न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के लिए बेहतरीन हैं पोल्का डॉट्स का बढ़ता क्रेज

गहरे रंगों के साथ ही पोल्का की हल्के रंगों वाली ड्रेसेज भी पसंद की जा रही हैं। गर्मियों का सीजन है, इसलिए दिन में हल्के और रात में डीप कलर की पोल्का ड्रेसेज कैरी की जा रही हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 01 May 2020 3:03:22

गर्मियों के लिए बेहतरीन हैं पोल्का डॉट्स का बढ़ता क्रेज

कभी-कभी फैशन में ऐसा नया कोई ट्रेंड आ जाता है जो हमारी नज़रों में समा जाता है। वह चीज़ कोई-सी भी हो सकती है। यह भी हो सकता है वह आपके पास न हो, लेकिन आपका मन उसे लेने के लिए मचल जाये। ऐसा ही कुछ जादू पोल्का डॉट्स में भी है। इस पैटर्न को फैशनेबल बनाने में बॉलीवुड सेलेब्स की खास भूमिका रही है। भीड़ से जुदा दिखने की चाहत में बड़ी तादाद में लड़कियां पोल्का डॉट्स को पसंद कर रही हैं। इन दिनों गर्ल्स के बीच ब्लैक, नेवी ब्लू और व्हाइट पोल्का को काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन अब पोल्का में भी खूब प्रयोग हो रहे हैं। गहरे रंगों के साथ ही पोल्का की हल्के रंगों वाली ड्रेसेज भी पसंद की जा रही हैं। गर्मियों का सीजन है, इसलिए दिन में हल्के और रात में डीप कलर की पोल्का ड्रेसेज कैरी की जा रही हैं।

polka dots,fashion tips,fashion trends,increasing craze of polka dots,polka dots clothing

अगर छोटी है आपकी हाइट

आपकी हाइट अगर छोटी है, तो आप छोटे डॉट वाली ड्रेसेस कैरी कर सकती हैं। आप पोलका डॉट की शर्ट या टॉप कैरी करने के साथ सॉलिड यानी प्लेन टाउजर कैरी कर सकती हैं। पोलका डॉट को किसी मैचिंग टाउजर और ब्लेजर के साथ पहनकर आप इस थ्री पीस की तरह ट्राई कर सकती हैं।

केवल महिलाओं तक सीमित नहीं पोल्का डॉट्स -

वैसे आपको बता दें कि पोल्का डॉट्स महिलाओं के फैशन तक सीमित नहीं है। अब तो पुरुष भी इसे अपने स्टाइल का हिस्सा बना चुके हैं। पोल्का डॉट्स 80 के दशक का एक हिट ट्रेंड रहा है। हम यह भी कह सकते हैं कि यह लेटेस्ट ट्रेंड्स में फिर शुमार हो गया है। इसे आप मॉडर्न ड्रेस से ट्रेडिशनल ड्रेस में भी देख सकते हैं। अरे हां याद आया यह ट्रेंड तो 50 के दशक में भी धूम मचा चुका है। लेकिन जैसा हमने कहा कि कोई चीज़ एक बार आंखों में बस जाती है तो हमेशा बनी रहती है।

polka dots,fashion tips,fashion trends,increasing craze of polka dots,polka dots clothing

सेलिब्रिटीज़ के बीच हिट ट्रेंड

बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेज़ के बीच भी इन दिनों पोल्का डॉट्स काफी फेमस हो गया है। कटरीना कैफ से लेकर करीना कपूर और कृति सेनन लेकर आलिया भट्ट तक ज्यादातर हीरोइन्स को पोल्का डॉट्स वाली ड्रेसेज़ पहने देखा जा सकता है। फिर चाहे वन पीस ड्रेस हो, टी-शर्ट, स्कर्ट या फिर श्रग...सभी में पोल्का डॉट्स का इस्तेमाल हो रहा है।

polka dots,fashion tips,fashion trends,increasing craze of polka dots,polka dots clothing

सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं पोल्का डॉट्स

आपको बता दें कि पोल्का डॉट्स का क्रेज़ सिर्फ कपड़ों तक ही नहीं है बल्कि हर जगह देखने को मिलेगा। इसे आप बैग्स, शूज़, मोबाइल कवर, स्कार्फ़, सनग्लासेज़, नेल आर्ट और दूसरी बहुत सारी जगह देख सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इसे कैसे कैरी करेंगे। एक बात का और भी ध्यान रखिये कि अपने लुक को पूरी तरह पोल्का डॉट्स में मत ढालिए। नहीं तो यह बिलकुल भी अच्छा नहीं लगेगा। आप चाहें तो इस प्रिंट को अपने होम डेकोर में भी यूज़ कर सकते हैं। पोल्का डॉट कहीं भी सेट होने में ज़्यादा समय नहीं लगाता है।

polka dots,fashion tips,fashion trends,increasing craze of polka dots,polka dots clothing

साड़ियों में पोल्का का जादू

पोल्का डॉट का जादू साड़ी में भी खूब चल रहा है। इन दिनों शादी, पार्टी जैसे अवसर पर महिलाएं इस ट्रेंड की साड़ी पहने दिख जाती हैं। साड़ी के किनारे व पल्ले में इनके प्रिंट्स बहुत ही स्टाइलिश लुक देते हैं। इसीलिए पोलका डॉट साड़ियां अब मॉडर्न ड्रेस में शुमार होने लगी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत