न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैशन टिप्स : सर्दियों की शादी में ये फैशन ट्रेंड बदल देंगे आपका लुक

तो आइये जरा कुछ ऐसे चुनिंदा ट्रेंड पर नजर डालते हैं, जो सर्दी की शादी में भी आपके फैशन का रंग फीका नहीं करेंगे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Nov 2017 5:07:24

फैशन टिप्स : सर्दियों की शादी में ये फैशन ट्रेंड बदल देंगे आपका लुक

अभी-अभी तो त्योहारों का दौर खत्म हुआ है कि शादी-ब्याह का मौसम भी आ पहुंचा। कुछ दिन पहले की ही तो बात है, जब दिवाली और भाई-दूज के लिए ही वॉर्डरोब तैयार करने में पसीने छूट गये थे और अब इस आने वाले शादी के मौसम में फिर से फिटिंग और डिजाइन को लेकर माथा-पच्ची। सर्दी का मौसम, दुविधा तो होगी ही कि ऐसा क्या पहना जाए कि स्टाइल और फैशन में भी कमी न आये और भरी सर्दी में नजला-खांसी से भी बचाव रहे। तो आइये जरा कुछ ऐसे चुनिंदा ट्रेंड पर नजर डालते हैं, जो सर्दी की शादी में भी आपके फैशन का रंग फीका नहीं करेंगे।

fashion trends,winter weddings fashion,winter dresses,fashion tips,latest fashion tips

# शॉर्ट और लांग लेंथ वूलेन कुर्ते :

वूलन कुर्ते दो साइज शॉर्ट और लांग साइज में हैं। जो घुटने से ऊपर या लांग कुर्ते घुटने से नीचे तक होते हैं। कार्डिगन की तरह पूरे बटन वाले कुर्ते भी मिलेंगे तो पुलोवर की तरह के कुर्ते भी होंगे। इनमें जेंट्स कुर्तो की तरह नेक पर 3-4 बटन वाले कुर्ते भी उपलब्ध हैं।

fashion trends,winter weddings fashion,winter dresses,fashion tips,latest fashion tips

# लकदक लहंगा :
बात शादी की हो और लहंगे का जिक्र ना आये, ऐसा हो ही नही सकता। मगर सर्दी के मौसम की शादी में लहंगे और स्वेटर का तालमेल बेहद अटपटा लगता है। इसका इलाज है, सही फैब्रिक का चुनाव। सर्दियों में लहंगा बनवाते समय आप सिल्क, टसर सिल्क, साटन या वेलवेट फैब्रिक चुन सकती हैं, क्योंकि ये फैब्रिक भारी होते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं। साथ ही देखने में बहुत रॉयल लुक भी देते हैं। इस तरह के भारी फैब्रिक पर जरदोजी, तिल्ले और रेशम की कढ़ाई या पैच वर्क बहुत सुंदर लगता है। आप चाहें तो थोड़े अलग लुक के लिए दो तरह के दुपट्टे अपने लहंगे के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं-एक पतले नेट का और दूसरा हैवी वर्क वाला दुपट्टा। दोनों कंधों पर दोनों दुपट्टे डालकर कमर के पीछे से दूसरे हाथ की तरफ अटका लीजिये। यह ना केवल सर्दी से आपका बचाव करेगा, बल्कि देखने में भी बहुत अलग लगेगा।

fashion trends,winter weddings fashion,winter dresses,fashion tips,latest fashion tips

# ईयररिंग्स :

गर्ल्स हमेशा से ही अपने फैशन में कुछ डिफरेंट और यूनिक ट्राई करते हुए नजर आती है जिसके लिए वह कई तरह की एक्सेसरीज को अपने आउटफिट के साथ मैच करते हुए कैरी करती है। ऐसा ही कुछ ईयररिंग्स को लेकर भी जिसके लिए वह हमेशा से काफी चूजी होती है। इन दिनों गर्ल्स में एक खास तरह के ईयररिंग्स को पहनने का क्रेज देखा जा रहा है जो काफी यूनीक और डिफरेंट है। गर्ल्स इन दिनों नामों से बने हुए ईयररिंग्स, ट्राइबल ईयररिंग्स, सूरज ईयररिंग्स,ढाल झुमका ईयररिंगस पहनने का क्रेज देखा जा रहा है।

fashion trends,winter weddings fashion,winter dresses,fashion tips,latest fashion tips

# डिजाइनर ब्लाउज से बनेगी बात :

हें लहंगा पहनें या साड़ी, जब तक चोली या ब्लाउज स्टाइलिश नहीं होगा, तब तक मजा नहीं आएगा। आजकल इनके डिजाइन में इतने सारे विकल्प आ चुके हैं कि आप चुनाव करते- करते थक जाएंगी। अब बात क्योंकि सर्दी के मौसम की हो रही है, तो ब्लाउज में चाईनीज कॉलर बहुत पसंद किया जा रहा है। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से आधी या पूरी लंबाई में रखवा सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
कृति सैनन के कपड़ों पर कंगना की टिप्पणी का किरन रीजीजू ने किया बचाव, बोले- असहमति भी अभिव्यक्ति की आजादी
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
बंगाल SIR पर बवाल: 91% नाम फिर जुड़े, कांग्रेस ने उठाए वोट कटने पर सवाल
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
खेलो इंडिया संवाद में PM मोदी का युवाओं को संदेश, बोले- मन में नए आइडिया आने चाहिए
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से ऑटो सवार 7 लोगों की मौत
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही,  ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ की तबाही, ‘Animal’ और ‘Dhurandhar’ रह गईं पीछे, पहला सप्ताहांत 400 करोड़ के पार!
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
‘टॉक्सिक’ की धुआंधार ओपनिंग का असर, ‘आवारापन 2’ की कमाई में 76% गिरावट; जानें बाकी फिल्मों का हाल
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
'स्कूल ठीक करो' अभियान पर FIR के बाद अभिजीत दीपके का बयान, बोले- मैं अमेरिका से जेल जाने के लिए...
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
मल्लिका ने पूछा ‘सबसे फिट कौन?’, तेजप्रताप यादव ने लिया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
'आवारापन 2' ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, सक्सेस पार्टी में दिशा पटानी ने 'शीला की जवानी' पर लगाए ठुमके
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें
पराठे बनाते समय किचन में भर जाता है धुआं? इन 5 गलतियों से बचें