funda fashion tips,tips to fashionable,western dress,traditional ornaments,latest fashion tips]()
* शॉर्ट जींस या रिप्ड जींस के साथ पतली पायल पहनें। यह संयोजन अच्छा दिखने के साथ ही लड़कियों को कूल लुक भी देता है। शुद्ध चांदी के पायल औपचारिक और अनौपचारिक दोनों अवसरों पर पहने जा सकते हैं।
* ट्रेडीशनल चोकर को वेस्टर्न कपड़े के साथ पहनें, खासकर हीरे जड़े चोकर को डीप नेक या ऑफ शोल्डर काले रंग की ड्रेस के साथ पहनें। आप बेहद खूबसूरत और बीड़ से अलग नजर आएंगी।
* लड़कियों के बीच नोज पिन आजकल खूब लोकप्रिय है। वेस्टर्न कपड़े के साथ यह एक अनूठा संयोजन होगा। पतले या एंटीक डिजाइन वाले नोज पिन को जींस या कैजुअल टी-शर्ट के साथ पहना बेहतर विकल्प रहेगा।