दुपट्टा एक लडकी की शान होता है जिससे वो अपने शरीर के आवरण को ढकती है। दुपट्टे भी आजकल बाज़ार में नये नये तरह के आ गये है जिनसे आप अपना फैशन सभी को दिखा सकती है। बदलते फैशन के अनुरूप खुद को बदलना भी जरूरी होता है। जिस तरह बाज़ार में कुर्तियो का नया कलेक्शन आता है उसी तरह इन दुपट्टो का भी नया कलेक्शन बाज़ार में उपलब्ध है। आज हम आपको कुछ ऐसे दुपट्टो के बारे में बतायेंगे जो आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देंगे साथ ही आपके फैशन के अनुरूप भी होंगे, तो आइये जानते है इस बारे में.....
* Chiffon Dupattaइस दुपट्टे की मदद से आप अपना अच्छा प्रदर्शन दे सकती है और साथ ही किसी भी अवसर पर आसानी से पहने जा सकते है। यह नरम और हल्के होते है जिन्हें सम्भालना आसान होता है।
* Velvet Dupattaइस दुपट्टे की मदद से आप किसी शाही परिवार की लगेगी। ये पहनने में काफी भरी होते है जो आपको सभी का आकर्षण का केंद्र बनाती है।
* Kalamkari Dupattasइस तरह के दुपट्टे भारत और ईरान में ही बनाये जाते है जो सूती होते है जिन्हें आप जीन्स या कुर्ते आदि भी लगा सकती है।
* Ikat Dupatta
ये दुपट्टे सबसे आरामदायक होते है। जिन्हें कॉलेज फंक्शन आदि में पहना जा सकता है।
![फैशन के अनुरूप चुनाव करे इन दुपट्टो का जो बढायेंगे आपकी खूबसूरती fashion trends in a scarf,types of a scarf,types of tippet,types of a stole,fashion tips,beautiful scarf]()
*
Chanderi Dupattasये दुपट्टे रेशम के धागों से बनाये जाते है जो किसी भी धार्मिक कार्यो, घर में आदि में इनका पहना जा सकता है।